Skip to content

Abispeaks.in – Updates that Matter !

Menu
  • Home
Menu
Registration Yoga Sangam Portal

ऑनलाइन Yoga Sangam Portal Registration कैसे करें : पूरी जानकारी

Posted on June 13, 2025

योग को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे योग संगम 2025 का नाम दिया गया है। जो भी आवेदक इस कार्यकर्म मे भाग लेना चाहते हैं तो उन्हें Yoga Sangam Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि किस तरह से करें योगा संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण?

Yoga Sangam Portal Registration

क्या है योगा संगम पोर्टल?

Yoga Sangam भारत की प्राचीन योग विद्या का वैश्विक उत्सव है। जहाँ पर नागरिक, संस्थान और समुदायों को एक साथ लाने और स्वस्थ जीवन को जीने के लिए योग करने की अपील की जाती है। 

21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर Yoga Sangam Portal की शुरुआत की गई है। यह आयोजन सुबह 6:30 बजे से लेकर 7:45 बजे तक एक साथ पूरे देश में शुरू होगा। अब तक योगा संगम पोर्टल पर 50,000 से अधिक पंजीकरण किए जा चुके हैं। जिसमें से राजस्थान में सबसे ज्यादा 11,000, इसके बाद तेलंगाना में 7,000 और मध्य प्रदेश में करीब 5,000 से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं। 

योग संगम में भाग कैसे लें?

देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग संगम में भाग लेना बेहद सरल है। जिसके लिए आप पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद 21 जून को निर्धारित समय पर योग सत्र आयोजित किया जाएगा। उसके बाद आयोजन की जानकारी आपको पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कैसे करें Yoga Sangam Portal पर Registration?

  • सबसे पहले आप Yoga Ayush की वेबसाइट पर जाएं। 

Yoga Sangam

  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज में आपको Yoga Sangam के ऑपशन पर क्लिक करना है। 

Yoga Sangam portal

  • इसके बाद आपको Next पर क्लिक करना है। 

Yoga Sangam portal apply

  • अब अगले पेज में मैं पुष्टि करता हूँ वाल बॉक्स में आपको टिक करना है। 
  • उसके बाद आपको “पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें” के ऑपशन पर क्लिक करना है। 

Yoga Sangam Registration

  • Next Page में आपको सगंठन का विवरण दर्ज करना है जैसे कि सगंठन की श्रेणी, सगंठन का नाम, राज्य, जिला, पिनकोड और पता। 
  • इसके बाद आपको Next बटन पर क्लिक करना है। 

registration Yoga Sangam

  • अब आपको संपर्क विवरण में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ईमेल आईडी डालनी है। फिर आपको सत्यापित करें बटन पर क्लिक करना है और अगला बटन पर क्लिक कर देना है। 

Yoga Sangam Portal

  • इसके बाद अगले पेज में आपको ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करना है। 

Yoga Sangam Portal registration

  • अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेज जाएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना है और ओटीपी सत्यापित करें के बटन पर क्लिक करना है। फिर आपको अगला बटन पर क्लिक कर देना है।

Yoga Sangam Portal par registration

  • अगले पेज में आपको योग संगम स्थल का विवरण दर्ज करना है। जिसमें से आपको राज्य, जिला, पिन कोड दर्ज करना है। उसके बाद आपको पूरा पता भरना है और स्थल स्थान का नाम टाइप करना है। फिर आपको अगला बटन पर क्लिक करना है। 

Yoga Sangam Portal par registration kare

  • उसके बाद अगले पेज में आपको अन्य विवरण दर्ज करना है जिसमें आपको हाँ या ना पर टिक करना है। उसके बाद आपको उपक्रम में सभी बॉक्स में टिक मार्क करना है। 
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 

Yoga Sangam Portal registration online

  • जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे तो आपका योगा संगम पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण कर दिया जाएगा। 

प्रशंसा पत्र कैसे प्राप्त करें

  • आप 21 जून को सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक योग सत्र आयोजित करें। 
  • कार्यक्रम के बाद, आप आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर वापस आएं और पोस्ट इवेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। 
  • उसके बाद आप अपनी तस्वीरें अपलोड करें और प्रतिभागियों की संख्या साझा करें। 
  • अब आप आयुष मंत्रालय से आधिकारिक प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। 
  • इसके बाद आप प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त डाउनलोड करें और इसका प्रिन्ट आउट निकालें। 

योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम 

इस साल की Theme है – ‘Yoga for One Earth, One Health’ । जो एकता और स्वास्थ्य के लिए दुनिया को संदेश देती है कि योग करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। इस बार आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कई कॉर्पोरेट और निजी संगठन भी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 योगा संगम पोर्टल पर कौन पंजीकरण कर सकता है?

सरकारी संगठन, शैक्षणिक संस्थान, निजी संस्थाएँ, निवासी कल्याण संघ (आर. डब्ल्यू. ए.), गैर सरकारी संगठन, सामुदायिक समूह और अन्य सभी इच्छुक दल इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। 

🧐 योग संगम का आयोजन कौन कर सकता है?

कोई भी संगठन या व्यक्तियों का समूह ‘योग संगम’ का आयोजन कर सकता है।

🧐 आयोजक प्रमाण पत्र को कैसे प्राप्त करें?

आयोजन के बाद अपने फीडबैक फॉर्म जमा करने के बाद आवेदकों के ईमेल आईडी पर प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे।

🧐 Yoga Sangam Portal पर पंजीकरण कैसे करें?

इसके लिए आपको Yoga Ayush की वेबसाइट पर जाकर जानकारी दर्ज करके ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करना होगा। 


” मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको इस लेख के माध्यम से ये पता चल गया होगा कि किस तरह से योगा संगम पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है? अगर आप भी इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऊपर बताए गए स्टेप फॉलो करने चाहिए।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घर बैठे ऑनलाइन Bihar EWS Certificate Apply कैसे करें : कंप्लीट जानकारी
  • ऑनलाइन Property Tax Kaise Jama Kare : हाउस टैक्स जमा करने के तरीके
  • HP Pay App से ऑनलाइन Gas Booking Kaise Kare : जानें पूरी प्रोसेस
  • अपनी दुकान पर Free Main QR Code Kaise Lagaye : कंप्लीट जानकारी
  • मोबाइल फोन से Domino’s Pizza Order Kaise Kare : पूरी प्रक्रिया

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
©2025 Abispeaks.in – Updates that Matter ! | Design: Newspaperly WordPress Theme