राजस्थान सरकार ने बेटियों को आर्थिक व समाजिक सुरक्षा देने के लिए “Rajshri Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए बालिका के जन्म से लेकर उन्हें पढ़ाई करने तक आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और Registration कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना
कन्याओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने “राजश्री योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत 1 जून 2016 के बाद जन्मी बालिकाओं को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई, स्वास्थ्य और देखभाल करने के लिए सरकार की तरफ से ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता राशि दी जाती है, ताकि उन्हें आर्थिक रुप से सशक्त और शिक्षित किया जा सके। राजश्री योजना के जरिए बालिकाओं को जन्म, टीकाकरण, स्कूल प्रवेश और 10वीं-12वीं पास करने पर किस्तों में पैसे दिए जाते हैं। किस्तों के माध्यम से मिलने वाली राशि आवेदनकर्ता के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के द्वारा भेजी जाती है।
SCHEME INFORMATION
योजना के जरिए मिलने वाली राशि विवरण
श्रेणी सहायता राशि बालिका के जन्म लेने पर 2500/- रुपए कन्या के 1 साल पूरा होने पर 2500/- रुपए छात्रा द्वारा पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 4000/- रुपए छठी कक्षा में एडमिशन लेने पर 5000/- रुपए दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 11000/- रुपए बारहवीं कक्षा पास करने पर 25000/- रुपए कुल (Total) 50,000/- रुपए
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी कन्या होनी चाहिए।
- बालिका का जन्म 1 जून 2016 को या उसके बाद होना चाहिए।
- बेटी का जन्म किसी सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा योजना (JSY) के तहत पंजीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार की पहले 2 जीवित संतानों को प्रदान किया जाएगा।
- स्कीम का फायदा लेने के लिए किसी विशेष जाति या वर्ग का होना अनिवार्य नहीं है।
जरूरी कागजात (Important Documents)
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- भामाशाह कार्ड/जन आधार कार्ड
- स्कूल प्रमाण पत्र
- नामांकन प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
फायदे (Benefits)
- आर्थिक मदद : इस योजना से बालिका के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक उसकी शिक्षा के विभिन्न चरणों में लाभार्थी को कुल ₹50,000 की सहायता प्रदान की जाती है।
- सीधा बैंक हस्तांतरण (DBT): सहायता राशि आवेदनकर्ता के बैंक खाते में जन आधार कार्ड के जरिए जमा की जाती है।
- संस्थागत प्रसव को मिलेगा प्रोत्साहन: योजना की पहली किश्त अस्पताल में प्रसव पर दी जाती है, जिससे संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन मिलेगा।
- कन्या शिक्षा को बढ़ावा देना : आर्थिक मदद मिलने से कन्याओं को शिक्षा के विभिन्न स्तरों (कक्षा 1, 6, 10, 12) पर लाभ दिया जाता है। जिससे माता-पिता को कन्याओं को स्कूल भेजने और उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- बाल विवाह पर लगेगी रोकथाम: आवेदनकर्ता को अंतिम किश्त 12वीं कक्षा पास करने के बाद दी जाएगी, जिससे बालिका के वयस्क होने तक शिक्षा जारी रखने और बाल विवाह रोकने में मदद मिलेगी।
- बालिका जन्म को मिलेगा प्रोत्साहन: पात्र परिवारों को आर्थिक मदद मिलने से बालिका के जन्म को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे भ्रूण हत्या पर रोक लगेगी।
- बालिकाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार: बालिकाओं को टीकाकरण की सुविधा मिलने से उनके स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना : बालिकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से महिला सशकितकरण को बढ़ावा मिलेगा।
कैसे करें Mukhyamantri Rajshri Yojana 2026 के लिए आवेदन?
इस योजना के लिए आपको आंगनवाड़ी केंद्र या स्कूल में जाकर आवेदन करना होगा।
प्रथम और द्वितीय किश्त (जन्म और टीकाकरण) के लिए
- सबसे पहले आपको नज़दीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना है।
- उसके बाद आपको वहाँ से “Rajshri Yojana” का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
- सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको ये फॉर्म आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर जमा करवा देना है।
कक्षा 1 से 12 कक्षा में प्रवेश लेने के लिए
- आप संबंधित राजकीय विद्यालय में जाएं।
- वहाँ के प्रधानाचार्य से आप राजश्री योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- अब आप इस फॉर्म को ध्यान से भरें और फॉर्म के साथ लगने वाले जरूरी दस्तावेज अटैच करें।
- इसके बाद आप इस फॉर्म को प्रधानाचार्य के पास जमा करवा दें।
- फॉर्म जमा करवाने के बाद योजना के तहत मिलने वाली राशि किस्त के रुप में आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
QUICK LINKS
वेबसाइट अप्लाई ऑफलाइन लेटेस्ट स्कीम
Bhimrao Ambedkar Dalit Adivasi Udyam Protsahan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
कन्या के जन्म को प्रोत्साहित करने और कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने लॉन्च की है राजश्री योजना। इस योजना के जरिए बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा ग्रहण करने तक आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है।
