Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Vishesh Yogyajan Samman Pension Scheme

Vishesh Yogyajan Samman Pension Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form

Posted on February 18, 2026

राजस्थान सरकार ने शारीरिक रुप से असमर्थ लोगों के लिए “Vishesh Yogyajan Samman Pension Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र नागरिकों को जीवन यापन के लिए हर महीने पेंशन दी जाती है, ताकि उनकी आर्थिक सिथति में सुधार लाया जा सके। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का फायदा और पंजीकरण कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

Vishesh Yogyajan Samman Pension Yojana

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना

दिव्यांग व्यक्तियों (विशेष योग्यजनों) को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने शुरू की है “विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना”। इस योजना के अंतर्गत उन विशेष योग्यजनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनकी आय के स्रोत सीमित हैं या जो अपनी शारीरिक/मानसिक स्थिति के कारण काम करने में असमर्थ हैं। पात्र लाभार्थियों को योजना के माध्यम से हर महीने अधिकतम 2500 रुपए की पेंशन प्रदान की जाएगी। पेंशन की राशि सीधे जन आधार से लिंक बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी। आर्थिक मदद मिलने से पात्र लाभार्थीयों को छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। 

SCHEME INFORMATION

योजना

Vishesh Yogyajan Samman Pension Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

राजस्थान सरकार द्वारा

किसे मिलेगा फायदा

विशेष योग्यजन व्यकित

स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली मदद

पेंशन प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन और ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

http://cssp.rajasthan.gov.in/

स्कीम के जरिए मिलने वाली पेंशन राशि 

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को उनकी आयु और श्रेणी के आधार पर पेंशन दी जाएगी –
  • 75 वर्ष से कम आयु के लाभार्थीयों को: 1,150 रुपए की पेंशन (प्रति माह)
  • 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के आवेदनकर्ताओं को : 1,250 रुपए पेंशन (प्रति माह)
  • कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों को: ₹2,500 पेंशन (प्रति माह)
  • सिलिकोसिस रोग से पीड़ित व्यक्तियों को : 1,500 रुपए की पेंशन (हर महीने)

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • किसी भी आयु का व्यक्ति जिसकी दिव्यांगता 40% या उससे अधिक है वह योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माना जाएगा। 
  • दिव्यांग (अंधता, कम दृष्टि, मानसिक मंदता, मानसिक बीमारी, श्रवण दोष आदि), प्राकृतिक रूप से बोनापन (3 फीट 6 इंच से कम ऊंचाई), हिजड़ापन (Transgender/Eunuch), कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्ति, सिलिकोसिस रोग से पीड़ित व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। 

जरुरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी प्रमाण पत्र
  3. BPL कार्ड
  4. मतदाता पहचान पत्र
  5. जन्म प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. आय प्रमाण पत्र
  8. विकलांगता प्रमाण पत्र 
  9. बैंक खाता विवरण
  10. मोबाइल नम्बर
  11. पासपोर्ट साइज फोटो

फायदे (Benefits)

  1. वित्तीय सहायता प्रदान करना : इस योजना के जरिए लाभार्थियों को उनकी आयु और श्रेणी के आधार पर ₹1,150 से ₹2,500 प्रतिमाह की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
  2. आत्मनिर्भर बनाना : योजना के जरिए मिलने वाली राशि की मदद से विशेष योग्यजनों को अपने आर्थिक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। जिससे वे आत्मनिर्भर बनेगें। 
  3. विभिन्न बीमारियों के लिए अधिक लाभ: कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों को ₹2,500 और सिलिकोसिस रोग से पीड़ित व्यक्तियों को सरकार की तरफ से ₹1,500 प्रतिमाह की विशेष आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। 
  4. सीधा बैंक हस्तांतरण (DBT): योजना के जरिए मिलने वाली पेंशन राशि सीधे जन आधार से लिंक बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो सकेगी। 
  5. वृद्धावस्था में अतिरिक्त मदद : 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद लाभार्थीयों को 1250 रूपए की पेंशन राशि प्रतिमाह दी जाएगी, जिससे उन्हें बुढ़ापे में बढ़ते हुए खर्चों को संभालने में मदद मिलेगी। 
  6. सुरक्षा कवच प्रदान करना : कम आय वाले (₹60,000 वार्षिक से कम) परिवारों के दिव्यांग सदस्यों को इस योजना के जरिए एक स्थायी सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। 

Vishesh Yogyajan Samman Pension Yojana के लिए कैसे करें आवेदन?

इस योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करना होगा। 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

Vishesh Yogyajan Samman Pension

  • इसके बाद होम पेज में आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको User ID/ Password/ capcha Code दर्ज करके Login करना है। 
  • Login करने के बाद आपको “Vishesh Yogyajan Samman Pension Yojana” के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • इस फॉर्म मे आपको मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। 
  • इसके बाद आपको अंत मे Submit के बटन पर क्लिक कर देना है। 

ऑफलाइन पंजीकरण 

  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो आपको पंचायत समिति या तहसील कार्यालय से योजना का आवेदन फॉर्म लेना है। अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको जिला कलेक्टर कार्यालय से स्कीम का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 

Vishesh Yogyajan Samman Pension form

  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे सारी जानकारी ध्यान से भरनी है। 
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर देना है। 
  • फार्म मे सारी जानकारी भरने के बाद आपको इसे सबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है।

QUICK LINKS

Online Registration

Click Here

Official Website

Click Here

Telegram Page

Click Here

Instagram Channel

Click Here


निष्कर्ष 

इस आर्टिकल के जरिए आपको विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Vishesh Yogyajan Samman Pension Yojana के लिए Registration कैसे किया जाता है। 

“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।” 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mahatma Gandhi Gram Swaraj Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Uttar Pradesh Nirman Karmakar Yojana 2026 : कैसे करें Apply आइए जानें
  • घर बैठे Apni Rashi Kaise Pata Kare : राशि पता करने के तरीके
  • Atal Shram Sashaktikaran Yojana : सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ, जानें Apply करने का तरीका
  • Vishesh Yogyajan Samman Pension Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme