उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की कन्याओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू कर दिया है। अब आवेदक पात्रता के आधार पर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम बात करेंगे कि किस तरह से Kanya Sumangala Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जाता है?
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना
कन्याओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने “कन्या सुमंगला योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा ग्रहण करने तक सरकार द्वारा 25000 रुपए की आर्थिक मदद अलग अलग चरणों के तहत प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ प्रदेश के 96 लाख परिवारों को दिया जाएगा। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। Kanya Sumangala Yojana का लाभ कन्याओं को आधिकारिक वेबसाइट (https://mksy.up.gov.in/) पर पंजीकरण करने के बाद ही प्रदान किया जाएगा।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही बालिकाओं को समाजिक सुरक्षा प्रदान करना है ताकि समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिल सके।
सहायता राशि विवरण
कन्या सुमंगला योजना के लिए कन्याओं को दी जाने वाली सहायता राशि का विवरण इस तरह से है –
चरण (I-VI) | सहायता राशि |
I - जन्म लेने पर | 5000 रुपए |
II - टीकाकरण के समय में | 2000 रुपए |
III - कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर | 3000 रुपए |
IV - कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर | 3000 रुपए |
V - कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर | 5000 रुपए |
VI - स्नातक या डिप्लोमा में एडमिशन लेने के लिए | 7000 रुपए |
कुल सहायता राशि | 25000/- रुपए |
पात्रता-मानदंड
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
- लाभार्थी कन्या होनी चाहिए और वह EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से संबंधित होनी चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदनकर्ता आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी को सरकार दवारा अन्य स्थानीय निकायों से किसी भी तरह की कोई भी वित्तीय सहायता या पेंशन प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
- परिवार की केवल 2 बेटियों ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये या इससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- BPL प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- अभिभावक का दत्तक प्रमाण पत्र
- फेडेवेट
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
फायदे (Benefits)
- बालिकाओं को जन्म के समय, टीकाकरण के बाद, स्कूल में प्रवेश के समय, और उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु 25000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करना है।
- आवेदक को सहायता राशि का वितरण उनके बैंक खाते में DBT मोड के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा।
- इस योजना से जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी।
- बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा।
- बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
ऐसे भरें UP Kanya Sumangala Yojana Registration Form
जो लाभार्थी कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए तरीके अपनाने होंगे जो इस तरह से हैं –
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको शीघ्र संपर्क के सेक्शन में जाना है और नागरिक सेवा पोर्टल के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको Terms & Conditions को ध्यान से पढना है और I Agree वाले बॉक्स पर टिक करना है।
- फिर आपको Continue (जारी रखें) बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद नए पेज में Kanya Sumangala Yojana Registration Form ओपन हो जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको Send SMS OTP बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको Verify करना है।
- इसके बाद आपको Login ID प्राप्त होगी। जिसकी मदद से आपको लॉगिन करना है।
- अब नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको बालिका संबंधित में जानकारी दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको Bank Details दर्ज करनी है और Go बटन पर क्लिक कर देना है। फिर आपको OK बटन को प्रेस कर देना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको आधार अपडेट करने के लिए यहाँ क्लिक करें ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको आधार से संबंधित जानकारी दर्ज करनी है और Submit Aadhaar Details के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको Add Beneficiary के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- अब आपको आवेदक के बारे में सारी जानकारी दर्ज करनी है।
- उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको OK बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नए पेज में Beneficiary की सारी जानकारी आपको Show हो जाएगी। अब आप इस पेज का प्रिन्ट आउट ले सकते हैं।
- इस तरह से ऑनलाइन कन्या सुमंगला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
Application Status Check Online
- आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको शीघ्र संपर्क के सेक्शन में जाना है और नागरिक सेवा पोर्टल के ऑपशन पर क्लिक कर देना है।
- अब नया पेज खुलेगा। इस पेज में आपको Login ID, Password और Capcha Code दर्ज करना है। फिर आपको SMS OTP भेजें बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना है और ओटीपी सत्यापित करें साइन करें बटन पर आपको क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको Action के सेक्शन में Apply के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको नए पेज में Application Status में Already Applied View Application के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस ऑपशन पर क्लिक करेंगे तो स्टेटस की जानकारी अगले पेज में खुलकर आ जाएगी।
UP Free laptop Yojana Registration के लिए ये लेख पढ़ें
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र हैं ?
उत्तर प्रदेश राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाएं।
इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को कितनी राशि मिलती है?
25000 रुपए (6 चरणों मे)
UP Kanya Sumangala Yojana के लिए आवेदन कैसे करें ?
आपको आधिकारिक वेबसाइट (https://mksy.up.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करनी है।
” इस लेख के जरिए आपको ये पता चल गया होगा कि कन्या सुमंगला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है। अगर आपको भी इस योजना का फायदा लेना है तो आप ऊपर बताए गए रजिस्ट्रेशन करने की सारी प्रोसेस को ध्यान से पढ़ें।”