उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए “Ekal Mahila Swarojgar Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए महिलाओं को व्यवसाय चलाने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। कैसे मिलेगा इस स्कीम का लाभ और पंजीकरण कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

एकल महिला स्वरोजगार योजना
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने “एकल महिला स्वरोजगार योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए पात्र महिलाओं को ₹2 लाख तक के प्रोजेक्ट पर 75% सब्सिडी (अनुदान) सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी, जिसके लिए 25% महिला का अंशदान ज़रूरी होगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि उन्हें “जॉब सीकर” के बजाय “जॉब क्रिएटर” बनाया जा सके। स्वरोजगार मिलने से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और उनके परिवार के सामाजिक-आर्थिक जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी।
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम किसके द्वारा शुरु की गई उत्तराखंड सरकार द्वारा लाभार्थी एकल निराश्रित महिलाएं स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://wecduk.in/
योजना में शामिल व्यवसाय
- कृषि एवं संबंधित क्षेत्र: कृषि (Agriculture), बागवानी (Gardening), और कुक्कुट पालन (Poultry Farming) के व्यवसाय।
- पशुपालन: गाय-भैंस पालन या डेयरी से संबंधित कार्य।
- ब्यूटी एवं फैशन: ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) खोलना और सिलाई-कढ़ाई का कार्य।
- आईटी एवं सेवा क्षेत्र: डाटा एंट्री (Data Entry) और टेली-कॉलिंग (Tele Calling) का काम।
- तकनीकी एवं कौशल आधारित व्यवसाय : इलेक्ट्रीशियन (Electrician) और प्लंबिंग (Plumbing) का काम।
- व्यापार एवं अन्य: जनरल स्टोर (General Store), कैटरिंग (Catering) का व्यवसाय आदि।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को उत्तराखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए महिला को निम्न में से किसी एक श्रेणी में होना अनिवार्य है –
विधवा (Widow), तलाकशुदा (Divorced), परित्यक्ता (Abandoned), अविवाहित (25 वर्ष से अधिक आयु की एकल महिला), अपराध या तेजाब हमले (Acid Attack) की शिकार महिला, ट्रांसजेंडर (Transgender) महिला - लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका की वार्षिक पारिवारिक आय ₹72,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला किसी भी संगठित सेवा (सरकारी या गैर-सरकारी उपक्रम) में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की प्रति।
- एकल होने का प्रमाण (जैसे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र या न्यायालय के तलाक के आदेश)।
- प्रस्तावित व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिपोर्ट।
Read Also – Mukhyamantri Saur Swarojgar Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form
स्कीम के फायदे (Benefits)
- सब्सिडी प्रदान करना : इस योजना के जरिए महिलाओ को ₹2 लाख तक के प्रोजेक्ट पर सरकार 75% तक का अनुदान (Subsidy) प्रदान करती है। जिसमें से महिला को परियोजना लागत का केवल 25% हिस्सा ही स्वयं वहन करना होगा।
- आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना : यह योजना विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को वित्तीय सहायता देती है, जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद मिलती है।
- किश्तों के जरिए भुगतान: योजना के जरिए अनुदान की राशि लाभार्थी को तीन किश्तों (50%, 30% और 20%) में दी जाती है, जिससे व्यवसाय या बिजनेस को चलाने में आसानी होगी।
- पेंशन धारकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ: राज्य की एकल महिलाएं जो पहले से पेंशन ले रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
- विविध व्यवसायों के विकल्प चुनने में मदद : महिलाएं अपनी रुचि के अनुसार कृषि, पशुपालन, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, या अन्य व्यवसाय का चयन कर सकती हैं।
- जीवन स्तर में सुधार लाना : स्वरोजगार मिलने से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
- महिला सशकितकरण को बढ़ावा देना : इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, जिससे महिला सशकितकरण को बढ़ावा मिलेगा।
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana के लिए कैसे करें पंजीकरण?
- आपको सबसे पहले ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय या अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) कार्यालय से “Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana” का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।

- इसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं।
- फिर आपको ये फॉर्म सबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है।
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा की जाएगी, जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी (DM) होंगे।
- पात्र पाए जाने पर आपके प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जाएगी और अनुदान (Subsidy) की राशि सीधे आपके बैंक खाते में किश्तों के जरिए भेजी जाएगी।
QUICK LINKS
Registration Form Official Website Telegram Page Instagram Channel
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के जरिए आपको एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Ekal Mahila Swarojgar Yojana के लिए Registration कैसे किया जाता है।
“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।”
