Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Shram Shakti Samman Scheme

Shram Shakti Samman Yojana : विधवाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता, आवेदन फॉर्म Download

Posted on February 14, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की विधवा महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए Shram Shakti Samman Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए इन महिलाओं को घर के खर्चे चलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा और आवेदन कैसे किया जाएगा। ये सारी जानकारी आपको हम इस लेख के माध्यम से देंगे।  

Shram Shakti Samman Yojana

श्रमशक्ति सम्मान योजना

महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने श्रमशक्ति सम्मान योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत 25 से 35 वर्ष की आयु की विधवा महिलाओं को खेतों में काम करने पर रोज़ ₹300 मजदूरी दी जाएगी। जिसमें से आधा पैसा किसान और आधा ग्राम पंचायत द्वारा दिया जाएगा। अगर कोई महिला काम के दौरान बीमार पड़ती है, तो उसे तुरंत नज़दीकी सरकारी क्लिनिक ले जाया जाएगा। वहाँ पर उसके स्वास्थ्य की जाँच की जाएगी।

अगर किसी महिला की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 10,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य बीमा योजना को भी इन महिलाओं के लिए बढ़ाया जाएगा, जिसमें सालाना केवल 15 रुपए प्रीमियम लगता है।

Scheme Information

योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

श्रमशक्ति सम्मान योजना

विभाग

ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग

लाभार्थी

विधवा महिलाएँ

स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा

विधवा महिलाओं को जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://rdd.maharashtra.gov.in/en

उद्देश्य (Objective)

विधवा महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्म-निर्भर व सशक्त बनाना योजना का मुख्य उद्देश्य है ताकि प्रदेश की पात्र महिलाओं को योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान करवाई जा सके।  

योजना की निगरानी 

हर महिला को पहचान पत्र और एक हेल्पलाइन नंबर दिया जाएगा, ताकि किसी भी परेशानी में उन्हें तुरंत सहायता मिल सके। एक महिला समिति बनाई जाएगी जो कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को निपटारा करेगी। एक विधवा महिला को सुपरवाइज़र बनाया जाएगा, जो महिलाओं की उपस्थिति और सुरक्षा की निगरानी का काम करेगी। 

श्रमशक्ति सम्मान योजना के फायदे 

  1. विधवा महिलाओं को खेतों में काम करने पर रोज़ ₹300 मजदूरी मिलेगी। 
  2. किसी महिला की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 10,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। 
  3. बिमार पड़ने पर विधवा महिलाओं को चिकित्सा सहायता पहुंचाई जाएगी। 
  4. स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य बीमा स्कीम को इन महिलाओं के लिए बढ़ाया जाएगा, जिसमें वार्षिक प्रीमियम केवल 15 रुपए लगता है। 
  5. इस योजना का फायदा महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद ही प्रदान किया जाएगा। 

महाराष्ट्र श्रमशक्ति सम्मान योजना के लिए पात्रता 

  • आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • विधवा महिलाएँ योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी। 
  • लाभार्थी की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. स्थायी पता 
  3. बैंक खाता विवरण 
  4. मोबाइल नंबर 
  5. पासपोर्ट साइज फोटो 

Shram Shakti Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको अपनी ग्राम पंचायत में जाना है। 
  • इसके बाद आपको वहाँ से Shram Shakti Samman Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है। 
  • उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है। 
  • फिर आपको ये फॉर्म जमा करवा देना है। 
  • इस तरह से आप ऑफलाइन मोड के जरिए योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। 

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply

Offline

Latest Schemes

Click Here

ELI Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 श्रमशक्ति सम्मान योजना किसके लिए शुरू की गई है?

ये योजना महाराष्ट्र राज्य की गांव में रहने वाली विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई है। 

🧐 इस योजना की शुरुआत कब की जाएगी?

नराळे ग्राम पंचायत (संघोला तालुका) ‘श्रमशक्ति सम्मान योजना’ को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन शुरू करेगी।  

🧐 श्रमशक्ति सम्मान योजना के जरिए क्या मदद मिलती है? 

विधवा महिलाओं को दैनिक खर्चों को चलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

🧐 Shram Shakti Samman Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

आप अपनी ग्राम पंचायत में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। 


निष्कर्ष  

“विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए श्रम शक्ति सम्मान योजना शुरू की गई है। जिसके द्वारा इन महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा और उनके जीवन स्तर को बेहतर में सुधार लाया जाएगा। “

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi Mukhyamantri Kaushal Vikas Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Offline
  • Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form
  • मोदी सरकार ने शुरू की ELI Yojana : युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें आवेदन प्रक्रिया
  • Mukhyamantri Rajshri Yojana 2026 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form
  • Bihar Anjeer Vikas Yojana 2026 : अनुदान राशि 50000 रुपए, Apply Online

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme