Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
CM Yuva Scheme

Uttar Pradesh CM Yuva Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Registration Form

Posted on February 11, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए मदद पहुंचाने के लिए CM Yuva Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से ऋण दिया जाता है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का लाभ और Registration प्रक्रिया क्या होगी उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

Uttar Pradesh CM Yuva Yojana

मुख्यमंत्री युवा योजना

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने युवा योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त और बिना गारंटी के ऋण प्रदान करती है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर बिजनेस से जुड़ी ट्रेनिंग भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। CM Yuva Scheme के जरिए कोई भी युवा नागरिक 5 लाख रुपये तक की परियोजना लागत से अपना काम शुरू कर सकता है। जिसके लिए हर साल 1 लाख युवाओं को स्वरोजगार प्रदान किया जाएगा और अगले 10 सालों में 10 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। 

SCHEME INFORMATION

योजना का नाम

CM Yuva Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

उत्तर प्रदेश सरकार ने

लाभार्थी

युवा नागरिक

स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद

स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://msme.up.gov.in/

योजना के जरिए मिलने वाली मदद 

  • पहले चरण (Phase-I) में आवेदनकर्ताओं को ₹5 लाख तक का ऋण मिलता है। जिसमें से लगभग 4.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और गारंटी फ्री लोन दिया जाएगा। इस लोन को चुकाने के लिए शुरुआत में 6 महीने की छूट भी मिलेगी। 
  • दूसरे चरण (Phase-II) पहले चरण का लोन सफलतापूर्वक चुकाने के बाद युवाओं को ₹7.5 लाख तक अतिरिक्त वित्त पोषण दिया जाएगा। 
  • संभावित ऋण में वृद्धि (बढ़ोतरी) की तैयारी: सरकार ने इस योजना को और मजबूत करते हुए ₹25 लाख तक ऋण सीमा को बढ़ाने की तैयारी की है, ताकि बड़े बिज़नेस शुरू करने के लिए युवाओं को तैयार किया जा सके। 

उद्देश्य (Objective)

  1. बेरोज़गारी दर को कम करना
  2. बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकारी सहायता
  3. ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट
  4. स्टार्टअप आइडिया के लिए मार्गदर्शन
  5. स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर प्रदान करना 
  6. युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करना
  7. स्टार्टअप और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना
  8. आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • आवेदनकर्ता की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • लाभार्थी कम से कम 8वीं पास होना चाहिए। हालांकि, हाई स्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट या उससे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता प्रदान की जाएगी। 
  • प्राथमिकता उन युवाओं को मिलेगी जिन्होंने सरकारी योजनाओं जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ODOP प्रशिक्षण या यूपी कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
  • आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी ने पहले किसी अन्य केंद्र या राज्य सरकार की स्वरोजगार योजना (जैसे PMEGP) का लाभ न लिया हो। 

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. पैन कार्ड
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट
  6. प्रशिक्षण प्रमाण पत्र 
  7. प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR)
  8. बैंक पासबुक
  9. पासपोर्ट साइज फोटो
  10. सक्रिय मोबाइल नंबर
  11. शपथ पत्र (Affidavit)

Read Also –Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana : पात्रता, लाभ, Registration प्रोसेस

फायदे (Bnefits)

  1. ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना : इस योजना के जरिए युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹5 लाख तक का ऋण 0% ब्याज दर पर मिलता है। ब्याज की पूरी राशि सरकार द्वारा वहन की जाती है। 
  2. गारंटी मुक्त मदद : आवेदक को ऋण प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की संपत्ति या गारंटी (Collateral) गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
  3. डिजिटल लेनदेन पर मिलेगा प्रोत्साहन : योजना के तहत लाभार्थियों को डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रति लेनदेन पर 1 रूपए और अधिकतम ₹2,000 प्रति वर्ष का कैशबैक प्रदान करती है।
  4. व्यापक कवरेज : इस योजना के लिए हर साल 1 लाख युवाओं को सीधे तौर पर उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 
  5. रोजगार के अवसर पैदा करना : युवाओं को योजना के अंतर्गत खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी। 
  6. प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करना : आवेदकों को ऋण के साथ-साथ UP Skill Development Mission और अन्य संस्थाओं के जरिए तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि उन्हें बिजनेस शुरू करने और उसका विस्तार करने के लिए मदद मिल सके। 
  7. आसान आवेदन प्रक्रिया : इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश में कमी आएगी। 

ऐसे करें Uttar Pradesh CM Yuva Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आप अधिकारिक पोर्टल पर जाएं। 
  • अब आपको CM Yuva Yojana के लिंक की खोज करनी है। 
  • उसके बाद आपको आवेदन करें के बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब नए पेज में आपको “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • यहाँ पर आपको मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है। 
  • फिर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको User ID और Password प्राप्त होगा। आपको इसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है। 
  • लॉगिन होने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको अपनी शैक्षिक योग्यता और व्यवसाय (Project Report) की जानकारी दर्ज करनी है। 
  • उसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार, निवास प्रमाण पत्र, मार्कशीट और फोटो स्कैन करके अपलोड करने हैं। 
  • फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद आपको अंत में ‘Final Submit’ के बटन पर क्लिक कर देना है। 

QUICK LINKS

Online Registration

Click Here

Website

Click Here

Telegram Page

Click Here

Instagram Channel

Click Here


निष्कर्ष 

इस आर्टिकल के जरिए आपको सीएम युवा योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Uttar Pradesh CM Yuva Yojana के लिए Registration कैसे की जाती है। 

“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।” 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Uttar Pradesh CM Yuva Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Registration Form
  • Bihar Dairy Farming Yojana 2026 : सब्सिडी 75% , ऐसे करें Online Apply
  • Mukhyamantri Vishwakarma Samman Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Jan Paryatan Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Amrit Dhara Yojana : गाय पालने पर सरकार देगी 10 लाख रुपए का ऋण, Online Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme