Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Online PPF Account

SBI बैंक में Online PPF Account कैसे खुलवाएं, Complete Guide

Posted on June 10, 2025

अगर आप बैंक में PPF खाता खोलना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए Important हो सकता है। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि एसबीआई में ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट कैसे खोला जाता है? जो लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सामान्य भविष्य निधि खाता खुलवाना चाहते हैं तो उन्हें इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

PPF Account

PPF खाता खुलवाएं एसबीआई में 

अगर आप लंबी अवधि की निवेश योजना के बारे में सोच रहे हैं तो Public Provident Fund आपके लिए बेहतर विकल्प है। पीपीएफ का अर्थ सार्वजनिक भविष्य निधि से है, जहाँ पर आपको कर लाभ और रिटर्न प्रदान करने की सुविधा मिलती है। पब्लिक प्रोविडेंट फ़ंड एक दीर्घकालिक बचत विकल्प है। जिसके जरिए आप पोर्टफोलियो में विविधता लाने में मदद प्रदान करते हैं और यह धन जमा करने का एक सुरक्षित तरीका भी है। PPF खाता आपको वहां पर ही खोलना होगा जो आपको बेहतर सेवा प्रदान कर सके। अगर आपका अकाउंट एसबीआई में है तो आप इस बैंक के जरिए घर बैठे ही पब्लिक प्रोविडेंट फ़ंड (PPF) अकाउंट खुलवा सकते हैं।

पीपीएफ़ खाते की अवधि 

  • PPF खाते की मैच्योरिटी अवधि 15 साल है।
  • इस अवधि के बाद 5 साल के लिए Duration बढ़ाई जा सकती है।
  • इस खाते में साल में कम से कम 1 बार निवेश करना ज़रूरी है
  • केंद्र सरकार इस खाते में ब्याज़ दर तय करती है।
  • इस खाते में जमा की गई रकम, ब्याज़, और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स-फ़्री होती है।

जमा की जाने वाली राशि 

  1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीपीएफ़ खाते में हर साल कम से कम 500 रुपये
  2. और ज़्यादा से ज़्यादा 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं।

ब्याज दर 

एसबीआई में पीपीएफ़ खाते पर ब्याज़ दर 7.1% सालाना है। यह दर सालाना चक्रवृद्धि आधार पर जोड़ी जाती है। इस ब्याज़ दर को सरकार तिमाही के हिसाब से तय करती है।

कौन से दस्तावेज लगते हैं PPF अकाउंट खोलने के लिए ?

  • पहचान प्रमाण के लिए – आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आदि।
  • पता प्रमाण के लिए – वैध पासपोर्ट, उपयोगिता बिल, आधार कार्ड, संपत्ति कर बिल, आदि।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में पीपीएफ़ खाता खोलने के लिए योग्यताएं

  1. अकाउंट खोलने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज़्यादा होनी चाहिए।
  3. उसके पास आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज होने चाहिए।
  4. माता-पिता द्वारा नाबालिगों के लिए पीपीएफ़ अकाउंट ओपन किया जा सकता है।
  5. आपका आधार नंबर SBI Saving Account से जुड़ा होना चाहिए।
  6. व्यक्ति की KYC होनी चाहिए।
  7. उम्मीदवार का पहले से इस तरह का कोई भी पीपीएफ़ खाता किसी भी बैंक में नहीं होना चाहिए।

Online PPF Account SBI में कैसे खुलवाएं : आइए जानें 

भारत के सबसे भरोसेमंद Bank स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीपीएफ़ अकाउंट खोलने के लिए आपको नीचे दिए तरीके अपनाने हैं जो इस तरह से हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

STEP I : वेबसाइट के जरिए 

  • सबसे पहले आप एसबीआई बैंक की वेबसाइट पर जाएं।

SBI PPF Account

  • अब आप होम पेज में जाकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें। 

SBI PPF Account login

  • इसके बाद आपको User Name , Password और Capcha Code दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।

SBI PPF Account Online

  • इस प्रोसेस के बाद आप Request & Enquires के सेक्शन में जाएं, उसके बाद आप New PPF Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।

PPF Account SBI

  • इसके बाद अगले पेज में आपकी सेविंग अकाउंट की डिटेल्स आ जाएगी।
  • अब आपको Branch Code में अपनी ब्रांच का 5 Digit Code डालना है।

PPF SBI

  • अगर आपको अपनी ब्रांच कोड का पता नहीं है तो आपको Branch locator पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Search In के Drop Down Symbol में Branch Name सलेक्ट करना है।

PPF SBI Online

  • उसके बाद आपको Condition के Drop Down Symbol में Contains सलेक्ट करना है। 
  • Enter में आपको Branch का नाम टाइप करना है। 

SBI PPF

  • अब आपको Capcha Code भरना है और Search बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज में आपके ब्रांच कोड का नाम आ जाएगा।

PPF SBI Account

  • आपको इस कोड को कहीं पर लिख लेना है। 
  • उसके बाद आपको ये window बंद कर लेनी है।
  • अब आपको branch Code में ब्रांच कोड टाइप करना है और Get Branch Name पर टिक करना है। 

PPF Account

  • इस बटन पर टिक करने के बाद आपकी ब्रांच का नाम आ जाएगा। 
  • इसके बाद Nominee Name में आपको नॉमिनी का नाम Date Of Birth और अमाउंट भरना है।

PPF

  • फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में ये मैसेज आएगा कि आपकी Application Successfully Submit हो गई है। 

PPF Online

  • अब आपको Print PPF Online Application के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अगले पेज में PPF Reference Number आ जाएगा|

Public Provident Fund Online

  • आपको इस नंबर पर क्लिक करना है | इस नंबर पर क्लिक करने के बाद PPF Form Download हो जाएगा। 
  • अब आपको डाउनलोड किया गया फॉर्म ओपन कर लेना है। 

Public Provident Fund SBI

  • इसके बाद आपको फॉर्म का प्रिन्टआउट लेना है और इसमें मांगी गई जानकारी आपको भरनी है।
  • फिर आपको ये फॉर्म बैंक शाखा में जाकर जमा करवा देना है। 
  • इस प्रकार फॉर्म जमा करवाने पर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में PPF अकाउंट ओपन हो जाएगा। 

STEP II : SBI YONO Application द्वारा 

  • सबसे पहले आप Google Play Store में जाएं।

SBI YONO

  • इसके बाद आप Search Box में जाएं और SBI YONO टाइप करें।
  • अब आप Enter बटन पर क्लिक करें।

SBI Online PPF

  • उसके बाद आपको SBI YONO App का लिंक दिखेगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करके ये एप्लीकेशन Install करनी है।
  • अब ये एप्लीकेशन आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगी।
  • इसके बाद आपको ये एप्लीकेशन ओपन करनी है।
  • उसके बाद आपको Login करनी है।

SBI YONO Online

  • लॉगिन करने के बाद आपको Investments के बटन पर क्लिक करना है।

YONO SBI

  • इसके बाद आप अगले पेज में PPF Account के बटन पर क्लिक करें।

YONO

  • अब आपको Terms & Conditions पढ़नी है फिर आपको Apply Now बटन पर क्लिक करना है। 

SBI YONO

  • उसके बाद Personal Details Automatically आ जाएगी, यहाँ से आपको इसे चेक कर लेना है। 
  • फिर आप Next बटन पर क्लिक कर दें।

SBI YONO PPF

  • अब आपको Home Branch के सेक्शन में State Bank Select कर लेना है। 

SBI YONO PPF Account

  •  इसके बाद आप आग पेज में सारी जानकारी दर्ज करें और Next बटन पर क्लिक करें।

YONO PPF Account

  • उसके बाद आपको अगले पेज में Check Box पर टिक करना है और Next बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अगले पेज में आपको Terms & Conditions पढ़कर चेक बॉक्स पर टिक करना है और I Agree बटन पर क्लिक करना है। 

PPF Yono

  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा जिसे आपको Verify करना है और Submit बटन पर क्लिक करना है।

PPF Yono Online

  • इस प्रकार से आपका PPF Account Successfully Create हो जाएगा।

STEP III : PPF Offline Apply  

  • आप सबसे पहले एसबीआई की बैंक शाखा में जाएं।
  • अब आप बैंक अधिकारी से पीपीएफ़ खाता खोलने का फ़ॉर्म प्राप्त करें।

SBI Public Provident Fund

  • इसके बाद इस फॉर्म में सारी जानकारी भरें।
  • फ़ॉर्म के साथ दस्तावेज़ अटैच करें और पासपोर्ट साइज की फ़ोटो को फ़ोटोग्राफ वाले बॉक्स में चिपकाएं।
  • अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से राशि निकालें।
  • अंत में आपको ये फॉर्म और राशि बैंक अधिकारी को जमा करवानी है।
  • बैंक आधिकारी आपके फॉर्म का सत्यापन करेगा और आपको रसीद देगा। 

PPF SBI Online Direct Link Click Here 


“मैं उम्मीद करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में PPF खाता कैसे खुलवाया जाता है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2 मिनट में ऑनलाइन Birth Certificate Kaise Banaye : जन्म प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया
  • ऑनलाइन Tatkal Passport Apply कैसे करें : आइए जानें
  • जमीन या घर की छत पर JIO Tower Kaise Lagwaye : पूरी प्रोसेस
  • 5 मिनट में FASTag KYC Update Kaise Kare : सिम्पल प्रोसेस
  • ऑनलाइन घर बैठे UP Police Character Certificate Apply कैसे करें : आइए जानें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
©2025 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme