बिहार सरकार ने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए Nari Shakti Scheme” की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए पढ़ाई करने वाली लड़कियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि किस तरह से इस स्कीम का फायदा मिलता है और रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा?
नारी शक्ति योजना
महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत जो UPSC या BPSC जैसी परीक्षाओं में प्री-परीक्षा पास करने वाली लड़कियों या महिलाओं को सरकार की तरफ से मेन्स परीक्षा की तैयारी करने पर अधिकतम 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है और ट्रेनिंग के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जाती हैं। ताकि पात्र लाभार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। आवेदनकर्ताओं को सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में DBT मोड के जरिए भेजी जाती है।
Scheme Information
योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता
- UPSC प्री परीक्षा पास करने पर मिलेंगे 100,000 रुपये
- BPSC प्री परीक्षा पास करने वाली उम्मीदवारों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
- हेल्पलाइन नंबर, शॉर्ट स्टे होम, डिफेंस होम, कामकाजी महिलाओं के लिए चाइल्ड केयर या हॉस्टल सुविधा दी जाएगी।
- सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिए मेलों का आयोजन कराना और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए योजनाएं तैयार कि जाएंगी।
- आर्थिक विकास के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग देना और लोन की सुविधा भी दी जाएगी।
- इसके अलावा जो महिलाएं लोक सेवा में जाना चाहती हैं उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी।
स्कीम का उद्देश्य
महिलाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और प्रशिक्षण के लिए मदद पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और लैंगिक भेदभाव को रोकना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
योजना के फायदे
- महिलाओं को UPSC या BPSC जैसी परीक्षा पास करने पर मेन्स की तैयारी करने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना।
- लाभार्थियों को 1 लाख रुपये UPSC और 50,000 रुपये BPSC प्री एग्जाम पास करने पर दिए जाएंगे।
- महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग, लोन और सब्सिडी की सुविधा मिलेगी।
- वर्किंग वुमेन के लिए हॉस्टल और शॉर्ट स्टे होम जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
- इस स्कीम से महिलाएं बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर सकेंगी।
- अब महिलाओं को रोजगार पाना आसान हो जाएगा।
इस योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- बिहार राज्य की सभी लड़कियां व महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
- इस योजना के लिए शैक्षिक योग्यता और मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं।
- उम्मीदवार को UPSC या BPSC जैसी परीक्षाओं में प्री-परीक्षा पास की होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- शिक्षा से संबंधित प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
How to Apply Mukhyamantri Nari Shakti Yojana
- आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको Mukhyamantri Nari Shakti Yojana का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नए पेज में आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, आयु, बैंक से सबंधित जानकारी, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- फिर आपको मांगे गए दस्तावजों को अपलोड करना है।
- उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप ऑनलाइन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर कर सकेंगे।
Important Links
Official Website | |
Apply Online | |
Latest Schemes |
निष्कर्ष
बिहार की कन्याओं और महिलाओं के करियर को लेकर राज्य सरकार ने एक कल्याणकारी स्कीम की शुरुआत की है जिसका नाम है – नारी शक्ति। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है ताकि उन्हें आगे रोजगार के लिए मदद मिल सके।”
Bihar Kutir Jyoti Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
FAQs ~ Nari Shakti Scheme
इस योजना के संबंध में आपसे इस तरह के सबाल पूछे जा सकते हैं –
नारी शक्ति योजना किसके लिए है?
बिहार राज्य की ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं और कन्याओं के लिए।
ये योजना क्या सहायता प्रदान करती है?
शिक्षा, स्वरोजगार और प्रशिक्षण के लिए मदद पहुंचाती है।
Nari Shakti Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें?
इसके लिए आप वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।