अगर आप अपने मोबाइल फोन में कॉलर ट्यून सेट करना चाहते हैं तो ये प्रोसेस काफी आसान है। आप घर बैठे ही Simple स्टेप को फॉलो करके जियो कॉलर Tune Set कर सकते हैं। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे Activate की जाती है फोन में जियो कॉलर ट्यून ?
फोन में Jio Caller Tune Set Kare
जियो कॉलर ट्यून एक ऐसी सेवा है जिसे आप अपने पसंदीदा गाने को कॉलर ट्यून के तौर पर सेट कर सकते हैं। जब आप कॉलर ट्यून को सेट कर लेते हैं तो उसके बाद जब कोई व्यक्ति आपके Jio नंबर पर कॉल करेगा तो उसे आपके द्वारा सलेक्ट की हुई Jio Tune सुनाई देगी। ये सुविधा जियो उपभोक्ताओं के लिए निशुल्क रखी गई है ताकि वे जब चाहे अपने फोन में जियो कॉलर ट्यून सेट कर सकें।
कौन सेट कर सकता है जियो कॉलर ट्यून?
Jio caller tune को कोई भी अपने फोन में लगा सकता है। इसके लिए आवेदक के पास स्मार्टफोन होना चाहिए और उसके फोन में jio App Download की होनी चाहिए। क्योंकि इसके जरिए ही आप फोन में कोई भी रिंगटोन या संगीत सेट कर सकते हैं।
JioTune के लिए गाना कैसे सर्च करें?
आप अपने फोन में जियो कॉलर ट्यून के लिए गाने सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको MyJio ऐप में जाना है। इसके बाद JioTunes सेक्शन में जाकर अपनी पसंद का गाना search box में टाइप करना है। ऐसा करने से आपकी पसंद का गाना निकल आएगा।
फोन में कैसे Set Kare Jio Caller Tune?
आपको अपने फोन में जियो कॉलर ट्यून सेट करने के लिए सारी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके जब चाहें अपने फोन में किसी भी गाने या संगीत की कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं –
👉 MyJio ऐप के जरिए
- सबसे पहले आप Google Play Store या App Store में जाएं और MyJio ऐप डाउनलोड करें।
- अब आप Jio नंबर से लॉगिन करें।
- उसके बाद होम पेज खुलेगा।
- इसके बाद आपको सबसे नीचे Jio Tunes का ऑप्शन मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आप Search Box में अपनी पसंद का गाना टाइप करें और Search करें।
- अब आपके द्वारा चुना गया गाना show हो जाएगा।
- यहाँ पर आपको Set का ऑपशन दिखाई देगा।
- जैसे ही आप इस ऑपशन पर क्लिक करेंगे तो आपके फोन में caller Tune set हो जाएगी।
👉 JioSaavn App द्वारा
- आप अपने फोन में Play Store से Jio Saavn App Download करें।
- अब आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद Send OTP बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको verify करना है।
- उसके बाद आपको Jio Tunes का ऑपशन दिखाई देगा आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Search Box में गाना search करना है और enter कर देना है।
- फिर आपको उस गाने पर क्लिक करना है।
- अब आपको Set के बटन पर क्लिक कर देना है।
- सेट के बटन पर क्लिक करते ही कॉलर ट्यून आपके फोन में सेट हो जाएगी।
👉 SMS के माध्यम से
- सबसे पहले आप अपने फोन में मैसेजिंग ऐप ओपन करें।
- उसके बाद आप टाइप करें – JT
- अब आप इसे 56789 पर send कर दें।
- इसके बाद आप निर्देशों का पालन करें।
- फिर आप गाने का चयन करें और ‘Y’ टाइप करके send कर दें।
- इस प्रोसेस के बाद कॉलर ट्यून आपके फोन में सेट हो जाएगी, जिसका आपको मैसेज भी प्राप्त होगा।
👉 IVR द्वारा
- आप अपने Jio नंबर से 56789 डायल करें।
- उसके बाद गाना चुनने के लिए आपको दिया गया नंबर प्रेस करना है।
- फिर आप चयन की पुष्टि करें।
- इसके बाद कॉलर ट्यून आपके फोन में सेट हो जाएगी।
👉 किसी अन्य Jio उपयोगकर्ता की कॉलर ट्यून कॉपी करके
- आप जिस Jio नंबर की कॉलर ट्यून को कॉपी करना चाहते हैं, उस नंबर पर आप कॉल करें।
- अब कॉल का जवाब देने से पहले * बटन को प्रेस करें।
- उसके बाद आपको एक SMS प्राप्त होगा।
- इस मैसेज का रिप्लाई करने के लिए आपको ‘Y’ टाइप करना है।
- फिर जियो ट्यून सिम पर एक्टिवेट हो जाएगा।
- इस तरह से जियो कॉलर ट्यून आपके फोन में सेट हो जाएगी।
जियो कॉलर ट्यून Deactivate कैसे करें ?
अगर आप कॉलर ट्यून को हटाना चाहते हैं तो उसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं –
👉 jio Application के जरिए
सबसे पहले आप Jio App ओपन करें।
- अब आप Jio Tune पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Deactivate का ऑपशन मिलेगा आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Ring tune को हटाने के लिए Yes बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके द्वारा सेट की गई रिंग ट्यून Deactivate हो जाएगी।
👉 Saavn App द्वारा
आप अपने फोन में सावन ऐप को ओपन करें।
- उसके बाद आप Jio Tunes में जाएं।
- अब आपको Deactivate का ऑपशन मिलेगा।
- आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके द्वारा सेट किया गया गाना वहां से हट जाएगा।
👉 SMS से कॉलर ट्यून कैसे हटाएं ?
- आप अपने फोन में मैसेजिंग ऐप को ओपन करें।
- उसके बाद आप टाइप करें ‘STOP’
- फिर आप इस मैसेज को 56789 पर send कर दें।
- अब डीएक्टिवेशन की पुष्टि करने के लिए आपको ‘1’ टाइप करके रिप्लाई करना है।
- उसके बाद JioTunes को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
JIO Tower लगवाने के लिए ये आर्टिकल पढ़ें
” इस आर्टिकल में मैनें आपको ये बताया कि स्मार्टफोन में जियो कॉलर ट्यून को सेट करने के क्या तरीके हैं। अगर आप भी अपने फोन में कॉलर ट्यून को सेट करना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है।”