Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form

Posted on February 6, 2026

राजस्थान सरकार ने राज्य के छात्रों के लिए “Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Scheme को शुरू किया है। इस योजना के जरिए छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करना है। इस स्कीम का लाभ कैसे प्राप्त किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी, उसके लिए आपको ये लेख अंत पढ़ना होगा। 

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना

शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी लाने के लिए राजस्थान सरकार ने “उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को 12 वीं के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए 5000 रुपए (वार्षिक) की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। दिव्यांग छात्रों के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किया है। जिसमें यह राशि प्रति माह ₹1,000 (वार्षिक ₹10,000) तक निर्धारित की है। इस राशि के जरिए छात्र उच्च शिक्षा में आने वाले खर्चों को कवर कर सकेंगे। लाभार्थियों को ये स्कॉलरशिप अधिकतम 5 वर्षों तक दी जाएगी। 

स्कीम परिचय 

योजना

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसके द्वारा शुरू की गई

राजस्थान सरकार द्वारा

लाभार्थी

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राएं

फायदा

5000 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन और ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://hte.rajasthan.gov.in/

योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए। 
  • आर्थिक रूप से असक्षम मेधावी छात्र-छात्राएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  • लाभार्थी को राजस्थान मध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए और मध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की वरीयता सूची में उसका प्रथम 100000 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त होना चाहिए|
  • छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता का किसी राष्ट्रीय बैंक में खाता होना चाहिए|

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. भामाशाह कार्ड
  3. बैंक खाता
  4. 10 वी तथा 12 वी कक्षा की मार्कशीट
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

फायदे (Benefits)

  1. राजस्थान में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति स्कीम” शुरू की गई है। 
  2. इस योजना के जरिए छात्रों को 5000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है। 
  3. स्कॉलरशिप राशि छात्र के बैंक खाते में जमा की जाती है। 
  4. इस स्कॉलरशिप के जरिए छात्र उच्च शिक्षा में होने वाले खर्चों को कवर कर सकेंगे। 
  5. इस योजना से विद्यार्थियों को 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
  6. इस स्कीम का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से उच्च माध्यमिक परीक्षा वरीयता सूची में प्रथम एक लाख तक स्थान प्राप्त किया होगा। 
  7. उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को अधिकतम 05 वर्षो तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। 
  8. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद पात्र छात्रों को रोजगार के लिए भी मदद मिल सकेगी। 

योजना का उद्देश्य (Objective)

गरीब और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 12 वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति प्रदान करना है ताकि छात्र बिना किसी आर्थिक तंगी के पढ़ाई अच्छे से कर सकें। 

How to Apply Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026

इस स्कॉलरशिप का फायदा लेने के लिए आप 2 तरह से आवेदन कर सकते हैं – ऑनलाइन और ऑफ़लाइन। 

ऑनलाइन पंजीकरण 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Ucch Shiksha Scholarship

  • इसके बाद आपको Online Scholarship के ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • अब अगल पेज में आपको Register के बटन पर क्लिक करना है। 

Ucch Shiksha Scholarship apply

  • इसके बाद आपको भामाशाह आईडी ,आधार कार्ड ,फेसबुक अकॉउंट ,गूगल अकॉउंट आदि में से किसी एक का चुनाव करना है। 

Ucch Shiksha Scholarship Online

  • उसके बाद आपको चुने हुए विकल्प का आईडी नंबर दर्ज करना है और ‘आगे जाये ‘ के बटन पर क्लिक करना है। 

Ucch Shiksha Scholarship Scheme

  • इसके बाद अगले पेज में आपके सामने “उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना” का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी जैसे कि नाम पता ,आधार कार्ड नंबर ,मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • इस प्रोसेस के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक पंजीकरण कर दिया जाएगा। 

Offline Registration

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • इसके बाद आपको “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना” का आवेदन फॉर्म Download करना है। 

Ucch Shiksha Scholarship form

  • उसके बाद आपको इस फॉर्म का प्रिन्ट आउट लेना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और मांगे जान वाले दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं। 
  • फिर आपको ये फॉर्म संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है। 
  • इसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा फॉर्म और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 
  • जाँच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आपके बैंक खाते में स्कॉलरशिप राशि जमा कर दी जाएगी। 

Important Links

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Registration Form

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Anuprati Coaching Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष  

“छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मदद पहुंचाने हेतु राजस्थान सरकार ने लॉन्च की है मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना। इस योजना का मकसद प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को 12 वीं के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करना है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Madhya Pradesh Hope Yojana : कैसे करें Online Apply आइए जानें
  • Nanda Gaura Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form Download
  • Mukhyamantri Bharat Darshan Yojana 2026 : स्टेप बाय स्टेप करें Registration
  • Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form
  • Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2026 : सहायता राशि 4000 रुपए, जानें Registration प्रक्रिया

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme