झारखंड सरकार ने प्रदेश के किसानों की आर्थिक सिथति में सुधार लाने के लिए “Pashudhan Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए किसानों को पशु पालने पर आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पशुधन योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।

क्या है झारखंड पशुधन योजना?
प्रदेश के किसानों की आमदनी में सुधार लाने के लिए झारखंड सरकार ने पशुधन योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को गाय पालन, बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन, कबूतर आदि पालने पर सरकार की तरफ से 50% से लेकर 90% तक अनुदान के रूप मे आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। पात्र किसानों को मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते मे जमा की जाती है, जिससे प्रोत्साहित होकर किसान पशुओं की अच्छी तरह से देखभाल करने के लिए प्रेरित होंगे।
Scheme Information
योजना किसने शुरू की झारखंड सरकार ने लाभार्थी राज्य के किसान स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा पशुपालने पर आर्थिक मदद प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://animalhusbandry.jharkhand.gov.in/
योजना के अंतर्गत मिलने वाला अनुदान
- किसी हादसे के शिकार हुए परिवार की महिला या मजबूर और दिव्यांग महिलाओं को 90% के अनुदान पर 02 दुधारू मवेशी (गाय या भैंस) उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले सिर्फ 50% अनुदान दिया जाता था।
- इसके अलावा बकरा, सुअर, कुक्कुट पालन, ब्रायलट कुक्कुट पालन और बत्तख-चूजा पालन के लिए 75% अनुदान दिया जाएगा।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को झारखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता किसान होना चाहिए।
- लाभार्थी के पास पशुपालने के लिए स्थान व उपयुक्त सुविधाएं होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (अगर लागु हो तो)
- विधवा प्रमाण पत्र (अगर लागु हो तो)
- बैंक खाता विवरण
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
उद्देश्य (Objective)
किसानों को पशुपालने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।
फायदे (Benefits)
- इस योजना के जरिए पात्र किसानों को बकरी पालन ,मुर्गी पालन ,सुकर पालन एवं कबूतर पालन के लिए अनुदान दिया जाता है।
- आवेदनकर्ताओं को उनकी श्रेणी के आधार पर 50% से 90% तक अनुदान मिलता है।
- किसानों को मिलने वाले अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT मोड के जरिए जमा की जाएगी।
- पशुपालको को पशुधन विकास मिशन के तहत पशु शेड बनवाकर दिए जाएंगे,, जिसका खर्च राज्य सरकार के द्वारा किया जा सकेगा।
- इस योजना के लिए सरकार ने मनरेगा को भी शामिल किया है।
- सरकार ने पशुओ को विभिन प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाने के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्था, कांके में 69 करोड रुपये की लागत से टीका औषधि उत्पादन केंद्र एवं प्रयोगशाला का निर्माण भी शुरू किया है।
- इस प्रयोगशाला में करीब 1 करोड़ ओषधि टीकों का निर्माण होगा।
ऐसे करें Jharkhand Pashudhan Yojana 2026 के लिए पंजीकरण
इस योजना का फायदा उठाने के लिए आप 2 तरह से आवेदन कर सकते हैं – ऑनलाइन और ऑफलाइन।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपको होम पेज में Pashudhan Yojana का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- इसके बाद अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
ऑफलाइन पंजीकरण
- आप पशुपालन के लिए आर्थिक मदद प्रदान करन के लिए “पशुपालन विभाग में जाएं।
- अब आपको वहाँ के अधिकारी से Pashudhan Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है और मांगे जाने वाले दस्तावेज भी अटैच करने हैं।
- सारी प्रोसेस होने के बाद आपको ये फॉर्म जमा करवा देना है।
Important Links
वेबसाइट अप्लाई ऑनलाइन नई योजनाएं
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
किसानों और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी लाने के लिए झारखंड सरकार ने लॉन्च की पशुधन योजना। इस योजना के द्वारा किसानों को पशुपालन के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है जिससे प्रेरित होकर किसान अधिक से अधिक फायदा प्राप्त कर सकें।
