अगर आप अपने फोन में जियो सिम चलाते हैं और आपका फोन खो गया है या चोरी हो गया है तो आपको जियो सिम तुरंत बंद कर लेनी चाहिए या ब्लॉक करनी चाहिए ताकि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर सके। आज इस पूरे लेख के जरिए आपको ये बताया जाएगा कि कैसे आप घर बैठे जियो सिम को बंद कर सकते हैं।
Phone main Jio Sim Band Kare
हमारे देश में अधिकतर लोग अपने फोन में जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि रिलायंस जियो भारत में सबसे बड़ा टेलीकॉम नेटवर्क है, जिसके द्वारा उपभोक्ताओं को व्यापक सेवाओं के साथ-साथ 4G और 5G नेटवर्क की सुविधा दी जाती है। कुछ लोग ऐसे हैं जिनका फोन खो जाता है या गुम हो जाता है तो ऐसे में उन्हें Jio Sim को बंद करना या ब्लॉक करना चाहिए। सिम को ब्लॉक या बंद करने की सुविधा भी कंपनी द्वारा दी जाती है ताकि कोई दूसरा आपकी सिम का गलत इस्तेमाल न कर सके।
क्यों जरूरी है जियो सिम बंद करना ?
जियो सिम तब बंद करनी चाहिए जब आपका फोन खो गया है या आपकी सिम चोरी हो गई है। ये प्रोसेस तब की जाती है जब आपको ये लगे कि कोई भी आपकी सिम का गलत यूज कर सकता है। ऐसी स्थिति में Sim Block या बंद करना काफी जरूरी हो जाता है। इससे आप अनचाहे खतरे से बच सकते हैं। जब आप सिम को ब्लॉक कर लेते हैं तो उसके बाद आप नए सिम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सिम बंद करने के लिए क्या चाहिए?
- Date of Birth
- Registered email ID
- Alternate Number
कैसे बंद करें Phone Main Jio Sim?
फोन में जियो सिम को बंद करने के लिए कई तरीके हैं जिन्हें आपको नीचे दिए गए स्टेप के जरिए फॉलो करना चाहिए –
👉 जियो एप्लीकेशन के जरिए
- आप अपने फोन में Jio App ओपन करें।
- उसके बाद आप profile में जाएँ।
- अब आपको Explore Jio के सेक्शन में जाना है।
- फिर आपको Setting के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको Service Setting के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद कई ऑपशन आपको नजर आएंगे।
- यहाँ पर आपको Lost SIM? Block or replace it के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज में अपना Jio नंबर enter करना है और Proceed बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Select Category में से Date of Birth, Registered email ID या Alternate Number मे से किसी एक का चुनाव करना है।
- अगर आप Date of Birth का चुनाव करते हैं तो आपको Date of Birth वाले ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको अपनी जन्म तिथि दर्ज करनी है फिर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में आपकी ईमेल आईडी Show होगी आपको उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Generate OTP बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके ईमेल आईडी पर ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको दर्ज करना है और Submit बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रोसेस के बाद आपको Select Reason पर क्लिक करके SIM/Device Lost को सलेक्ट करना है।
- उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको Yes बटन पर क्लिक करना है। इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक Reference नंबर मिलेगा।
- अब आपको OK बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रोसेस के बाद 10 से 15 मिनट के अंदर आपका सिम बंद हो जाएगा।
👉 वेबसाइट के द्वारा
- आप Google Page ओपन करें।
- इसके बाद आप Jio Sim Close टाइप करके इंटर करें।
- अब आपको Jio Selfcare साइट का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद होम पेज ओपन होगा।
- यहाँ पर आपको अपना जियो नंबर दर्ज करना है और Proceed बटन पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आपको अपनी ईमेल आईडी सलेक्ट करनी है।
- फिर आपको Proceed बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपकी ईमेल आईडी पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- इस otp को आपको दिए गए स्थान में दर्ज करना है और Verify बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको reason पर क्लिक करना है और SIM/Device Lost सलेक्ट कर लेना है।
- फिर आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Yes बटन पर क्लिक करके OK करना है।
- अब 15 मिनट के भीतर आपकी सिम बंद हो जाएगी।
👉 ग्राहक सेवा केंद्र पर कॉल करके
- आप मोबाइल फोन से 198 या 199 डायल करें।
- इसके अलावा आप 1800-889-9999 टोल-फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।
- अब कस्टमर केयर अधिकारी से बात करने के लिए अपको 9 प्रेस करना है। इसक बाद कस्टमर अधिकारी आपसे बात करेगा।
- आपको उन्हें बताना है कि मेरी सिम खो गई है उसे तुरंत ब्लॉक किया जाए।
- इसके बाद अधिकारी द्वारा अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए आवश्यक जानकारी पुछी जाएगी जैसे कि आपका नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, पंजीकृत पता आदि।
- आपको ये सारी जानकारी वेरीफाई करवानी है।
- उसके बाद आपका सिम कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
👉 जियो स्टोर में जाकर
- आप अपने नजदीकी जियो स्टोर में जाएं।
- उसके बाद आप वहां के अधिकारी को बताएं कि मेरा सिम कार्ड खो गया है कृपा करके उसे ब्लॉक किया जाए।
- अब अधिकारी आपसे पहचान सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड पहचान के तौर पर आपसे मांगेगा, आपको आधार कार्ड उन्हें देना है।
- इसके बाद सत्यापन प्रोसेस होगी।
- उसके बाद आपका सिम कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
डुप्लिकेट जियो सिम कार्ड प्राप्त करें
- आप Jio स्टोर पर जाएं।
- उसके बाद आप अधिकारी को बताएं कि मुझे डुप्लिकेट जियो सिम चाहिए।
- अब आपको ये सिम प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, पते का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो अधिकारी को देने हैं।
- फिर आपको डुप्लिकेट सिम कार्ड लेने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना है।
- इसके बाद अधिकारी सिम को activate करेगा और आपका नया सिम कार्ड कुछ घंटों में सक्रिय हो जाएगा।
” आपको इस आर्टिकल के जरिए मैनें ये बताया कि मोबाइल फ़ोन या सिम कार्ड खोने पर कौन से तरीके अपनाने चाहिए ताकि आपकी सिम को कुछ ही घंटों के भीतर ऑनलाइन या ऑफलाइन बंद किया जा सके।”