Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
SHE Mart

SHE Mart Yojana : पात्रता, लाभ, कैसे करें Registration आइए जानें

Posted on February 3, 2026

महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने “SHE-Mart Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए महिला सहायता समूह (SHGs) से जुड़ी उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने या उसका विस्तार करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और Registration (पंजीकरण) कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

SHE Mart Yojana

शी-मार्ट योजना 

She-Mart जिसे Self-Help Entrepreneur Marts के नाम से जाना जाता है। ये एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए स्थापित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाएं खुद अपने उत्पाद बेच सकेंगी और सीधे ग्राहकों से जुड़कर अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकेंगी। जिससे महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। इन महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री का एक मंच मिलेगा और व्यवसाय के मालिक के रूप में उन्हें सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इस योजना से महिलाओं को रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बनाया जाएगा ताकि महिलाओं की सिथती में समाजिक व आर्थिक सुधार लाया जा सके।

SCHEME INFORMATION

योजना का नाम

SHE Mart Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

भारत सरकार ने

लाभार्थी

स्वयं सहायता समूह (SHGs) से जुड़ी महिलाएँ

स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली मदद

महिलाओं को व्यवसाय मालिक बनाना और बाजार तक पहुंच देना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन और ऑफ़लाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.indiabudget.gov.in/

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  1. आवेदक को देश का नागरिक होना चाहिए। 
  2. स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएँ योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी। 
  3. हितग्राही महिला को अपने उत्पादों को बेचने, अपना व्यवसाय स्थापित करने या बढ़ाने की क्षमता के बारे में इच्छा होनी चाहिए।
  4. ऐसे SHG सदस्य जो लखपति दीदी कार्यक्रम में हैं, उन्हें योजना के तहत प्राथमिकता मिलेगी। 

she mart

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण
  • स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • व्यवसाय / उत्पाद विवरण
  • पैन कार्ड / GST (यदि लागू)
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो 
  • मोबाइल नंबर (OTP के लिए)

Read Also – PM MUDRA Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form

फायदे (Benefits)

  1. महिलाओं को व्यवसाय का मालिकाना हक दिलाना : इस योजना से महिलाएँ सिर्फ काम करने वाली नहीं, बल्कि अपने खुद के बिज़नेस की मालिक बनेंगी।
  2. उत्पादों को मिलेगा सीधा बाजार : स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएँ अपने बनाए हुए उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी, जिससे वे बिचौलियों से बच सकेंगी। 
  3. लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देना : इस योजना से लखपति दीदी से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थायी प्लेटफॉर्म मिलेगा।
  4. स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना : योजना के जरिए शिल्पकारों, बुनकरों, कुम्हारों और पारंपरिक कलाकारों के लुप्त होते हुनर को फिर से जीवित करने और उन्हें बाजार से जोड़ने में मदद दिलाई जाएगी।
  5. कम ब्याज पर ऋण देना : योजना के माध्यम से पात्र  महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
  6. आय में बढ़ोतरी लाना : महिलाओं को बेहतर बिक्री और सही दाम मिलने से उनकी कमाई बढ़ेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  7. ई-कॉमर्स और ऑनलाइन बिक्री: उत्पादों को केवल दुकानों तक सीमित न रखकर उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे ONDC) पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे देश-विदेश के बाजारों तक पहुँच सकेंगी।
  8. रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाना: इस योजना से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

How to Apply SHE Mart Yojana?

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है और न ही कोई सरकारी पोर्टल, आवेदन लिंक, या ऑनलाइन फॉर्म सार्वजनिक रूप से जारी हुआ है। जैसे ही योजना के लिए रजिस्ट्रेशन  प्रक्रिया शुरू होगी तो उसे केंद्रीय या राज्य सरकार की सरकारी वेबसाइटों पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। 

QUICK LINKS

Registration Online / Offline

Click Here

Official Website

Click Here

Telegram Page

Click Here

Instagram Channel

Click Here


निष्कर्ष 

इस आर्टिकल के जरिए आपको शी मार्ट योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि SHE Mart Yojana के लिए Registration कैसे की जाती है। 

“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।” 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • SHE Mart Yojana : पात्रता, लाभ, कैसे करें Registration आइए जानें
  • अपना IPPB Account Number Kaise Nikale : 8 तरीकों से जानें आईपीपीबी खाता नंबर
  • Haryana Tractor Subsidy Yojana 2026 : सब्सिडी 1 लाख रुपए, अभी करें Apply
  • CG Krishi Unnati Yojana : आर्थिक सहायता 15331 रुपए प्रति एकड़, कैसे करें Apply
  • Uttarakhand Madhu Gram Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme