Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Saur Swarojgar Yojana

Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form

Posted on February 10, 2026

उत्तराखंड सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए “Saur Swarojgar Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना और पात्र व्यक्तियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का फायदा और रजिस्ट्रेशन कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana

उत्तराखंड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना

रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने “सौर स्वरोजगार योजना” को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं, किसानों और प्रवासियों के लिए सौर ऊर्जा के माध्यम से स्थायी रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। राज्य में खाली पड़ी भूमि का उपयोग करके सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाते हैं, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय लोगों को आय का एक स्थायी स्रोत का लाभ मिलता है। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करके आवेदनकर्ता प्रति माह ₹50,000 से ₹1.5 लाख तक की आय अर्जित कर सकते हैं।

स्कीम परिचय 

योजना

Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

उत्तराखंड सरकार द्वारा

लाभार्थी

राज्य के नागरिक

स्कीम के माध्यम से मिलने वाला फायदा

स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन या ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://msy.uk.gov.in/

योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  1. आवेदक को उत्तराखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  2. लाभार्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. आवेदनकर्ता की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास होनी चाहिए। 
  4. आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
  5. परिवार का कोई एक सदस्य ही योजना का लाभ उठा सकता है। 

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • पहचान प्रमाण
  • निवास प्रमाण
  • आय प्रमाण
  • जाति प्रमाण
  • बैंक विवरण
  • परियोजना विवरण
  • शपथ पत्र

फायदे (Benefits)

  1. निश्चित और स्थिर आय मिलेगी: इस योजना के जरिए सौर ऊर्जा संयंत्रों से बिजली उत्पन्न होती है, जिसे सरकार निर्धारित दरों पर खरीदती है। जिससे लाभार्थियों को प्रति माह ₹50,000 से ₹1.5 लाख तक की एक निश्चित और स्थिर आय प्राप्त होगी। 
  2. आत्मनिर्भर बनाना: युवाओं, किसानों और प्रवासियों को खुद का व्यवसाय स्थापित करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगे। 
  3. स्वरोजगार के अवसर पैदा करना : इस योजना से हजारों युवाओं और प्रवासियों के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस योजना का फायदा खासकर उन लोगों को मिलेगा जिनकी कोविड-19 महामारी के कारण नौकरी चली गई है। 
  4. महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा : महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे महिला सशकितकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्हें आजीविका का एक नया स्रोत स्थापित करने में मदद मिलेगी। 
  5. बंजर या कम उपजाऊ भूमि का उपयोग: पहाड़ी क्षेत्रों में ये योजना उन विशेष रूप से उपयोगी होगी, जहाँ पर खेती करना मुश्किल है। इसमें बंजर या कम उपजाऊ भूमि का उपयोग सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए किया जाएगा, जिससे जमीन का बेहतर उपयोग हो सकेगा। 
  6. पलायन को रोकने में मिलेगी मदद : ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे, जिससे शहरों की ओर होने वाले पलायन को कम करने में मदद मिलेगी। 
  7. सस्ती दरों पर मिलेगा ऋण: लाभार्थियों को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए राज्य या सहकारी बैंकों से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। 
  8. सब्सिडी का फायदा: योजना के माध्यम से लाभार्थियों को परियोजना की कुल लागत पर 15% से 25% तक का सब्सिडी मिलती है। 
  9. स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा: इस योजना से स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है। 

How to Apply Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana 2026

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको View Scheme के ऑपशन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको Apply For Scheme के ऑपशन पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। 
  • इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी दर्ज करनी है और Register बटन पर आपको क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आपको User Name और Password प्राप्त होगा। 
  • आपको इसकी मदद से लॉगिन करना है। 
  • इसके बाद अगले पेज में Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब नए पेज में आवेदन फॉर्म ओपन होगा। 
  • आपको इस फॉर्म में पुछी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना है। 
  • इसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 

Important Links 

वेबसाइट

Click Here

अप्लाई ऑनलाइन

Click Here

लेटेस्ट योजनाएँ

Click Here

Mukhyamantri Alpsankhyak Medhavi Balika Protsahan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष

उत्तराखंड में रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने सौर स्वरोजगार योजना को लॉन्च किया गया है। इस योजना के जरिए राज्य के पात्र नागरिकों को सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे जिससे बेरोजगारों को आसानी से रोजगार मिल सकेगा। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • Delhi Collateral Free Loan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2026 : ऑनलाइन कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form
  • Delhi Karmayogi Awas Yojana : ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme