अगर आपके पास खाली जमीन पड़ी है या आप घर की की छत पर JIO टावर लगवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Tower लगवाने वाली कंपनी से संपर्क करना होगा और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आज इस लेख के जरिए मैं आपको बताऊँगा कि JIO Tower लगवाने की पूरी प्रोसेस क्या है?
जियो मोबाइल टावर कैसे लगाएं
किसी भी कंपनी द्वारा मोबाइल टावर तभी लगवाया जाता है। जब आवेदक के पास जमीन खाली पड़ी है या घर की छत पर वह किसी भी तरह का कोई काम नहीं करवाना चाहता है। अगर आप जियो कंपनी का टावर लगवाने की सोच रहे हैं तो ये एक अच्छा विकल्प है। मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको जियो कंपनी से संपर्क करना है या उनकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। उसके बाद उस जगह का निरीक्षण किया जाएगा, जहाँ पर आप टावर लगवाना चाहते हैं। फिर कंपनी के अधिकारियों की स्वीकृति मिलने पर ही जियो टावर लगाया जाएगा।
JIO Tower लगाने के लिए आवश्यक शर्तें
- आपके पास कम से कम 900 वर्ग फीट की जमीन होनी चाहिए।
- जहाँ पर आप टावर लगवाना चाहते हैं उसके लिए पास में सड़क की चौड़ाई 30 फीट की होनी चाहिए।
- घर की छत पर टावर लगवाने के लिए कम से कम G+2 मंजिल की इमारत होनी चाहिए और आसपास के क्षेत्र में ये सबसे ऊंची होनी चाहिए।
- मोबाइल टावर के निचले एंटीना से भवनों की दूरी तय होनी चाहिए।
टावर लगवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी पता
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- संरचना सुरक्षा प्रमाणपत्र (Structure safety certificate)
- पड़ोसी द्वारा लिया गया NOC (जिससे उसे टावर लगवाने के लिए किसी भी तरह की आपत्ति न हो)
निर्धारित शुल्क
अगर आपको घर की छत पर या खेत पर जियो का मोबाइल टावर लगवाना है तो आपको अपनी तरफ से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना है। टावर लगवाने पर सारा खर्चा कंपनी द्वारा उठाया जाएगा।
ऐसे करें JIO Tower के लिए Online Apply
जो आवेदक जियो कंपनी का टावर लगवाना चाहते हैं, उसके लिए आवेदन प्रोसेस नीचे दी गई है जो इस तरह से है –
STEP – I एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें
- आपको सबसे पहले आपको Google में जाना है।
- उसके बाद आपको Partner with JIO टाइप करके enter करना है।
- अब आपको Jio Network Partner का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद जियो नेटवर्क पार्टनर साइट ओपन हो जाएगी।
- यहाँ पर आपको I have a land/plot या I have a building में से किसी एक को सलेक्ट कर लेना है।
- उसके बाद “I agree to the Terms & Conditions पर टिक करके submit बटन पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आपको लोकेशन के लिए अपना PIN Code दर्ज करना है (पिन कोड भरने के बाद आपका एड्रेस Google Map में Show हो जाएगा)
- इसके बाद आपको Submit पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और Generate OTP पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। आपको ये ओटीपी verify करना है और Submit पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अगले पेज में Property owner में Self या Other Select करना है और अपना नाम दर्ज करना है।
- फिर आपको Correspondence address भरना है।
- आप चाहें तो Same as property address पर टिक कर सकते हैं। जैसे ही आप यहाँ टिक करेंगे तो आपका Address Automatic Show हो जाएगा।
- अब आपको नीचे Landmark डालना है और next पर क्लिक करना है।
- अगले स्टेप में आपको Land Details दर्ज करनी है। उसके बाद आपको Confirm पर क्लिक कर देना है।
- कन्फर्म पर क्लिक करने के बाद जियो टावर के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर दिया जाएगा।
- आप यहाँ से अपना Application Number, Mobile Number और अन्य details चेक कर सकते हैं।
STEP – II जियो टावर लगवाने के लिए निरीक्षण
- साइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कंपनी के अधिकारी आपकी जमीन या घर की छत का निरीक्षण करने आएंगे।
- इसके बाद आपसे जरूरी दस्तावेज के बारे में जानकारी ली जाएगी।
- फिर सलेक्शन होने के बाद सारा प्रोसीजर कंपनी खुद करवाती है।
STEP – III Tower लगाने की प्रोसेस
- अगर आपके एरिया में मोबाइल नेटवर्क Low है या नहीं या रहा तो उस स्थिति में कंपनी टावर लगवाने के लिए कर्मचारी भेजती है।
- उसके बाद एग्रीमेंट बनाया जाता है। ये एग्रीमेंट 20 साल के लिए बनाया जाता है।
- टावर लगवाने के लिए आपको एक पैसा भी नहीं देना होता है।
- इसके लिए सारा पैसा कंपनी की तरफ से खर्च किया जाता है।
- अगर आप घर की छत पर टावर लगवाना चाहते हैं तो टावर को स्थापित करने में कम समय लगता है, जबकि बड़े टावर को स्थापित करने में एक सप्ताह से महीने का समय लग सकता है।
STEP – IV मासिक किराया
जियो टावर लगवाने के बाद, Tower लगाने वाले व्यक्ति को मासिक किराया कंपनी की तरफ से दिया जाता है, जो कि टावर की जगह, क्षेत्र और कंपनी के अनुसार अलग हो सकता है। आम तौर पर यह किराया 5,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक के आसपास प्रति माह हो सकता है। कुछ मामलों में टावर लगाने वाले व्यक्ति को मासिक वेतन के साथ-साथ एक निश्चित एडवांस राशि या नौकरी भी दी जाती है।
Jio Caller Tune Set करन के लिए आप ये लेख पढ़ सकते हैं
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
जियो टावर कौन लगवा सकता है?
इसे किसी भी व्यक्ति द्वारा लगवाया जा सकता है। टावर लगवाने के लिए आपके पास खाली जमीन या छत होनी चाहिए। इसके अलावा, आपको कंपनी से लीज एग्रीमेंट करना होगा।
Jio Tower हेल्पलाइन नंबर क्या है?
199 या 1800 88 99999
टावर लगवाने के लिए आवेदन कैसे किया जाता है?
इसके लिए आप वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
” मैनें आपको इस लेख के जरिए ये बताया कि जियो कंपनी का टावर कैसे लगाया जाता है। अगर आप भी JIO Tower के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो ये लेख पूरा पढ़ें।”