Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Krishi Ashirwad Yojana

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2026 : रजिस्ट्रेशन, Application Form

Posted on January 28, 2026

झारखंड सरकार ने किसानों की आय में सुधार लाने के लिए Krishi Ashirwad Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कृषि आशीर्वाद योजना के बारे में बताने वाले हैं। 

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana

झारखंड कृषि आशीर्वाद योजना

किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत 5 एकड़ या उससे कम कृषि भूमि वाले किसानों को हर वर्ष 5000 रुपये प्रति एकड़ के आधार पर राशि हस्तांतरित की जाएगी। कृषि आशीर्वाद योजना से आने वाले 4 सालों में किसानों की आय को दोगुना करने का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है। प्रदेश के 22 लाख 76 हजार किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत कवर किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार 0% ब्याज दर पर फसल ऋण भी प्रदान करेगी। 

स्कीम परिचय 

योजना

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लॉन्च की गई

झारखंड सरकार द्वारा

लाभार्थी

किसान

स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा

आर्थिक सहायता प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन या ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://mmkay.jharkhand.gov.in/

योजना का उद्देश्य (Objective)

प्रदेश के किसानों को उनकी खेती की ज़रूरतों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी आमदनी में सुधार लाना है और उन्हें निजी ऋणदाताओं पर निर्भरता कम करने में मदद उपलब्ध करवाना है। 

किन कार्यों के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता 

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए लाभार्थी किसानों को जो आर्थिक सहायता प्रदान होगी वो निम्न कार्यों के लिए दी जा सकती है –

  1. बीज की खरीद
  2. खेत उपकरणों को किराए पर लेना
  3. श्रम और भूमि की तैयारी
  4. उर्वरकों की खरीद
  5. किसी भी अन्य कृषि-संबंधी कार्य आदि के लिए 

कृषि आशीर्वाद योजना की विशेषताएं 

  1. किसानों को मिलेगी वित्तीय सहायता 
  2. गैर-संस्थागत ऋणों पर निर्भरता में कमी आएगी 
  3. किसानों की आय में सुधार आएगा
  4. कृषि उत्पादन में वढ़ोतरी होगी
  5. किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाएगा। 

झारखंड कृषि आशीर्वाद योजना के फायदे 

  1. किसानों को खरीफ फसल के लिए प्रति एकड़ 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो अधिकतम 5 एकड़ तक सीमित है।
  2. किसानों को कृषि कार्यों के लिए सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी। 
  3. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।  
  4. इस योजना से कृषि गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। 
  5. किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। 
  6. इस योजना से 22 लाख 76 हजार किसानों को कवर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता 

  • आवेदक को झारखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • छोटे और सीमांत किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  • किसान के पास 5 एकड़ तक कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। 
  • लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक किया होना चाहिए। 

पंजीकरण करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • स्थायी पता 
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज 
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2026 के लिए कैसे करें पंजीकरण 

इस योजना के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन इस तरह से होगा –

ऑनलाइन पंजीकरण 

  • सबसे पहले आप अधिकारिक वेवसाइट  पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज खुलेगा। 
  • इस पेज में आपको “कृषि आशीर्वाद योजना” का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अगले पेज में आवेदन फार्म खुल जाएगा। आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यानपूर्वक से दर्ज करनी है। 
  • फिर आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • इस प्रोसेस के बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर किल्क कर देना है।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।

ऑफलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले आपको नजदीकी कृषि कार्यालय में जाना है। 
  • इसके बाद आपको वहाँ से कृषि आशीर्वाद योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी सही से भरनी है और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच कर देनी है। 
  • उसके बाद आपको ये फॉर्म कृषि कार्यालय में जमा करवा देना है। 
  • इस प्रक्रिया के बाद आपके फॉर्म और दस्तावजों का सत्यापन किया जाएगा। 
  • उसके बाद ही आपके बैंक खाते में योजना की राशि जमा की जाएगी। 

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Jharkhand Maiyan Balwan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

कृषि आशीर्वाद योजना किसके लिए शुरू की गई है?

ये योजना झारखंड राज्य के किसानों के लिए शुरू की गई है। 

योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?

सीमांत और छोटे किसानों को खरीफ फसल के मौसम के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के माध्यम से पात्र किसानों को उनके बैंक खातों में DBT के जरिए प्रति एकड़ 5000 रुपये (अधिकतम 5 एकड़) की सहायता राशि सरकार द्वारा दी जाती है। 

Krishi Ashirwad Yojana के लिए पंजीकरण कैसे करें? 

इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट (https://mmkay.jharkhand.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


निष्कर्ष  

“किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने लॉन्च की कृषि आशीर्वाद योजना। योजना के जरिए किसानों को कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया जा सके और उनकी आमदनी में सुधार लाया जा सके।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mukhyamantri Swavalamban Yojana : ऑनलाइन आवेदन, MMSY Registration Form
  • Himachal Green Panchayat Yojana 2026 : कैसे करें Registration
  • Jharkhand Pashudhan Yojana 2026 : अप्लाई ऑनलाइन, Registration Form
  • Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form
  • Mukhyamantri Pratigya Yojana : आर्थिक सहायता 6000 रुपए, Apply कैसे करें

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme