Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Savitribai Phule Kishori Samridhi Scheme

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form

Posted on February 7, 2026

झारखंड सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “Savitribai Phule Kishori Samridhi Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए छात्राओं को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और पंजीकरण कैसे किया जाएगा। उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

छात्राओं को शिक्षा के लिए मदद पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार ने “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” को शुरू किया है। इस योजना के जरिए छात्राओं को 8 वीं से लेकर 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। जिसमें से कुल 40,000 रुपए की मदद पात्र लाभार्थियों को 5 किश्तों के जरिए दी जाएगी। राशि का उपयोग युवतियां उच्च शिक्षा के लिए या किसी कौशल विकास (Skill Development) के लिए कर सकेंगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी। आर्थिक मदद मिलने से गरीब परिवारों की बेटियाँ बिना किसी आर्थिक तंगी के पढ़ाई कर सकेंगी, जिससे लड़कयों द्वारा स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर में कमी आएगी। 

SCHEME INFORMATION

योजना

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

झारखंड सरकार द्वारा

लाभार्थी

कक्षा 8 से 12वीं तक पढ़ाई करने वाली छात्राएँ

स्कीम के जरिए मिलने वाली मदद

आर्थिक मदद पहुंचाना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन और ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

https://savitribaipksy.jharkhand.gov.in/

स्कीम के जरिए मिलने वाली आर्थिक मदद 

इस योजना के जरिए छात्राओं को किस्तों के जरिए कक्षा के आधार पर राशि का वितरण किया जाएगा, जिसका विवरण इस तरह से है –

कक्षा

राशि (किस्तों के जरिए)

8 वीं

2500/-

9 वीं

2500/-

10 वीं

5000/-

11 वीं

5000/-

12 वीं

5000/-

8-19 वर्ष की आयु पूरी होने पर

20,000/-

कुल राशि

40,000/- रुपए

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  1. आवेदक को झारखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  2. लाभार्थी छात्रा होनी चाहिए। 
  3. छात्रा सरकारी या झारखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त विद्यालयों (जैसे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आदि) में कक्षा 8 वीं से 12 वीं कक्षा में नामांकित होनी चाहिए।
  4. आवेदक के माता-पिता आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  5. माता-पिता केंद्र या राज्य सरकार के स्थायी कर्मचारी या सेवानिवृत्त पेंशनभोगी नहीं होने चाहिए।
  6. आवेदनकर्ता का परिवार बीपीएल (BPL) श्रेणी या SECC-2011 की गणना सूची में शामिल होना चाहिए।
  7. परिवार की सभी पात्र बेटियां इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  8. छात्रा की आयु 18 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  9. कन्या अविवाहिता होनी चाहिए।
  10. छात्रा का नाम झारखंड की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। 

जरूरी कागजात (Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो:
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (ST/SC/OBC श्रेणी के लिए – अगर लागू हो )।
  • बीपीएल/राशन कार्ड
  • स्कूल नामांकन प्रमाण पत्र
  • स्व-घोषणा पत्र (Self-Declaration)
  • मतदाता पहचान पत्र (EPIC)

फायदे (Benefits)

  1. वित्तीय सहायता प्रदान करना : छात्राओं को कक्षा 8 वीं से लेकर 18 वर्ष की आयु तक कुल 40,000 रुपए की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में DBT मोड के जरिए प्रदान की जाएगी।
  2. कन्या शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा : इस योजना से लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे कन्या शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। 
  3. बाल विवाह पर लगेगी लगाम : 18 वर्ष तक अविवाहित रहने की शर्त के कारण यह योजना राज्य में बाल विवाह को कम करने में मदद प्रदान करेगी। 
  4. उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना : कन्याएं 18 वर्ष की आयु में मिलने वाली 20,000 रुपए की राशि का उपयोग उच्च शिक्षा या कौशल प्रशिक्षण के लिए कर सकेंगी। 
  5. नकारात्मक सोच में बदलाव : समाज में बेटियों के जन्म और उनकी शिक्षा के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण को बदलने में मदद मिलेगी। 

कैसे करें Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन? 

इस योजना का फायदा लेने के लिए पात्र कन्याओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा –

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले आप Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana की वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर आपको ‘नया आवेदक पंजीकरण’ (New Applicant Registration) के बटन पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जिला जैसी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल बनानी है। 
  • फिर आपको पंजीकरण के बाद क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना है और ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ का चयन करना है।
  • इसके बाद अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। 
  • इस फॉर्म में आपको व्यक्तिगत और स्कूल संबंधी जानकारी विस्तार से दर्ज करनी है। 
  • उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों (जैसे आधार, बैंक पासबुक, स्कूल प्रमाण पत्र) की स्कैन कॉपी पीडीएफ या जेपीईजी प्रारूप में अपलोड करनी है। 
  • सारी जानकारी की समीक्षा करने के बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है और भविष्य के लिए पावती रसीद (Acknowledgement Slip) को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना है। 

ऑफलाइन पंजीकरण 

  • आपको सबसे पहले अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक, निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के कार्यालय से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में सभी विवरण दर्ज करने हैं और माता द्वारा हस्ताक्षरित स्व-घोषणा पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
  • फिर आपको ये भरा हुआ आवेदन पत्र सीधे अपने विद्यालय में या CDPO कार्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जमा करवा देना है। 

IMPORTANT LINKS

वेबसाइट

CLICK HERE

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण फॉर्म

CLICK HERE

लेटेस्ट योजनाएँ

CLICK HERE

Shiksha Protsahan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष 

छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के माध्यम से पात्र छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है ताकि वे बिना किसी आर्थिक तंगी के अच्छे से पढ़ाई कर सकें। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form
  • Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana : छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप, Apply कैसे करें
  • Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • घर बैठे Bihar Labour Card Scholarship Apply कैसे करें : पूरी प्रोसेस
  • Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2026 : आइए जानें Registration कैसे करें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme