Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Sashakt Behna Utsav Yojana

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana : पात्रता, लाभ, Registration प्रक्रिया

Posted on August 5, 2025

उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने Sashakt Behna Utsav Scheme की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाज़ार उपलब्ध करवाए जाते हैं ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सके। आज इस लेख के जरिए इस स्कीम के बारे में विस्तार से बात की जाएगी। 

Sashakt Behna Utsav Yojana

सशक्त बहना उत्सव योजना

महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सशक्त बहना उत्सव योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत  महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाज़ार उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिसके लिए प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिये समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाएंगे। इससे वे अपनी आमदनी में सुधार ला सकेंगी जिससे महिला स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 

Scheme Information

योजना का नाम

सशक्त बहना उत्सव योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विभाग

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग

लाभार्थी

सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएँ

मिलने वाला फायदा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

आवेदन प्रक्रिया

ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.wecduk.in/

Sashakt Behna Utsav Scheme 

95 विकासखंडों में एक साथ शुभारंभ किया गया 

इस योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडों में एक साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस कार्यक्रम के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री जी को राखी बाँधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

49 ग्रोथ सेंटरों की भी स्थापना हुई 

सरकार ने महिला उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और विपणन के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया है। जिसके जरिए महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के लिए 49 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है। जिसका लाभ सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। 

उद्देश्य (Objective)

महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना है जिससे उनके उत्पाद मार्केट में बिक सकें और इन महिलाओं को अपने बनाए गए उत्पादों का अच्छा मुनाफा मिल सके। 

योजना के लिए पात्रता-मानदंड 

  • आवेदक को उत्तराखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनें योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी। 

जरूरी दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. स्थायी पता 
  3. महिला स्व-सहायता समूह के पंजीकरण दस्तावेज
  4. बैंक खाता विवरण
  5. सरकार द्वारा निर्दिष्ट अन्य दस्तावेज
  6. मोबाइल नंबर 
  7. पासपोर्ट साइज फोटो 

फायदे (Benefits)

  1. महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाज़ार उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे उनकी आमदनी को बेहतर बनाया जाएगा। 
  2. प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिये समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाएंगे।  
  3. महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाज़ार मिलने से उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिये एक मंच मिलेगा। 
  4. प्रदेश में वर्तमान में 37 हज़ार से ज्यादा महिला समूह कार्यरत् हैं, जिसका लाभ इन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। 
  5. इस योजना का संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

How to Apply Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में जाकर संपर्क करना है। 
  • वहाँ पर आपको योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी फॉर्म के साथ अटैच करने हैं। 
  • फिर आपको ये फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा करवा देना है। 

Important Links

Official Website

Click Here

Apply

Offline

Latest Schemes

Click Here

Antyodaya Free Gas Refill Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


इस योजना से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 सशक्त बहना उत्सव योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। 

🧐 योजना के जरिए महिलाओं को क्या मदद मिलती है?

महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाज़ार उपलब्ध करवाए जाते हैं ताकि पात्र महिलाओं को स्कीम का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।   

🧐 इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा?

आवेदक को इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में जाकर आवेदन करना होगा। 


निष्कर्ष  

“महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए उतराखंड सरकार ने सशक्त बहना उत्सव योजना लॉन्च की है। जिसका मकसद महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana : पात्रता, लाभ, Registration प्रक्रिया
  • अपने फोन से Jio Sim Ka Number Kaise Nikale : सबसे आसान तरीका
  • Best Birthday Video Maker Apps : Top 5 जन्मदिन का वीडियो बनाने वाले एप्लीकेशन
  • 5 मिनट में घर बैठे SBI Credit Card Block Kaise Kare : स्टेप बाय स्टेप जानकारी
  • 2 मिनट में ऑनलाइन Voter List Main Name Kaise Check Kare : सिम्पल तरीका

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2025 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme