Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Scheme

Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Yojana 2026 : स्टेप बाय स्टेप जानें Registration Process

Posted on February 12, 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए “Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और पंजीकरण कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख अंत तक पढ़ना होगा। 

Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Yojana

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना

युवाओं को खुद का व्यवसाय चलाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50% तक की सब्सिडी दी जाती है। जिसमें से महिलाओं को आयु वर्ग में 5 साल की विशेष छूट मिलती है।राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के लिए सरकार बैंकों से 60 लाख रुपये तक का ऋण दिलाती है। इस ऋण का भुगतान आवेदनकर्ताओं को 3 साल से लेकर 7 साल के बीच में करना होगा। इस योजना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए 30 निवेश उपदान की सुविधा मिलती है। 

Scheme Information

योजना

Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा

लाभार्थी

युवा नागरिक

स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा

स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

http://rgssy.com/

योजना के चरण 

यह योजना मुख्य रूप से 2 चरणों में लागू की गई है –

A.) ई-टैक्सी के लिए प्रोत्साहन (पहला चरण)

  • युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50% तक की सब्सिडी दी जाती है। 
  • टैक्सियों को 5 साल की अवधि के लिए सरकारी विभागों से जोड़ा जाएगा। 
  • लाभार्थी प्रति माह ₹50,000 से ₹60,000 की आय प्राप्त कर सकेंगे। 

B.) सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए मिलेगा प्रोत्साहन (दूसरा चरण) 

  • युवाओं को अपनी जमीन पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 
  • इससे उन्हें 25 साल तक आय का एक स्थिर स्रोत प्राप्त होगा। 
  • सरकार 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक की क्षमता वाले संयंत्र लगाने पर मदद प्रदान करेगी।

उद्देश्य (Objective)

प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है ताकि लाभार्थी ई-टैक्सी खरीदकर अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें। जिससे प्रदेश से बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। 

फायदे (Benefits)

  1. इस योजना के तहत ई-टैक्सी के लिए पात्र युवाओं को 50 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जाएगा।
  2. खरीदी गई ई-टैक्सी को सरकारी विभागों के साथ संबद्ध किया जाता है, जिससे लाभार्थियों को प्रति माह सरकार द्वारा ई-टैक्सी के अनुसार 50 से 60 हजार रुपये दिए जाते हैं।
  3. इस योजना से युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  4. युवाओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।
  5. इस स्कीम का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के वैध ड्राईविंग लाइसेंसधारक और पात्र आयु सीमा वाले युवाओं को ही प्रदान किया जाएगा। 
  6. योजना के अंतर्गत मंडी जिले में अब तक लगभग 21 लाख 74 हजार रुपए का उपदान लाभार्थियों को प्रदान किया जा चुका है।
  7. इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से वातावरण स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी। 

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • लाभार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी। 
  • आवेदनकर्ता 12वीं पास होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कम से कम 7 साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • लाभार्थी को खरीदी गई ई-टैक्सी स्वयं चलानी होगी। 
  • परिवार में केवल एक व्यक्ति ही इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। 
  • आवेदक के पास सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि होनी चाहिए।
  • लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। 

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  1. निवास प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  5. बैंक खाता पासबुक
  6. प्रस्तावित परियोजना रिपोर्ट
  7. ई-वाहन से संबंधित दस्तावेज़
  8. ड्राइविंग लाइसेंस
  9. भूमि संबंधी दस्तावेज़
  10. रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड
  11. स्व-घोषणा पत्र

How to Apply Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Yojana 2026

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Scheme registration

  • इसके बाद होम पेज में आपको Apply New का ऑपशन दिखाई देगा। आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है। 

Rajiv Gandhi Swarozgaar Yojana

  • उसके बाद अगले पेज में आपको Click Here To Register के ऑपशन पर क्लिक करना है। 

Rajiv Gandhi Swarozgaar

  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है। 
  • उसके बाद आपको Register बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको User Name और Password प्राप्त होगा। आपको इसकी मदद से लॉगिन करनी है। 
  • उसके बाद आपके सामने Rajiv Gandhi Swarozgaar Start-Up Yojana का Application form ओपन हो जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में जरूरी जानकारी भरनी है और मांगे जाने वाले दस्तावेजों को अपलोड करना है। 
  • फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 

Quick Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Yojana

Click Here

Swaran Jayanti Ashraya Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


निष्कर्ष 

युवाओ को स्वरोजगार के लिए मदद पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने लॉन्च की है राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना। इस योजना के माध्यम से युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए बैंकों से ऋण दिया जाता है ताकि युवा नागरिक ई-टैक्सी की मदद से स्वरोजगार शुरू कर सकें। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lakhpati Bitiya Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Dr. Bhimrao Ambedkar Dalit Adivasi Udyam Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Application Form
  • Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, Registration प्रोसेस
  • Himachal Gopal Yojana 2026 : आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए, अभी करें Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme