Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Mukhyamantri Sahbhagita Yojana

Mukhyamantri Sahbhagita Yojana : किसान गोद ले सकेंगे गोवंश, आवेदन कैसे करें

Posted on February 5, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए “Sahbhagita Scheme” को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को एक से चार गोवंश गोद दिए जाएंगे। इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और आवेदन कैसे किया जाएगा?

Mukhyamantri Sahbhagita Yojana

उत्तर प्रदेश सहभागिता योजना

ग्रामीण किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना को शुरु किया है। इस योजना के तहत किसान एक से चार तक गोवंश गोद ले सकेंगे। जिसके लिए उन्हें प्रतिमाह प्रति गोवंश 1500 रुपये का भुगतान DBT मोड के जरिए किया जाएगा। इस सुविधा से राज्य मे गोवंश के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और गो आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। किसान इन गोवंशों की मदद से दूध, गोबर और खेती के कार्यों में सहयोग लेकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे। 

सहभागिता योजना का परिचय 

योजना का नाम 

Uttar Pradesh Sahbhagita Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसके द्वारा शुरू हुई

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

लाभार्थी 

किसान और पशुपालक

स्कीम के अंतर्गत मिलने वाला फायदा 

गोवंश गोद के लिए प्रतिमाह प्रति गोवंश 1500 रुपये का भुगतान करना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.animalhusb.upsdc.gov.in/

मुख्य उद्देश्य (Objective)

उत्तर प्रदेश सहभागिता योजना का मुख्य उद्देश्य बेसहारा गोवंशों को आश्रय प्रदान करना, पशुपालकों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना, कुपोषित परिवारों को दूध उपलब्ध कराना, देशी गोवंशीय नस्ल का संरक्षण करना और प्रदेश में रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाना है। 

UP Sahbhagita Yojana के फायदे

इस योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को जो फायदे मिलेंगे उनका विवरण इस तरह से है –  

1.) कैटल शेड का होगा निर्माण 

सहभागिता योजना से किसान गोवंश की देखभाल के लिए आवासीय परिसर में व्यक्तिगत कैटल शेड का निर्माण मनरेगा के अंतर्गत कर सकेंगे। इससे पशुओं की देखभाल आसानी से की जा सकेगी और पशुओं की सेहत, साफ-सफाई और पोषण का खास ध्यान रखा जाएगा। जिससे पशुपालन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

2.) किसान को मिलेगी बायोगैस यूनिट 

योजना के अंतर्गत हर गोपालक किसान को एक छोटी बायोगैस यूनिट प्रदान की जाएगी। इससे स्वच्छ ईंधन तैयार करने में मदद मिलेगी। इस सुविधा से अब किसान LPG जैसी महंगी गैस पर निर्भर नहीं रहेंगे। इससे जैविक अपशिष्ट का सही उपयोग होगा और पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी। 

3.) प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

सहभागिता योजना से ग्रामीण महिलाओं और युवकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों और युवा उद्यमियों को गो सेवा, जैविक खाद निर्माण और ऊर्जा उत्पादन से जोड़ा जाएगा। जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर देखने को मिलेंगे। 

4.) कृषि आधारित इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा

इस योजना से ग्राम स्तर पर स्थानीय संसाधनों पर आधारित कृषि आधारित इकोनॉमी बढ़ेगी। जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटेगी और उपज की गुणवत्ता में निरंतरता के साथ सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बायोगैस से तैयार ईंधन का इस्तेमाल घरेलू उपयोग के साथ-साथ ऊर्जा के क्षेत्र में किया जा सकेगा। जिससे गांवों में रहने वाले लोगों की आमदनी बढ़ेगी। 

5.) गांवों का होगा सतत विकास

Sahbhagita Scheme को एकीकृत ग्रामीण विकास मॉडल के रूप में लागू किया जाएगा। जिसमें गोवंश संरक्षण, जैविक खेती, ऊर्जा उत्पादन और सामाजिक स्वावलंबन जैसे पहलुओं को समाहित किया गया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई पहचान मिलेगी और गांवों का सतत विकास हो सकेगा।

योजना के लिए पात्रता – मानदंड 

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  2. किसान या पशुपालक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।  
  3. लाभार्थी के पास पशुपालन का अनुभव होना चाहिए और उनके रहने के लिए आवश्यक स्थान होना चाहिए।
  4. इस योजना के अंतर्गत अधिकत 4 गोवंश प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
  5. दूध आपूर्ती/ समीतियों से जुडे लोग भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  6. पशुमित्र या पेरावेट को भी योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी जाएगी।

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • डेयरी कार्ड
  • किसान कार्ड
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर 

ऐसे करें Mukhyamantri Sahbhagita Yojana के लिए आवेदन 

इस योजना के लिए आवेदनकर्ता ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड के जरिए आवेदन कर सकते हैं –

अप्लाई ऑनलाइन 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Sahbhagita Yojana

  • इसके बाद होम पेज खुलेगा। 
  • यहाँ पर आपको Schemes के ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद नए पेज में स्कीम की लिस्ट खुलेगी। 

Sahbhagita Yojana Online

  • इस लिस्ट में आपको “मुख्यमंत्री सहभागिता योजना” का चुनाव करना है। 
  • उसके बाद स्कीम के बारे में सारी जानकारी ओपन होगी। 
  • यहाँ पर आपको Apply का ऑपशन दिखाई देगा। आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने Mukhyamantri Sahbhagita Yojana Registration Form ओपन हो जाएगा। 
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। 
  • फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह से आप ऑनलाइन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे। 

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 

  • आपको अपने गांव की गौशाला में जाना है। 
  • उसके बाद आपको गौशाला निदेशक या अधिकारी से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है। 
  • फिर आपको ये फॉर्म जमा करवा देना है। 
  • फॉर्म जमा करवाने के बाद अधिकारी द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी। 
  • उसके बाद योजना से संबंधित राशि आपके बैंक अकाउंट में DBT मोड के जरिए ट्रांसफर कर दी जाएगी। 

Contact Number

इस योजना के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं –

  • 7985016701

UP Tirth Yatra Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 मुख्यमंत्री सहभागिता योजना किसके लिए शुरू की गई है?

उत्तर प्रदेश के किसान और पशुपालकों के लिए। 

🧐 Sahbhagita Scheme के अंतर्गत सहायता राशि कितनी मिलती है?

प्रति गोवंश 1500 रुपये। 

🧐 योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 


” इस लेख के जरिए आपको ये पता चल गया होगा कि उत्तर प्रदेश सहभागिता योजना क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है? अगर आपको भी इस योजना का फायदा लेना है तो आपको रजिस्ट्रेशन करने की सारी प्रोसेस को ध्यान से पढ़ना होगा।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Uttar Pradesh CM Yuva Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Registration Form
  • Bihar Dairy Farming Yojana 2026 : सब्सिडी 75% , ऐसे करें Online Apply
  • Mukhyamantri Vishwakarma Samman Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Mukhyamantri Jan Paryatan Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Amrit Dhara Yojana : गाय पालने पर सरकार देगी 10 लाख रुपए का ऋण, Online Apply

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme