मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए “Hope Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही स्वास्थ्य देखभाल और नियमित जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का लाभ और पंजीकरण कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

होप योजना
बुज़ुर्गों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने “HOPE योजना” (Home Care for Elderly Patients) को शुरू किया है। ये एक स्वास्थ्य एवं घर-सेवा आधारित योजना है। इस योजना के अंतर्गत बुज़ुर्गों को घर बैठे चिकित्सा सेवा और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान की जाती है, ताकि बुज़ुर्ग लोगों को अस्पताल जाने की आवश्यकता न पड़े। इस योजना का फायदा उन बुज़ुर्गों को प्रदान किया जाएगा जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, गंभीर बीमारी से ग्रसित या लकवा/ मानसिक परेशानी जैसी स्थितियों का सामना कर रहे हैं।
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम किसने शुरू की मध्य प्रदेश सरकार ने लाभार्थी वरिष्ठ नागरिक स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली मदद घर बैठे चिकित्सा सेवा और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफ़लाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://mp.gov.in/
किन जिलों में शामिल होगी योजना?
आधिकारिक सूचना के जरिए यह योजना प्रारंभिक तौर पर इन जिलों में लागू की गई है –
- भोपाल
- इंदौर
- ग्वालियर
- जबलपुर
- उज्जैन
- रीवा
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- ऐसी बुज़ुर्ग महिलाएँ और पुरुष जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं या गंभीर बीमारी जैसे लकवा, कमजोरी, मानसिक समस्या आदि से पीड़ित हैं, उन्हें योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- रहने का प्रमाण
- आयु प्रमाण पत्र
- संपर्क विवरण
- बैंक खाता विवरण
- स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण
- पासपोर्ट-साइज़ फोटो
Read Also – Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana : आर्थिक सहायता 6000 रुपए, अभी करें Apply
फायदे (Benefits)
- घर बैठे स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना : इस योजना के जरिए बुज़ुर्गों को अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें इलाज और जांच सुविधा घर बैठे ही मिल जाएगी।
- कमजोर व असहाय बुज़ुर्गों को राहत देना : जो बुज़ुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ, बीमार हैं, उन्हें योजना के तहत विशेष सहायता मिलेगी।
- नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा देना : BP, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी जैसी सुविधाएँ समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकेंगी।
- बेहतर जीवन जीने में मिलेगी मदद : घर पर इलाज मिलने से बुज़ुर्ग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकेंगे।
- अस्पतालों में भीड़ कम होगी : घर पर उपचार मिलने से अस्पतालों में भीड़ नहीं पड़ेगी।
- निःशुल्क सेवा : इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों को घर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा फ्री में मिलेगी।
- परिवार को मिलेगी मानसिक राहत : बुज़ुर्गों की देखभाल घर पर होने से उनके परिवारवालों को मानसिक राहत मिलेगी।
- जीवन स्तर में सुधार लाना : बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने से बुज़ुर्गों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
How to Apply Madhya Pradesh Hope Yojana?
- आपको सबसे पहले Google Play Store से HOPE App Download करनी है।
- इसके बाद आपको इस ऐप में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
- जानकारी दर्ज करने के आधार पर आशा कार्यकर्ता आपके घर पर पहुंचेगी।
- उसके बाद आशा कार्यकर्ता द्वारा चिकित्सा सेवा और स्वास्थ्य देखभाल आपको प्रदान की जाएगी।
QUICK LINKS
Download Link Website Telegram Page Instagram Channel
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के जरिए आपको होप योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि HOPE Yojana के लिए Registration कैसे की जाती है।
“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।”
