Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Gramodyog Rojgar Scheme

Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Application Form

Posted on January 31, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए Gramodyog Rojgar Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए लाभार्थियों को खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का फायदा और पंजीकरण कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामोद्योग रोजगार योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तिगत उद्यमियों को बैंकों के माध्यम से ₹10 लाख तक का ऋण दिया जाता है। जिसमें से सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को ऋण पर लगने वाले 4% से अधिक के ब्याज पर सब्सिडी दी जाती है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग, महिला और भूतपूर्व सैनिकों को पूंजीगत ऋण पर लगने वाले पूरे ब्याज पर सब्सिडी का लाभ मिलता है। सरकार द्वारा मिलने वाले इस ऋण से लाभार्थियों को खुद का व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिलेगी। 

Scheme Information

योजना का नाम

Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

लाभार्थी

राज्य के नागरिक

स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा

व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन और ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://upkvib.gov.in/

योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  2. आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  3. लाभार्थी कम से कम 8 वीं पास होना चाहिए। 
  4. आवेदक का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  5. लाभ लेने वाला व्यकित किसी भी बैंक में डिफ़ॉल्टर नहीं होना चाहिए। 
  6. जिन इकाइयों को पहले से ही किसी सरकारी सब्सिडी योजना का लाभ मिल चुका है, वे इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। 
  7. योजना के तहत एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है।

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • बैंक पासबुक
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • तकनीकी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र (यदि आपने आईटीआई, पॉलिटेक्निक या किसी अन्य तकनीकी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।)
  • विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)
  • ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र

उद्देश्य (Objective)

प्रदेश के युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी को खत्म किया जा सके और शिक्षित युवाओं को शहरों की ओर पलायन करने से रोका जा सके। 

फायदे (Benefits)

  1. ₹10 लाख तक का ऋण प्रदान करना : इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तिगत उद्यमियों को बैंकों के माध्यम से अधिकतम ₹10 लाख तक का ऋण दिया जाता है। ऋण राशि लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी। 
  2. खुद का उद्योग स्थापित करने में मिलेगी मदद : सरकार द्वारा मिलने वाली ऋण राशि का इस्तेमाल आवेदनकर्ता खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए कर सकेंगे। 
  3. सब्सिडी लाभ : सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को ऋण पर लगने वाले 4% से अधिक के ब्याज पर सब्सिडी मिलेगी, जिससे वित्तीय बोझ कम होगा। 
  4. आरक्षित वर्ग को विशेष लाभ: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग, महिला और भूतपूर्व सैनिकों को पूंजीगत लोन पर लगने वाले पूरे ब्याज पर सब्सिडी दी जाएगी, जिससे ये वर्ग बिना किसी आर्थिक परेशानी के उद्यम स्थापित कर सकेंगे। 
  5. बेरोजगारी दर में कमी लाना : खुद का व्यवसाय करके लाभार्थियों की आय में सुधार आएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी कम हो सकेगी। 
  6. शहरी पलायन रोकने में मिलेगी मदद : अपना खुद का व्यवसाय करने से युवाओं को नौकरी की तलाश के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिससे शहरों की तरफ बढ़ने वाले पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।
  7. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : इस योजना से राज्य में रोजगार के नए नए अवसर पैदा होंगे। नए उद्यमों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आसानी से रोजगार मिल सकेगा। 
  8. हस्तशिल्प और खादी को मिलेगा प्रोत्साहन: ग्रामोद्योग रोजगार योजना से हस्तशिल्प, हथकरघा, खादी और अन्य ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे इन पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।
  9. प्राथमिकता: आईटीआई या पॉलिटेक्निक से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बेरोजगारों को इस योजना का लाभ लेने में विशेष प्राथमिकता मिलेगी। जिससे उन्हें नौकरी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। उनके लिए रोजगार अपने राज्य में ही उपलब्ध होगा। 
  10. एक जिला एक उत्पाद को मिलेगा बढ़ावा : ये योजना राज्य में “एक जिला एक उत्पाद” पहल के साथ मिलकर काम करेगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। 

How to Apply Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana 2026

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Gramodyog Rojgar Scheme UP

  • अब आपको होम पेज में ऑनलाइन सेवाएं के सकेशन में जाना है। 
  • फिर आपको मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के विकल्प पर क्लिक करना है। 

Gramodyog Rojgar Scheme apply

  • अब अगले पेज में आपको “ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें” के ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अगले पेज में Registration Form ओपन होगा। 

Gramodyog Rojgar

  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है और Register बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको User ID और Password प्राप्त होगा। आपको इसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करनी है। 

Gramodyog Rojgar login

  • फिर आपको Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • अब आपको ये फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना होगा। 
  • उसके बाद आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है। 
  • फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह से आप ऑनलाइन योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे। 

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब आपको होम पेज में ऑनलाइन सेवाएं के सकेशन में जाना है। 
  • फिर आपको मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के विकल्प पर क्लिक करना है। 

Gramodyog Rojgar Scheme status

  • अब आपको For Applicant के सेक्शन में जाना है और आवेदन स्थिति देखें के ऑपशन पर क्लिक करना है। 

Gramodyog Rojgar Scheme status form

  • इसके बाद अगले पेज में आपको Application ID दर्ज करनी है और View Application Status के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो स्टेटस से जुड़ी जानकारी अगले पेज में आ जाएगी। 

ऑफलाइन आवेदन 

  • आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन सेवाएं के सकेशन में जाना है। 
  • फिर आपको मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

Gramodyog Rojgar Scheme form

  • उसके बाद नए पेज में आपको For Applicant के सेक्शन में जाना है और आवश्यक प्रारूप डाउनलोड करें के ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का आवेदन फॉर्म PDF में ओपन होगा। 
  • आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना है फिर आपको इसका प्रिन्ट आउट लेना है। 
  • उसके बाद आपको ये फॉर्म भरना है और मांगे जाने वाले दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना है। 
  • इस प्रोसेस के बाद आपको ये फॉर्म संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है। 

Quick Links 

Website

Click Here

Apply Online/ Registration Form PDF

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष 

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉन्च की है ग्रामोद्योग रोजगार योजना। इस योजना के जरिए लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से ऋण दिया जाता है ताकि आवेदक लिए गए ऋण से अपनी पसंद का कोई भी व्यवसाय कर सकें। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • PM Rahat Yojana : पात्रता, लाभ, Registration कैसे करें
  • Balika Samridhi Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Uttar Pradesh Makhana Vikas Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Offline
  • Chai Vikas Yojana 2026 : सब्सिडी 2.47 लाख रुपए, जानें Registration प्रक्रिया
  • Uttar Pradesh Parivar Kalyan Card Yojana : स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme