भारतीय डाक विभाग ने देश के विवाहित जोड़ों के लिए Yugal Suraksha Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पति और पत्नी दोनों को एक ही प्रीमियम भुगतान पर जीवन बीमा कवर का लाभ दिया जाता है ताकि उनकी आर्थिक सिथति को बेहतर किया जा सके। कैसे मिलेगा इस स्कीम का लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया क्या होगी उसके लिए आपको ये लेख पूरा और अंत तक पढ़ना होगा।

युगल सुरक्षा योजना क्या है?
भारतीय डाक विभाग (Post Office) ने एक “संयुक्त जीवन एंडोमेंट बीमा प्लान की शुरुआत की है। जिसका नाम है “युगल सुरक्षा योजना”। यह योजना विशेष रूप से विवाहित जोड़ों के लिए डिज़ाइन की गई है। जिसके अंतर्गत पति और पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी और एक ही प्रीमियम भुगतान के तहत जीवन बीमा कवर मिलता है। यानी दोनों को अलग-अलग पॉलिसी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पॉलिसी में एक ही प्रीमियम में दोनों को बीमा सुरक्षा और बोनस का लाभ मिलेगा। निजी बीमा कंपनियों की तुलना में इस सरकारी योजना का प्रीमियम काफी कम और किफायती रखा गया है, ताकि आवेदनकर्ताओं को अधिक फायदा मिल सके।
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम किसके द्वारा लॉन्च की गई भारतीय डाक विभाग द्वारा किसे मिलेगा फायदा विवाहित जोड़ों को मिलने वाली मदद एक ही प्रीमियम में दोनों को बीमा सुरक्षा और बोनस का फायदा देना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://pli.indiapost.gov.in/
स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद
- संयुक्त वित्तीय सुरक्षा
- किफायती प्रीमियम पर दोहरा लाभ
- दीर्घकालिक बचत
- सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को लाभ
- आपातकालीन ऋण की उपलब्धता
- कर लाभ के साथ निवेश
कितनी होगी बीमा राशि (Sum Assured)?
इस योजना के लिए आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार बीमा राशि का चयन कर सकते हैं –
- न्यूनतम बीमा राशि: 20,000 रुपए
- अधिकतम बीमा राशि: 50,00,000 (50 लाख रुपये)
- राशि का चयन: इस बीमा राशि को 10,000 रुपए के गुणकों (multiples) में चुना जा सकता है (जैसे कि ₹30,000, ₹40,000 आदि)।
योजना की मुख्य विशेषताएं
- दोहरे कवरेज का लाभ : इस योजना के तहत एक ही पॉलिसी और प्रीमियम के तहत पति-पत्नी दोनों को चुनी गई बीमा राशि का पूर्ण कवर दिया जाएगा।
- मृत्य लाभ : अगर पॉलिसी अवधि के दौरान किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो जीवित साथी को पूरी बीमा राशि और जमा हुआ बोनस प्रदान किया जाएगा।
- परिपक्वता लाभ: यदि दोनों साथी पॉलिसी की अवधि (5 से 20 वर्ष) पूरी होने तक जीवित रहते हैं, तो मैच्योरिटी पर बोनस सहित उन्हें पूरी बीमा राशि प्रदान की जाएगी।
- बोनस का लाभ : इस योजना के जरिए बीमा राशि पर प्रति वर्ष ₹52 से ₹58 प्रति ₹1,000 की दर से बोनस जुड़ता है, जो अंतिम भुगतान को अधिक बढ़ा देगा।
- प्रीमियम होगा काफी कम : संयुक्त पॉलिसी होने के कारण, दो अलग-अलग पॉलिसियां लेने की तुलना में इसमें प्रीमियम कम देना पड़ेगा। जिससे लाभार्थियों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
- आयकर में छूट: भुगतान किए गए प्रीमियम पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट दी जाएगी, जिससे आपकी सालाना बचत में इजाफा होगा।
- ऋण की सुविधा: पॉलिसी के 3 साल पूरे होने के बाद इस पर आवेदक लोन भी ले सकेंगे।
प्रीमियम कैसे तय होगा?
प्रीमियम पति-पत्नी की उम्र और चुनी गई पॉलिसी अवधि पर निर्भर करता है। यदि दोनों की उम्र में अंतर है, तो ऐसे में Equivalent Age निकाली जाएगी। मान लो अगर पति की उम्र 45 और पत्नी की 35 साल की है, तो ऐसे में आयु का अंतर 10 साल का होगा। इसी उम्र के आधार पर प्रीमियम तय किया जाएगा। ये प्रीमियम आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना जमा कर सकेंगे। लंबे समय की पॉलिसी में प्रीमियम आपको कम देना होगा।
Read Also – PM MUDRA Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- विवाहित जोड़े योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना को लेने के लिए पति-पत्नी की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
- बड़े जीवनसाथी की उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। दोनों में से कम से कम एक व्यक्ति का PLI के लिए पात्र होना जरूरी है।
- पॉलिसी जारी होने से पहले दोनों पति-पत्नी का चिकित्सा परीक्षण अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ केंद्र/राज्य सरकार के कर्मचारी, PSU, बैंक, RBI, रक्षा सेवाएं, अर्धसैनिक बल, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, मैनेजमेंट कंसल्टेंट और कई प्रोफेशनल्स भी उठा सकेंगे।
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- एंप्लॉयमेंट आईडी कार्ड
- पे स्लिप (Pay Slip)
- पेशेवर योग्यता प्रमाण
- विवाह प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मेडिकल रिपोर्ट
- नामांकन फॉर्म
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
Yugal Suraksha Yojana के लिए कैसे करें पंजीकरण?
इस योजना के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं –
ऑनलाइन आवेदन
- आपको सबसे पहले India Post Insurance पोर्टल पर जाना है।
- अब आपको होम पेज में ‘Purchase a Policy’ के विकल्प पर क्लिक करना है और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल दर्ज करके पंजीकरण करना है।
- इसके बाद आपको उपलब्ध पॉलिसी विकल्पों में से ‘Yugal Suraksha’ का चयन करना है।
- अगले पेज में आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है।
- इसके बाद आपको नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन प्रीमियम का भुगतान कर लेना है।
- अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
ऑफलाइन आवेदन
- आपको सबसे पहले अपने नजदीकी डाकघर या India Post की शाखा में जाना है।
- वहां से आपको PLI प्रपोजल फॉर्म (Proposal Form) लेना है। आप इसे PLI आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- फॉर्म लेने के बाद आपको इसमें पति और पत्नी दोनों की व्यक्तिगत, रोजगार और नामांकन (Nominee) की जानकारी दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको फॉर्म के साथ केवाईसी दस्तावेज (आधार, पैन, आयु प्रमाण) और विवाह प्रमाण पत्र संलग्न करने हैं।
- अब आपको डाकघर द्वारा बताए गए अधिकृत चिकित्सक से अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाना है।
- इस प्रोसेस के बाद आपको फॉर्म जमा करवा देना है।
- फिर आपको पहली प्रीमियम राशि जमा करनी है। मंजूरी के बाद, आपके पते पर पॉलिसी बॉन्ड भेज दिया जाएगा।
QUICK LINKS
Online / Offline Registration Official Website Telegram Page Instagram Channel
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के जरिए आपको युगल सुरक्षा योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Yugal Suraksha Yojana के लिए Registration कैसे किया जाता है।
“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।”
