उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए “Rani Laxmi Bai Scooty Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए मेधावी और जरूरतमंद लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी प्रदान की जाएगी। कैसे मिलेगा इस स्कीम का लाभ और पंजीकरण कैसे होगा उसके लिए आपको ये लेख अंत तक पढ़ना होगा।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
दूर-दराज के इलाकों की लड़कियों को कॉलेज में आने जाने की सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को सरकार फ्री में स्कूटी या स्कूटी हेतु नकद सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी। स्कूटी मिलने से छात्राओं को कॉलेज/विश्वविद्यालय तक पहुँचने में आसानी होगी। जिससे वे समय पर स्कूल पहुँच सकेंगी और अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकेंगी। इस योजना से पात्र कन्याओं को स्कूटी मिलने से परिवार पर यात्रा-खर्च का बोझ कम होगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी।
SCHEME INFORMATION
फ्री स्कूटी योजना का कुल बजट
कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने और उसका विस्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ रूपए का बजट पास किया है। जिसके जरिए छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने का ऐलान किया गया है। इस बजट में मेधावी छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया है ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी परेशानी के पूरी कर सकें।
योजना के उद्देश्य (Objective)
- शिक्षा को बढ़ावा देना
- आवागमन की सुविधा देना
- ड्रॉप-आउट दर को कम करना
- ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों से आने वाली लड़कियों को मिलेगी विशेष मदद
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी छात्रा होनी चाहिए।
- छात्रा द्वारा 12वीं कक्षा में कम से कम 75% से 85% (विभिन्न कैटेगरियों के अनुसार) अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
- इसके साथ ही छात्रा को किसी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी (और अब कुछ निजी संस्थानों में भी) में नामांकित होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- एक परिवार की केवल 1 ही बेटी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
आवेदन करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- कॉलेज प्रवेश रसीद
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
Read Also – Uttar Pradesh CM Yuva Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Registration Form
फायदे (Benefits)
- फ्री में स्कूटी देना : मेधावी छात्राओं को कॉलेज या विश्वविद्यालय आने-जाने के लिए मुफ्त में स्कूटी प्रदान की जाएगी।
- उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देना : इस योजना के जरिए छात्राओं को 12वीं के बाद स्नातक (Graduation) और स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- परिवहन बाधाओं को दूर करना: ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को स्कूटी मिलने से घर से कॉलेज या विश्वविद्यालय तक की दूरी को आसान बनाया जाएगा, ताकि परिवहन के साधनों की कमी के कारण उनकी शिक्षा पीछे न छूटे।
- शिक्षा जारी रखने में मिलेगी मदद: इस योजना से उन छात्राओं को मदद मिलेगी जो अपने घर से कॉलेज की दूरी अधिक होने के कारण परिवाहन के साधनों के आभाव के चलते पढ़ाई छोड़ देती हैं।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना : छात्राओं को संसाधन उपलब्ध करवाकर उन्हें स्वावलंबी और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे महिला सशकितकरण को बढ़ावा मिलेगा।
- आर्थिक मदद प्रदान करना : आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) परिवारों की मेधावी छात्राओं को बिना किसी वित्तीय बोझ के स्कूटी मिलेगी, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
- मेरिट आधारित प्रोत्साहन: इस योजना से उन छात्राओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाएगा जिन्होंने पिछली कक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
- लाभार्थी छात्राओं की संख्या: पहले चरण में इस योजना में लगभग 45,000 छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।
How to Apply Rani Laxmi Bai Scooty Yojana?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज में आप “Rani Laxmi Bai Scooty Yojana” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- आवेदन जमा होने के बाद सरकार मेरिट सूची जारी करेगी।
- मेरिट के आधार पर योग्य छात्राओं को स्कूटी का लाभ दिया जाएगा।
QUICK LINKS
Online Regisatration Official Website Telegram Page Instagram Channel
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के जरिए आपको रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए Registration कैसे की जाती है।
“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।”
