Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Kaushal Apprenticeship Yojana

Mukhyamantri Kaushal Apprenticeship Yojana 2026 : Apply Online, रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Posted on January 16, 2026

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए “Mukhyamantri Kaushal Apprenticeship Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के लिए मदद पहुंचाई जाती है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कौशल अप्रेंटिसशिप योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

Kaushal Apprenticeship Yojana

मुख्यमंत्री कौशल अप्रेंटिसशिप योजना

बेरोजगारी दर में कमी लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने “मुख्यमंत्री कौशल अप्रेंटिसशिप योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकर बेरोजगार युवाओं को ITI की तर्ज पर टेक्निकल प्रशिक्षण प्रदान करेगी। जिसके लिए प्रति वर्ष 1 लाख युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण ले रहे इन युवाओं को ₹100000 तक का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भरण पोषण के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद पात्र युवाओं को सरकारी या गैर-सरकारी संस्थानों मे ट्रेड के आधार पर मनचाही नौकरी मिल सकेगी। 

Scheme Information

योजना का नाम

Mukhyamantri Kaushal Apprenticeship Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा

लाभार्थी

बेरोजगार नागरिक

स्कीम के जरिए मिलने वाली सहायता

कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए मदद पहुंचाना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

अधिकारिक वेबसाइट

https://mmsky.mp.gov.in/

योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • बेरोजगार युवक व युवतियाँ योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  • आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या इससे ज्यादा होनी चाहिए। 
  • लाभार्थी द्वारा कम से कम 10 वीं या 12 वीं की परीक्षा पास की होनी चाहिए। 

जरूरी दस्तावेज (Necessary Documents) 

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी पता 
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
  5. बैंक खाता विवरण
  6. मोबाइल नंबर 
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

योजना का उद्देश्य (Objective)

बेरोजगार युवाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके योग्यता के आधार पर रोजगार के लिए मदद पहुंचाना है। ताकि प्रदेश में रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाई जा सके। 

फायदे (Benefits)

  1. बेरोजगार नागरिकों को रोजगार देने के लिए सरकार की तरफ से कौशल प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा। 
  2. राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को ITI की तर्ज पर टेक्निकल प्रशिक्षण प्रदान करेगी। 
  3. प्रति वर्ष 100000 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा।
  4. प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को ₹100000 तक का स्टाइपेंड भी राज्य सरकार द्वारा मिलेगा। 
  5. कौशल प्रशिक्षण के बाद बेरोगार नागरिकों को आसानी से सरकारी या गैर-सरकारी संस्थानों मे नौकरी मिल सकेगी। 
  6. प्रशिक्षण मिलने के बाद युवक-युवतियाँ खुद का बिजनेस भी कर सकेंगे। 
  7. आर्थिक तंगी के कारण ऐसे युवा जो प्रशिक्षण लेने में असमर्थ हैं उन युवाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। 
  8. इस योजना से प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। 
  9. ये योजना युवाओं के कौशल स्किल मे सुधार करेगी और उन्हे रोजगार प्राप्त करने के योग्य बनाएगी। 
  10. सरकार ने इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। 

ऐसे करें Mukhyamantri Kaushal Apprenticeship Yojana 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmsky.mp.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद आप होम पेज में “अभ्यर्थी पंजीयन” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज में पंजीकरण से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • उसके बाद समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करके अपनी पात्रता की जांच करें। इसके बाद, आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे आप दर्ज करें।
  • ओटीपी सत्यापित होने के बाद, आपको पंजीकरण फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी है। 
  • फॉर्म भरने के बाद, आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसका उपयोग करके आपको पोर्टल पर लॉग इन करना है। 
  • लॉग इन करने के बाद, आपको अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन करके आवेदन कर लेना है।  

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Ladli Behna Yojana e-KYC करने के लिए ये लेख पढ़ें 


निष्कर्ष

“बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने लॉन्च की है मुख्यमंत्री कौशल अप्रेंटिसशिप योजना। इस योजना के जरिए युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाती है ताकि उन्हें सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों में नौकरी मिल सके।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Corporate Mitra Yojana : कैसे करें ऑनलाइन Registration
  • Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 : पात्रता, लाभ, Registration ऑनलाइन करें
  • Vishwakarma Yuva Udyami Protsahan Yojana : ऋण राशि 2 करोड़, Registration Online
  • Roshan Punjab Yojana 2026 : घर बैठे करें ऑनलाइन Registration
  • Haryana Ujjwal Drishti Yojana : आंखों की जाँच के बाद निःशुल्क चश्मे प्रदान करेगी सरकार, Registration प्रक्रिया

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme