इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फोन अपडेट कैसे किया जाता है। जब आपका Phone Update हो जाता है तब इसका इस्तेमाल पहले से अच्छे तरीके से किया जा सकता है। जो लोग अपना मोबाइल फोन अपडेट करना चाहते है तो उन्हें इस आर्टिकल के बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
Update Mobile Phone
आज के समय में फोन सबके पास होता है। इसका इस्तेमाल हर कोई अपने तरीके से करना जानता है। मोबाइल फोन में अपडेट एक ऐसा फिचर्स है जिसके जरिए फोन की सुरक्षा, परफ़ॉर्मेंस और बैटरी लाइफ़ बेहतर हो जाती है। फोन अपडेट होने के बाद इसे चलाना काफी सुविधाजनक हो जाता है और आपका फोन हैंग नहीं करता। आमतौर पर स्मार्टफोन में अपडेट करने का फिचर्स खुद आता है जिसे आपको बिना किसी देरी के अपडेट करना होता है। लेकिन कुछ लोग मोबाइल फोन अपडेट करना छोड़ देते हैं या इसे Ignore कर देते हैं। अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो आपको इसे जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए।
Phone Update करने के नियम
- मोबाइल की बैटरी को फुल चार्ज करें।
- अपडेट करने से पहले डेटा का बैकअप लें।
- मोबाइल फोन की Storage Clean करें।
- Wifi या Mobile data On रखें।
- अपने फ़ोन को अच्छे वाईफ़ाई नेटवर्क से कनेक्ट करें।
- अपडेट पूरा होने तक सयम से काम लें।
मोबाइल फोन अपडेट करने का मकसद
सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने, फोन की लाइफ बढ़ाने या फ़ोन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए इसे अपडेट किया जाता है ताकि आपका फोन Smoothly चले।
स्टेप वाई स्टेप जानें कैसे करें Phone Update?
फोन को अपडेट करने के बारे में सारी प्रोसेस हमने आपको नीचे बताई है-
#1. Realme Phone
- अपने फोन की Setting में जाएं।
- अब आप About Device के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Update का ऑप्शन मिलेगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Download Update के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रोसेस के बाद आपका फोन बंद होगा और अपडेटिंग शुरू हो जाएगी।
- अपडेट होने में थोड़ा सा समय लगेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा करनी है।
- 100% Update Complete होने पर आपका फोन खुद ही ओपन हो जाएगा।
#2. Samsung Phone
- फोन की Settings में जाएं।
- अब आप Software Update के आप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Download and Install के बटन पर आपको क्लिक करना है।
- फिर आपको Download के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Install Now का ऑप्शन मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल होने के बाद आपका फोन ओपन हो जाएगा और अपडेटिंग प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगी।
#3. Oppo Phone
- सबसे पहले आप फोन की Settings में जाएं।
- अब आपको Software Update के Option पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Download Now के Option पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आप Update Now के बटन पर क्लिक करें।
- अपडेट नाउ के बटन पर करने के बाद आपके फोन की अपडेटिंग प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगी।
#4. Vivo Phone
- सबसे पहले आपको फ़ोन की Setting में जाना है।
- अब आप Software Update पर टैप करें।
- इसके बाद अगले पेज में Device Update की स्थिति दिखेगी।
- यहाँ पर आपको Download & Install के बटन पर क्लिक करना है।
- इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपका फोन अपडेट होना शुरू होना हो जाएगा।
#5. Motorola Phone
- आप अपने फ़ोन की Setting Open करें।
- अब आप System Update पर टैप करें।
- अगले पेज में आपको Check Update का ऑपशन मिलेगा।
- आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है और Download & Install के बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका फोन अपडेट हो जाएगा।
#6. Nokia Phone
- सबसे पहले आपको अपने फ़ोन की Setting में जाना है।
- इसके बाद आप System पर टैप करें।
- उसके बाद आपको System Update पर क्लिक करना है।
- अब आप Check for Update पर क्लिक करें।
- यहाँ पर अगर कोई अपडेट उपलब्ध होगा, तो आपको स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके फोन को अपडेट कर लेना है।
#7. LAVA Phone
- सबसे पहले आप फ़ोन की सेटिंग में जाएं।
- उसके बाद आप System के ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद आपको Advanced के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको System Update पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको Check for Update के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगर आपके फोन में अपडेट आया होगा तो आपको Download & Install के बटन पर क्लिक करते ही फोन को अपडेट कर लेना है।
- इस तरह से आपका फोन Successfully अपडेट हो जाएगा।
फोन अपडेट करने के फायदे
आपको समय समय पर फोन अपडेट करना चाहिए। Phone Update करने से क्या फायदे मिलते हैं आइए जान लेते हैं –
#1. Phone Security
अपडेट में सिक्योरिटी पैच शामिल होता है, जिससे फोन सुरक्षित रहता है और आपका फोन बिना किसी रुकावट के सालों साल आसानी से चलता है।
#2. New features
फोन अपडेट होने के बाद इसमें नए फ़ीचर शामिल हो जाते हैं, जैसे कि नई प्रोडक्टिव फ़ीचर या गेमिंग फ़ैसिलिटी आदि। नए फीचर आने से आपको नई नई चीजें देखने को मिलती हैं।
#3. Improvement in performance
फोन अपडेट करने से फोन की स्पीड बढ़ जाती है, इसके साथ ही ऐप्लिकेशन Err ठीक हो जाते हैं और यूज़र इंटरफ़ेस भी बेहतर हो जाता है।
#4. battery life Improve
Phone Update करने से आपके मोबाइल फोन की बैटरी की खपत कम होने लगती है। जिससे फोन को बार बार चार्ज नहीं करना पड़ता।
#5. Camera Performance better
अगर आप सही समय पर सही तरीके से फोन अपडेट करते हैं तो इससे आपके Phone के कैमरे की परफ़ॉर्मेंस भी बढ़ जाती है।
“मैं आशा करता हूँ आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ये पता चल गया होगा कि फोन अपडेट कैसे किया जाता है। मैनें आपको हर चीज इस लेख के जरिए विस्तार से समझा दी है।”