Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Nanda Gaura Scheme

Nanda Gaura Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form Download

Posted on February 6, 2026

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए “Nanda Gaura Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए बेटियों को जन्म पर और 12 वीं कक्षा पास करने पर आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें और आवेदन कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

Nanda Gaura Yojana

क्या है नंदा गौरा योजना ?

बालिकाओं के जन्म और कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ये आर्थिक सहायता पहले चरण में बालिका के जन्म पर और दूसरा चरण में कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण करने पर दी जाएगी। इस योजना का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाएं प्राप्त कर सकेंगी। नंदा गौरा योजना से प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह को रोकने के साथ-साथ लैंगिक असमानता को कम करने में मदद मिलेगी। 

Scheme Information

योजना का नाम

Nanda Gaura Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

उत्तराखंड सरकार द्वारा

लाभार्थी

राज्य की बालिकाएं

स्कीम के द्वारा मिलने वाली मदद

आर्थिक मदद पहुंचाना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन और ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.nandagaurauk.in/

योजना के जरिए मिलने वाली मदद 

नंदा गौरा योजना के जरिए लाभार्थी कन्याओं को दो चरणों में कुल ₹62,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका विवरण इस तरह से है –

पहला चरण

बेटी के जन्म पर ₹11,000 की राशि मिलेगी। यह राशि मां और बेटी के संयुक्त खाते में जमा की जाएगी।

दूसरा चरण

12वीं कक्षा पास करने पर बेटी को ₹51,000 की राशि दी जाएगी। ये राशि आवेदनकर्ता के बैंक खाते में DBT मोड के जरिए भेजी जाएगी।

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  1. आवेदक को उत्तराखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. इस योजना का लाभ केवल बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा। 
  3. एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां योजना का लाभ ले सकेंगी।
  4. लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹72,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  5. लाभार्थी का जन्म अस्पताल या एएनएम केंद्र में होना चाहिए।
  6. 12वीं कक्षा पास करने पर बालिका अविवाहित होनी चाहिए। 

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • राशन कार्ड 
  • आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • 12वीं कक्षा की अंकतालिका (दूसरे चरण के लिए) 

उद्देश्य (Objective)

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली परिवारों की बालिकाओं के जन्म लेने और 12 वीं कक्षा पास करने पर आर्थिक मदद पहुंचाना है। ताकि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर लगाम लगाने, राज्य में लिंगानुपात में सुधार लाने और कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद पहुंचाई जा सके। 

फायदे (Benefits)

  1. कन्या भ्रूण हत्या को रोकना: इस योजना से बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। जिससे राज्य में  कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को रोका जा सकेगा।
  2. बाल विवाह पर रोक लगाना : ये योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि बाल विवाह की प्रथा पर अंकुश लगाया जा सके। 
  3. लड़के और लड़की के भेदभाव को कम करना: इस योजना से लड़कों और लड़कियों के बीच की असमानता को कम करने मे मदद मिलेगी, ताकि दोनों को समान अधिकार मिल सके।
  4. कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन देना: इस योजना से कन्या शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
  5. गरीब परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक वित्तीय मदद पहुंचाई जाएगी। 
  6. महिला सशक्तिकरण को बढ़वा देना : इस योजना से महिला सशकितकरण को बढ़ावा मिलेगा।

कैसे करें Nanda Gaura Yojana 2026 के लिए आवेदन?

इस योजना के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं –

अप्लाई ऑफलाइन 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • उसके बाद होम पेज में आपको “नए आवेदक/ उपयोगकर्ता अभी पंजीकरण करें” का ऑपशन मिलेगा। आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • अब अगले पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर और जिले का चुनाव करना है। फिर आपको जानकारी दर्ज करें के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद नए पेज में आपको ओटीपी वेरीफाई करना है और OTP Submit करें के बटन पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आपको अपना नाम, आधार नंबर, पासवर्ड और ब्लॉक का चयन करना है। 
  • फिर आपको लाभार्थी पंजीकरण करें के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इस प्रोसेस के बाद नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • उसके बाद अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। 

ऑफलाइन आवेदन 

  • आप अधिकारिक पोर्टल पर जाएं। 
  • उसके बाद आपको योजना का आवेदन फॉर्म Download करने के लिए “प्रारूप यहाँ से डाउनलोड करें” के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब अगले पेज में आवेदन फॉर्म PDF में ओपन होगा। आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना है और इसका प्रिन्ट आउट लेना है। 
  • फिर आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है। 
  • फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद आपको इसे सबंधित विभाग में जाकर जमा करवा देना है। 

Important Links 

वेबसाइट

Click Here

अप्लाई ऑनलाइन/ रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड

Click Here

लेटेस्ट योजनाएँ

Click Here

Uttarakhand Free Coaching Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


निष्कर्ष

बालिकाओं को आर्थिक और समाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने लॉन्च की है नंदा गौरा योजना। इस योजना के जरिए कन्याओं को जन्म लेने पर और 12 वीं कक्षा पास करने पर आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। ताकि गरीब परिवारों की कन्याओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Madhya Pradesh Hope Yojana : कैसे करें Online Apply आइए जानें
  • Nanda Gaura Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form Download
  • Mukhyamantri Bharat Darshan Yojana 2026 : स्टेप बाय स्टेप करें Registration
  • Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form
  • Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2026 : सहायता राशि 4000 रुपए, जानें Registration प्रक्रिया

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme