देश में रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाने के लिए भारत सरकार ने “PM Viksit Bharat Rojgar Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के अंतर्गत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को वित्तीय प्रोत्साहन के साथ साथ नियोक्ताओं को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। आज इस लेख के जरिए इस योजना के बारे में जाना जाएगा, इसके साथ ही आवेदन कैसे किया जाएगा इसकी जानकारी भी आपको डिटेल्स के साथ बताई जाएगी।
क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना?
श्रम मंत्रालय ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और नियोक्ताओं को भी सहायता प्रदान करने के लिए पीएम विकसित भारत रोजगार योजना को शुरू किया है। ये योजना देश में 1 अगस्त 2025 से लागु की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत देश में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। जिसके लिए सरकार द्वारा 2 वर्षों में 99446 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे देश में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा की जा सकेंगी। यह योजना उन नौकरियों पर लागू होगी जो 01 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित की जाएंगी।
स्कीम विवरण
पहली बार नौकरी करने वालों को मिलेगी सहायता
नियोक्ताओं को भी मिलेगा आर्थिक सहयोग
एक लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारियों को लाभ
कर्मचारियों की होगी भर्ती
रोजगार सृजन का लक्ष्य
भुगतान प्रक्रिया
योजना के लिए पात्रता
1.) कर्मचारियों के लिए
- यह योजना केवल उन व्यक्तियों के लिए है जो पहली बार औपचारिक रोजगार में आ रहे हैं।
- कर्मचारी का पंजीकरण कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ होना अनिवार्य है।
- पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारी का मासिक वेतन ₹1,00,000/- से कम होना चाहिए।
- कर्मचारी को एक ही नियोक्ता के साथ कम से कम 6 महीने की सेवा पूरी करनी अनिवार्य है।
2.) नियोक्ताओं के लिए
- विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ सभी क्षेत्रों के नियोक्ताओं को प्रदान किया जाएगा।
- जिन कंपनियों में 50 से कम कर्मचारी हैं, उन्हें हर वर्ष कम से कम 2 नए कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी।
- 50 से अधिक कर्मचारियों वाली संस्थाओं को हर वर्ष कम से कम 5 नए लोगों को नौकरी पर रखना होगा।
- नए नियुक्त कर्मचारियों को न्यूनतम 6 महीने की सेवा अवधि पूरी करनी अनिवार्य है।
- नियुक्त कर्मचारी का मासिक वेतन ₹1,00,000/- से अधिक नहीं होना चाहिए।
स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के लिए नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए जो दस्तावेज चाहिए वो इस तरह से हैं –
a.) कर्मचारियों के लिए
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार से लिंक किया गया बैंक खाता नंबर
- ईपीएफओ द्वारा जारी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN)
- नियुक्ति पत्र
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
b.) नियोक्ताओं के लिए
- व्यावसायिक संस्था का GST नंबर या कंपनी की पंजीकरण संख्या
- संस्थान का स्थायी खाता संख्या
- बैंक खाता
- कर कटौती और संग्रह खाता संख्या
- ECR रिपोर्ट की समय पर फाइलिंग से संबंधित दस्तावेज़
योजना के फायदे
विकसित भारत रोजगार योजना से जो फायदे होंगे उनका विवरण इस तरह से है –
i) कर्मचारियों को
- इस योजना के तहत नव-नियुक्त कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थियों को एक माह के EPF वेतन के बराबर या अधिकतम ₹15,000/- की प्रोत्साहन राशि दो चरणों में मिलेगी।
- पहली किस्त आवेदनकर्ताओं को तब दी जाएगी जब वे 6 महीने की निरंतर सेवा पूरी कर लेंगे।
- और दूसरी किस्त 12 महीने की सेवा पूरी होने पर दी जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता उन्हीं कर्मचारियों को दी जाएगी जिनका मासिक वेतन ₹1,00,000/- से कम है।
ii) नियोक्ताओं को
- इस योजना के अंतर्गत नियोक्ताओं को भी वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा।
- कर्मचारी के वेतन के आधार पर नियोक्ताओं को ₹1,000/- से ₹3,000/- प्रति माह तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- योजना के अंतर्गत मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के नियोक्ताओं को यह लाभ अधिकतम 4 वर्षों तक मिलेगा।
- इसके अलावा अन्य सभी क्षेत्रों के नियोक्ता इस योजना का लाभ 2 वर्षों तक प्राप्त कर सकेंगे।
प्रोत्साहन राशि कर्मचारी के EPF वेतन के अनुसार तय की जाएगी-
- 10,000/- रुपए तक के वेतन लेने के लिए – वेतन का 10% या अधिकतम 1,000/- रुपए (प्रति माह।)
- 10,001 से 20,000/- रुपए वेतन वालों के लिए – 2,000/- रुपए (प्रति माह प्रोत्साहन)
- 20,001 से 1,00,000/- रुपए वेतन लेने के लिए – 2,000/- रुपए (प्रति माह प्रोत्साहन)
ऐसे करें Apply PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के लिए
इस योजना का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों और नियोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिसकी जानकरी नीचे दी गई है –
A.) प्रोत्साहन राशि पाने के लिए कर्मचारी द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- आप सबसे पहले EPFO पोर्टल पर जाएं।
- इसके बाद आप UAN और पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आप ‘My Dashboard’ में जाकर ‘Learning Section’ पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको ‘Financial Literacy for ELI Members’ के विकल्प को चुनकर कोर्स में नामांकन करना होगा।
- इस कोर्स के अंतर्गत सभी वीडियो मॉड्यूल को आपको देखना है जो पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
- सभी मॉड्यूल पूरे करने के बाद ऑनलाइन सर्टिफिकेट जनरेट किया जाएगा।
- इस सर्टिफिकेट के प्राप्त होने के बाद कर्मचारी योजना के तहत दूसरी किस्त प्राप्त कर सकते हैं।
B.) नियोक्ता द्वारा प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन प्रोसेस
- आप सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहाँ पर आपको PMVBRY नियोक्ता पंजीकरण फॉर्म भरना होगा और निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी – कंपनी/ संगठन का नाम, पैन नंबर, टीएएन नंबर, जीएसटी नंबर, बैंक का नाम और शाखा, आईएफएससी कोड, खाता संख्या आदि।
- इसके बाद आपको घोषणा (डिक्लेरेशन) से सहमति देने के बाद, ई-हस्ताक्षर सत्यापन (e-sign) को पूरा करना होगा।
- उसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको सभी जरूरी जनाकरियाँ दर्ज करनी हैं।
- फिर आपको फॉर्म जमा कर देना है।
- फॉर्म जमा करने के बाद प्रोत्साहन राशि नियोक्ता के पैन से लिंक बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
NOTE – आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि 1 अगस्त 2025 या उसके बाद नियुक्त नए कर्मचारियों का डेटा देना अनिवार्य होगा। मासिक ईसीआर समय पर जमा करना आवश्यक है, तभी आपको योजना का लाभ मिलेगा।
Important Links
Official Website | |
Apply Online | |
Scheme Notification | |
Latest Yojana |
ELI Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
विकसित भारत रोजगार योजना किसके लिए शुरू की गई है?
कर्मचारियों और नियोक्ताओं के लिए।
ये योजना कब लागु की जाएगी?
1 अगस्त 2025 से
इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?
ये योजना कर्मचारियों और नियोक्ताओं को आर्थिक मदद प्रदान करती है, इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाता है।
मैं पीएम विकसित योजना के लिए आवेदन कैसे करूँ ?
इस योजना के लिए पंजीकरण EPFO Portal (https://pmvbry.epfindia.gov.in/) पर किए जा सकते हैं।
निष्कर्ष
“बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश के हर कर्मचारियों और नियोक्ताओं को प्रोत्साहन देना है, ताकि हर राज्य के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।”