भारत सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए PM MUDRA Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर ऋण दिया जाता है। इस स्कीम का फायदा कौन ले सकता है और इसके पंजीकरण कैसे होगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एक सरकारी योजना है जो गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को व्यवसाय शुरू करने के लिए 50,000 से 20 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाती है। जिसमें से लाभार्थियों को ये ऋण बिना किसी गारंटी के मिलता है। ऋण राशि को आवेदक के बैंक खाते में आवश्यक दिशा-निर्देशों को पूरा करने के बाद जमा किया जाता है। मुद्रा योजना से नए उद्यमियों को कम पूंजी के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलती है जिससे वे अपनी इच्छा से कोई भी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
स्कीम परिचय
योजना किसने शुरू की भारत सरकार ने किसे मिलेगा फायदा खुद का व्यवसाय शुरू करने वाले नागरिकों को स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन या ऑफलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mudra.org.in/
मुद्रा योजना की श्रेणियां
- शिशु ऋण : इस श्रेणी में आवेदक को ₹50,000 तक का ऋण मिलता है, जिससे वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
- किशोर लोन : ₹50,000 से ₹5 लाख तक का ऋण उन लाभार्थियों को दिया जाता है जो व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं या उसका विस्तार करना चाहते हैं।
- तरुण लोन : स्थापित व्यवसायों के विस्तार के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का ऋण आवेदनकर्ताओं को दिया जाता है।
- तरुण प्लस: ₹10 लाख से ₹20 लाख तक का ऋण उन उद्यमियों को दिया जाता है जिन्होंने तरुण श्रेणी में ऋण लिया था और उन्होंने इसे सफलतापूर्वक चुका दिया है।
योजना के अंतर्गत आने वाले व्यवसाय
PM मुद्रा योजना में शामिल व्यवसाय इस तरह से हैं –
A. विनिर्माण क्षेत्र
- कारीगर और हस्तशिल्प – बुनकर और हस्तशिल्प से जुड़े अन्य व्यवसाय।
- खाद्य उत्पाद इकाइयाँ: छोटे फूड स्टॉल, बेकरी (बिस्कुट, ब्रेड, बन), कैंटीन, और जैम, जेली, पापड़, अचार, मिठाई, आइसक्रीम जैसे व्यवसाय।
- कपड़ा उद्योग: छोटे और सूक्ष्म कपड़ा इकाइयाँ।
B. व्यापार क्षेत्र
- छोटे व्यापारी और दुकानदार: किसी भी तरह का छोटा व्यवसाय करने वाले लाभार्थी या दुकान चलाने वाले लोग।
- थोक और खुदरा विक्रेता: वस्तुओं के थोक और खुदरा व्यापार से जुड़े व्यवसाय आदि।
C. सेवा क्षेत्र
- परिवहन वाहन: ऑटो रिक्शा, माल ढोने वाले वाहन, तीन पहिया वाहन और ई-रिक्शा आदि।
- सेवा प्रदाता: सैलून, छोटे ब्यूटी पार्लर और ड्राई क्लीनिंग की दुकानें आदि।
- अन्य सेवा गतिविधियाँ: मरम्मत की दुकानें और अन्य व्यक्तिगत सेवाएँ आदि।
D. कृषि गतिविधियाँ
- कृषि उपकरण: खेती के लिए ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों की खरीद।
- पशुपालन: मुर्गी पालन, पशुधन पालन, मछली पालन और मधुमक्खी पालन आदि।
- कृषि-प्रसंस्करण: कृषि उत्पादों की ग्रेडिंग, छंटाई और प्रसंस्करण आदि।
PM MUDRA Yojana में शामिल बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- इलाहाबाद बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- आंध्र बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- कॉरपोरेशन बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- J&k बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- सिंडिकेट बैंक
- देना बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- कर्नाटक बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- तमिल नाडु मरसेटाइल बैंक
- सरस्वत बैंक
- यूको बैंक
- बैंक ऑफ़ बरोदा
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- एचडीएफसी बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- एक्सिस बैंक
- केनरा बैंक
- फेडरल बैंक
- इंडियन बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को देश का नागरिक होना चाहिए।
- स्वरोजगार शुरू करने वाले आवेदक योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- लाभार्थी की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- व्यवसाय गैर-कृषि आय-उत्पादक होना चाहिए।
- ऋण की आवश्यकता ₹10 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता को किसी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफ़ॉल्टर नहीं होना चाहिए और उसका क्रेडिट ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।
- खुद का व्यवसाय करने के लिए आवेदक के पास आवश्यक कौशल, अनुभव या ज्ञान होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- बिज़नेस पता और स्थापना का प्रमाण
- आयकर रिटर्न और स्व कर रिटर्न
- पिछले तीन सालो की बैलेंस शीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
विशेषताऐं (Features)
- सूक्ष्म और लघु उद्यमों को ऋण प्रदान करके उद्यमशीलता और स्वरोजगार को बढ़ावा देना।
- विनिर्माण, व्यापार, सेवा और कृषि से संबंधित गतिविधियों से जुड़े छोटे व्यवसायों का समर्थन करना।
- बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध करवाना, ताकि छोटे व्यापारियों को ऋण आसानी से मिल सके।
- देश में बढ़ रही बेरोजगारी दर को कम करना।
- लाभार्थियों की आय में बढ़ोतरी लाना।
- पात्र लाभार्थियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना।
फायदे (Benefits)
- बिना गारंटी के मिलेगा ऋण: इस योजना के जरिए आवेदनकर्ताओ को ₹20 लाख तक का ऋण बिना किसी गारंटी (कोलैटरल) के उपलब्ध करवाया जाएगा।
- व्यवसाय शुरू करने मे मिलेगी मदद : मुद्रा योजना से नए उद्यमियों को कम पूंजी के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा। ये योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पहली बार व्यवसाय शुरू कर रहे हैं।
- महिलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन: इस योजना से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए आसान ऋण की सुविधा भी दी जाएगी।
- स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा: यह योजना छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, सेवा प्रदाताओं और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
- ऋण के लिए आवेदन : मुद्रा योजना के तहत आवेदक ऋण के लिए आवेदन आसानी से कर सकेंगे। जिसके लिए बैंक शाखा या ऑनलाइन पोर्टल, जैसे कि उद्यमीमित्र, के माध्यम से योजना के लिए पंजीकरण किया जा सकेगा।
- ऋण सुविधाएँ: मुद्रा योजना कार्यशील पूंजी के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा, उपकरण वित्त और अन्य प्रकार की ऋण सुविधाएँ भी प्रदान करती है।
- आर्थिक विकास को बढ़ावा: इस योजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिससे छोटे व्यवसायों के विकास से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
- आय में सुधार लाना : पात्र लाभार्थियों को व्यवसाय के लिए जो ऋण मिलेगा उससे वे व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे जिससे उनकी आय में सुधार आएगा।
How to Apply PM MUDRA Yojana 2026
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- उसके बाद आपको Sishu, Kishore और Tarun के ऑपशन दिखाई देंगे।

- आपको इनमें से किसी एक का चुनाव करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको Download का ऑपशन दिखाई देगा।

- आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म PDF में ओपन होगा।
- आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना है फिर आपको इसक प्रिन्ट आउट लेना है।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच कर देने हैं।
- फिर आपको ये फॉर्म अपने नजदीकी बैंक में जमा करवा देना है।
- फार्म जमा करने के बाद आपके आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- उसके बाद 1 महीने के अंदर ऋण राशि आपके बैंक खाते मे जमा कर दी जाएगी।
ऑफ़लाइन पंजीकरण
- आपको नज़दीकी सरकारी बैंक, निजी बैंक, ग्रामीण बैंक और वाणिज्य बैंक मे जाना होगा।
- उसके बाद आपको वहाँ से Sishu, Kishore और Tarun में से किसी एक का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- अब आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है और मांगे गए दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं।
- फिर आपको ये फॉर्म बैंक में जाकर जमा करवा देना है।
- इसके बाद आपके फॉर्म और दस्तावेजों की वेरीफिकेशन की जाएगी।
- वेरीफिकेशन कंप्लीट होने के बाद 1 महीने के अंदर ऋण राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
Important Links
ऑफिशियल वेबसाइट रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड लेटेस्ट योजनाएँ
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
देश में रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाने के लिए भारत सरकार ने लॉन्च की है मुद्रा योजना। इस योजना के जरिए लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने या उसका विस्तार करने के लिए ऋण राशि दी जाती है ताकि देश में बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।
