असम सरकार ने राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए Mukhyamantri Nijut Moina 2.0 Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ किन बालिकाओं को मिलेगा और आवेदन कैसे किया जाएगा, ये सारी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिलेगी।

निजुत मोइना योजना
कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए असम सरकार ने निजुत मोइना 2.0 योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत हायर सेकेंड्री (HS), अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रेजुएट (PG) और B.Ed कोर्स में पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार की तरफ से मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। लाभार्थियों को ये सहायता राशि 10 माह तक प्रदान की जाएगी और राशि का वितरण छात्रा के बैंक खाते में किया जाएगा। निजुत मोइना 2.0 योजना का फायदा राज्य की 10 लाख से अधिक छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।
Scheme Information
योजना किसने शुरू की असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा लाभार्थी राज्य की बालिकाएं मिलने वाला फायदा छात्राओं को अधिकतम 25000 रुपए की सहायता प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://highereducation.assam.gov.in/
Nijut Moina Scheme सहायता राशि विवरण
इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को आर्थिक सहायता इस प्रकार से प्रदान की जाएगी –
- एचएस प्रथम वर्ष की छात्राएंओं को – 10,000 रुपए वार्षिक (₹1,000 प्रतिमाह, 10 माह तक)
- स्नातक स्तर की छात्राओं को – 12,500 रुपए वार्षिक (₹1,250 प्रतिमाह, 10 माह तक)
- स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं को 25,000 रुपए वार्षिक (₹2,500 प्रतिमाह, 10 माह तक)
असम निजुत मोइना योजना के लिए आवंटित राशि
योजना के लिए प्रथम वर्ष में राशि 300 करोड़ रुपए और अगले पाँच वर्षों की अवधि के लिए ये राशि 500 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है।
मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को असम राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- लाभार्थी छात्रा होनी चाहिए।
- हायर सेकेंड्री (HS), अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रेजुएट (PG) और B.Ed कोर्स में पढ़ने वाली छात्राएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।
- पीजी और बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली विवाहित लड़कियों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- मंत्रियों एवं असम विधानसभा के सदस्यों की लड़कियां, स्कूटी के लिए मेधावी छात्राएं, निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की छात्राएं, नियमित उपस्थिति न रखने वाली और रैकिंग जैसी गतिविधियों में शामिल छात्राएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होंगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी पता
- शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
निजुत मोइना योजना की मुख्य विशेषताऐं
- लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
- स्कूल और कॉलेज ड्रॉपआउट रेट कम करना
- वित्तीय सहायता के जरिए छात्राओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना
- उच्च शिक्षा में लैंगिक समानता स्थापित करना
- पात्र छात्राओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना
- राज्य में कन्या शिक्षा को बढ़ावा देना।
- छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना।
योजना का उद्देश्य (Objective)
राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि पात्र छात्राओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।
How to Apply Mukhyamantri Nijut Moina 2.0 Yojana
- आवदेक को शैक्षणिक संस्थान से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
- फिर आपको ये फॉर्म जमा करवा देना है।
- इसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- उसके बाद ही आपके बैंक खाते में योजना की राशि जमा की जाएगी।
Important Links
Official Website Notification Apply Offline Latest Schemes
Free Hand Pump Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
निजुत मोइना 2.0 योजना के लाभार्थी कौन हैं?
असम राज्य की बालिकाएं।
इस योजना के जरिए आर्थिक सहायता कितनी मिलती है?
एचएस प्रथम वर्ष की छात्राएंओं को – 10,000 रुपए वार्षिक (₹1,000 प्रतिमाह, 10 माह तक), स्नातक स्तर की छात्राओं को – 12,500 रुपए वार्षिक (₹1,250 प्रतिमाह, 10 माह तक) और स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं को 25,000 रुपए वार्षिक (₹2,500 प्रतिमाह, 10 माह तक) की सहायता प्रदान की जाती है।
Nijut Moina 2.0 Scheme के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इसके लिए आप अपने शैक्षणिक संस्थान में जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
निष्कर्ष
“बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए असम सरकार ने निजुत मोइना 2.0 योजना लॉन्च की है। इस स्कीम का मकसद बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना है। “
