देश के जवानों के परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए NALSA Veer Parivar Sahayata Scheme” की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के तहत देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के परिवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम बात करेंगे क्या है ये स्कीम और कैसे मिलेगा इसका फायदा?

नालसा वीर परिवार सहायता योजना
कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के जवानों के परिवारों को कानूनी मदद प्रदान करने के लिए NALSA वीर परिवार सहायता योजना शुरू की गई है। देश के अगले CJI जस्टिस सूर्यकांत ने श्रीनगर से इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत जवान या उनके परिवार से जुड़े जो भी निजी मामले कोर्ट में चल रहे हैं, उनका दारोमदार संभाला जाएगा। जवानों को बार-बार कोर्ट केस की चिंता नहीं सताएगी और उन्हें न ही उन्हें हर तारीख पर अदालत के चक्कर लगाने होंगे। इस योजना के तहत जवानों को प्रॉपर्टी, घर-परिवार और जमीन से जुड़े मामलों में मदद मिलेगी।
About this Scheme
योजना | |
किसके द्वारा लॉन्च की गई | CJI जस्टिस सूर्यकांत द्वारा |
लाभार्थी | जवानों के परिवार |
फायदा | परिवारिक मुकदमों का निपटान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://nalsa.gov.in/ |
योजना के लिए पात्रता
- भारतीय सेना
- सीमा सुरक्षा बल (BSF),
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF),
- इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) समेत
- अन्य अर्द्धसैनिक बल इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
इस योजना के फायदे
- भारतीय सेना, CRPF, ITBP, BSF और अन्य अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।
- अब जवानों के परिवारों को कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए प्रशिक्षित वकील द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाएगा।
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) स्तर पर विशेष शिविर व हेल्पलाइन सेवा शुरू की जाएगी।
- कानूनी विवाद सामने आने पर संबंधित एजेंसी द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
- अब जवानों को छुट्टी लेकर परिवारिक मुकदमों के लिए कोर्ट में पेश नहीं होना पड़ेगा।
- इस योजना से पूरे देश में सैनिक और उनके परिवारों के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सकेगा।
योजना का उद्देश्य
कोर्ट में चल रहे जवानों के परिवारिक मुकदमों का निपटान NALSA और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) द्वारा करना है ताकि जवानों को कोर्ट में पेश होने की जरूरत न पड़ें।
How to Apply NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana 2026
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को किसी भी तरह का कोई आवेदन नहीं करना है।
- इस जिम्मेदारी को NALSA और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) द्वारा निभाया जाएगा।
- योजना के तहत मुफ्त में वकीलों की नियुक्ति, मामलों की तेज सुनवाई के लिए विशेष समन्वय और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सैनिकों के बयान लिए जाएंगे।
- उसके बाद जो भी मुकदमे परिवार पर चल रहे होंगे उनका निपटान किया जाएगा।
Important Links
Website | |
Apply | |
Latest Yojana |
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
वीर परिवार सहायता योजना क्या है?
ये योजना देश के जवानों के परिवारों के लिए शुरू की गई है। जिसके तहत जवान या उनके परिवार से जुड़े जो भी निजी मामले कोर्ट में चल रहे हैं, उनका निपटान तत्काल किया जाएगा ताकि जवानों को कोर्ट या कचहरी के चक्कर काटने के लिए घर न जाना पड़ें।
इस योजना से क्या फायदा पहुंचेगा?
योजना के अंतर्गत NALSA सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) सहित रक्षा कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तरफ से पारिवारिक संपत्ति विवादों, घरेलू संघर्षों, भूमि संबंधी मुद्दों और अन्य कानूनी मामलों से निपटने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाए जाएंगे। ताकि दूरदराज और जोखिम वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के परिवारों को सक्रिय कानूनी सहायता प्रदान की जा सके।
NALSA वीर परिवार सहायता योजना के लिए आवेदन कैसे होगा?
इस योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। NALSA और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) द्वारा योजना के बारे में पूरी जिम्मेदारी ली जाएगी ताकि सैनिक के परिवार वालों को समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
निष्कर्ष
“ देश के सौनिकों के लिए नालसा वीर परिवार सहायता योजना लागु की गई है। जिसके जरिए सीमाओं पर तैनात सैनिकों के परिवारों को कानूनी सहायता प्रदान की जाती है ताकि सैनिक कानूनी मुद्दों में उलझने की बजाए बेफिक्र होकर देश की सेवा करने के लिए अपना योगदान दे सकें।”

