उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले युवक-युवतियों के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू किए हैं। जिसके माध्यम से लाभार्थीयों को फ्री में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आज इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि किस तरह से UP Free O level CCC Computer Training के लिए Registration किया जाता है?
क्या है फ्री O लेवल CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण?
पिछड़े वर्ग के युवक व युवतियों को कंप्यूटर की ट्रेंनिग उपलब्ध करवाने के लिए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने O level CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण की शुरुआत की है। जिसके जरिए पात्र लाभार्थियों को फ्री में कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग मिलने के बाद बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर और डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि वे सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियों के लिए आवेदन कर सकें। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर आवेदनकर्ता को सरकारी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जात हैं।
Free Computer Training Important Dates
चयन प्रक्रिया
कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं के चयन की कार्यवाही निदेशक की अध्यक्षता में एवं लाभार्थियों के चयन के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए की जाती है।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी पता
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पात्रता- मानदंड
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- लाभार्थी अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता द्वारा 10 वीं या 12 वीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के पास किसी तरह की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
उद्देश्य
ओ लेवल और सीसीसी (CCC) कंप्यूटर प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से असक्षम युवाओं को फ्री में कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रदान करना है ताकि उन्हे आगे चलकर रोजगार के लिए मदद मिल सके।
कैसे करें UP Free O level CCC Computer Training Registration?
अगर आप फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए तरीके अपनाने हैं जो इस तरह से हैं –
पंजीकरण प्रक्रिया
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको Students Registration के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद अगले पेज में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और capcha Code भरना है।
- फिर आपको Generate OTP बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे आपको Verify करना है।
- उसके बाद आपको ekyc verify करने के लिए कैपचा कोड भरना है और Verify OTP ekyc बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपके आधार से रिलेटड जानकारी show होगी।
- यहाँ पर आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है और validate Mobile Number के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको capcha code भरना है और submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भेजा जाएगा।
- आपको इसका उपयोग करके login करना है।
- अब नया पेज खुलेगा। यहाँ पर आपको Registration के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Instruction को ध्यान से पढ़ना है सहमति वाले बॉक्स पर टिक करना है। फिर आपको next पर क्लिक करना है।
- अब नए पेज में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आपको इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप ऑनलाइन Free O level CCC Computer Training Registration कर सकेंगे।
फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स व अवधि
- ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण अवधि – 01 वर्ष।
- ‘सी0सी0सी0’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण अवधि – 03 माह।
धनराशि
- ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु अधिकतम् रूपए 15,000/- प्रति प्रशिक्षार्थी (03 चरणों में)।
- ‘सी0सी0सी0’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण अधिकतम् 3,500/- प्रति प्रशिक्षार्थी।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
O लेवल CCC कंप्यूटर ट्रेनिंग पंजीकरण कैसे करें ?
इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट (https://backwardwelfareup.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है।
ओ-लेवल सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण पंजीकरण करने की अंतिम तिथि क्या है?
14 जुलाई 2025
फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं।
” इस लेख के जरिए आपको ये पता चल गया होगा कि Free O level CCC Computer Training के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आपको भी निशुल्क ट्रेनिंग के लिए सहायता चाहिए तो आप ऊपर बताए गए तरीकों को फॉलो करें।”