देश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के जरिए गरीब और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस लेख के माध्यम से मैं आपको बताऊँगा कि किस तरह से PM Yashasvi Scholarship Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाता है?
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना
ये योजना आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से OBC, EBC and DNT श्रेणियों के मेधावी छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना पीएम युवा अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया फॉर ओबीसी और अन्य (पीएम-यशस्वी) के तहत एक सब-स्कीम है। जिसके तहत इन श्रेणियों के मेधावी छात्रों को प्रीमियम शिक्षा प्रदान की जाती है।
Yashasvi Scholarship के तहत मिलने वाली सहायता राशि
- 9 वीं कक्षा के छात्रों को प्रति वर्ष 75,000 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।
- 11वीं कक्षा के छात्रों को सालाना 125,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि मिलेगी।
Important Dates
Application Fees
श्रेणी | फीस |
General/ OBC/ EWS | 00/- |
Other State | 00/- |
SC/ ST/ PH | 00/- |
All Female | 00/- |
चयन प्रक्रिया
पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चयन यशस्वी एंट्रेंस टेस्ट (YET) के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन प्रोसेस के बाद छात्र का फाइनल सलेक्शन किया जाएगा।
पात्रता-मानदंड
- आवेदक को देश का नागरिक होना चाहिए।
- OBC, EBC, या DNT श्रेणियों से संबंधित छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्र कक्षा IX या कक्षा XI में पढ़ रहा होना चाहिए।
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 14 वर्ष।
- अधिकतम आयु: 17 वर्ष
- 9वीं कक्षा के छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2011 के बीच होना चाहिए।
- 11 वीं कक्षा के छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2005 से 31 मार्च 2009 के बीच होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र
- स्थायी पता
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- बैंक अकाउंट विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ऐसे करें PM Yashasvi Scholarship Yojana Registration
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं –
STEP – I ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आपको NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Students के सेक्शन में जाना है।
- फिर आपको Apply For Scholarship के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको Register Yourself के ऑपशन पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज में आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करके Next बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और Get OTP बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको Verify करना है।
- इसके बाद आपको OTR (One Time Registration) फॉर्म भरना है और e-KYC प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- अब आपको OTR ID और पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसकी मदद से आपको NSP पोर्टल पर लॉगिन करना है।
STEP – II स्कॉलरशिप फॉर्म भरें
- पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आपके सामने Dashboard खुल जाएगा।
- आपको यहाँ पर PM Yashasvi Scholarship Yojana का आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब नए पेज में आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको अंत में Final Submit बटन पर क्लिक करना है और आवेदन स्लिप को डाउनलोड कर लेना है।
- इस तरह से आप ऑनलाइन PM Yashasvi Scholarship Yojana के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।
एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
- आप सबसे पहले NSP Portal पर जाएं।
- इसके बाद आप आवेदक कॉर्नर” में, “फ्रेश एप्लीकेशन” पर क्लिक करें।
- उसके बाद आप अपनी आवेदन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद अगले पेज में आप आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।
SC ST OBC Scholarship Registration के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
9 वीं और 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आपको NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना है।
PM Yashasvi Scholarship के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
31 अगस्त 2025
” इस लेख के माध्यम से आप ये जान गए होंगे कि पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है? अगर आपको भी इस स्कॉलरशिप का फायदा लेना है तो आप ऊपर बताए गए चरणों का पालन करें।”