उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृति पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू किया है। जिसके जरिए पात्र छात्र स्कॉलरशिप के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करते हैं। आज इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि UP Scholarship Registration कैसे की जाती है?
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन
छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों (SC, ST, OBC, सामान्य, अल्पसंख्यक) को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रदान की जाती है। इस छात्रवृति का फायदा प्री-मैट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट-मैट्रिक (कक्षा 11-12, स्नातक, डिप्लोमा) छात्र-छात्राओं को मिलेगा। आवेदक यूपी स्कॉलरशिप के लिए आधिकारिक पोर्टल (scholarship.up.gov.in) पर पंजीकरण कर सकते हैं।
UP Scholarship Important Dates
इवेंट्स | |
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 2 जुलाई 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2025 |
छात्र और संस्थान स्तर पर करेक्शन (संशोधन) | 18 नवंबर से 21 नवंबर 2025 |
संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन | 10 दिसंबर 2025 |
स्कॉलरशिप राशि को बैंक खाते में ट्रांसफर करने की तिथि | 31 दिसंबर 2025 |
स्कॉलरशिप राशि विवरण
यूपी स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता आवेदनकर्ता को अलग-अलग पाठ्यक्रमों और कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग प्रदान की जाएगी। जिसका विवरण इस तरह से है –
स्नातक स्तर के लिए | 10,000 से 12,000 रुपए (प्रति वर्ष) |
स्नातकोत्तर स्तर के लिए | 20,000 रुपए (प्रति वर्ष) |
विश्वविद्यालय रैंक धारक के लिए | 2,000 रुपए प्रति माह (2 साल के लिए) |
व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए | 12,000 प्रति वर्ष (पहले 3 वर्ष के लिए) 20,000 प्रति वर्ष (4 और 5 वर्ष के लिए) |
चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन राज्य सरकार द्वारा स्थापित एक प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। यह प्रणाली छात्रों के ऑनलाइन आवेदन, पात्रता मानदंड और दस्तावेजों की जांच करके, छात्रवृत्ति के लिए योग्य छात्रों का चयन करती है।
पात्रता-मानदंड
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राएं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से संबंधित होने चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- छात्र एक मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।
- पूर्व-मैट्रिक के लिए आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय प्रति वर्ष 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- पोस्ट-मैट्रिक के लिए वार्षिक आय 2 लाख रुपये (सामान्य/ओबीसी) और एससी/एसटी के लिए 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक दस्तावेज
- बैंक डिटेल्स
- शुल्क रसीद (स्कूल या कॉलेज में फीस जमा करने की रसीद)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
छात्र ऐसे करें UP Scholarship Registration
जो छात्र उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के लिए आर्थिक सहायता पाना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन करना होगा –
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको Students के सेक्शन में जाना है और Registration के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद नए पेज में आपको स्कॉलरशिप का चयन करना है।
- अब आपको OTR Registration करनी होगी।
- उसके लिए आपको Click Here बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नए पेज में आपको Guidance का ध्यान से पढ़ना है और Proceed बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको अपनी जाति सलेक्ट करनी है और मोबाइल नंबर दर्ज करके Capcha Code डालना है।
- फिर आपको Generate OTP बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। जिसे आपको Verify करना है और Verify OTP पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद नए पेज में आपको ekyc करने के लिए आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है, कैपचा कोड भरना है और Submit बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको OTR Number प्राप्त होगा जिसकी मदद से आपको लॉगिन करना है।
- लॉगिन होने के बाद आपके सामने Dashboard खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको Registration करें बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद नए पेज में स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको जरूरी दस्तावजों को Upload कर देना है।
- इस प्रोसेस के बाद आपको अंत में Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप ऑनलाइन उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
स्टेटस कैसे चेक करें?
- आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको होम पेज में Status का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको Application Status के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद नए पेज में आपको रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्म तिथि और कैपचा कोड दर्ज करना है।
- फिर आपको Search बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो नए पेज में स्टेटस की जानकारी आप देख सकेंगे।
Yashasvi Scholarship Registration के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
UP Scholarship के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?
उत्तर प्रदेश राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं।
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
30 अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (https://scholarship.up.gov.in/#) ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
छात्रवृति राशि कैसे मिलेगी?
सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के बाद आवेदक के बैंक अकाउंट में स्कॉलरशिप राशि जमा की जाएगी।
“इस तरह से आप ये जान गए होंगे कि उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आपको भी इस स्कॉलरशिप के लिए सहायता प्राप्त करनी है तो आप ऊपर बताए गए तरीके फॉलो करें।”