अगर आप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि कोई दूसरा मेरे इस अकाउंट को न देखे तो उसके लिए आपको कुछ सेटिंग करनी होगी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको सिखाऊँगा कि Instagram पर अकाउंट को कैसे छुपाया जाता है या उसे कैसे Hide किया जाता है?
Instagram Account हाइड करें
इंस्टाग्राम अकाउंट को हाइड करने का मतलब है कि आपके द्वारा इस अकाउंट पर अपलोड की गई फोटो, वीडियो या स्टेटस को कोई दूसरा न देखे। आम भाषा में कहें तो आप Instagram Account को प्राइवेट रखना चाहते हैं। जब आप इंस्टाग्राम खाते को दूसरों के सामने दिखाना नहीं चाहेंगे तो इस प्रोसेस को हम हाइड करना कहते हैं।
क्यों जरूरी है इंस्टाग्राम अकाउंट को छुपाना?
इंस्टाग्राम अकाउंट को हाइड करना आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने का काम करता है। इससे Instagram पर आने वाले भड़काऊ कॉमेंट या फ्रॉड जैसी गतिविधियों से बचाव होता है। इसके साथ ही आप उस व्यकित से अपने अकाउंट को छुपा सकते हैं जो बार-बार आपकी प्रोफ़ाइल या फोटो को देखता है।
घर बैठ कैसे Hide Kare Instagram Account ?
आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को Secure रखना चाहत हैं तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके फॉलो करने होंगे जो इस तरह से हैं –
👉 मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में Instagram Application ओपन करें।
- उसके बाद आप Profile में जाएं और 3 lines के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको Account Privacy के बटन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में आपको Private Account के सामने वाले बटन पर क्लिक करना है।
- इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपका अकाउंट Hide हो जाएगा।
👉 web Browser के माध्यम से
- आप कंप्यूटर या लैपटॉप के जरिए web Browser (Chrome या Opera) ओपन करें ।
- अब आप Google पर सर्च करें Instagram और Enter करें।
- उसके बाद आप इंस्टाग्राम पेज में लॉगिन करें।
- अब आप More के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप Setting में जाएं।
- यहाँ पर आपको Account Privacy का ऑपशन मिलेगा।
- आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको Private Account के सामने वाले बटन को प्रेस कर देना है।
👉 स्मार्टफोन की सेटिंग के जरिए
- आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है।
- इसके बाद आपको Privacy के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको Hide Apps के बटन पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आपको अपना Privacy Password बना लेना है।
- उसके बाद अगला पेज खुलेगा।
- यहाँ पर आपको Instagram Application को सर्च करना है।
- सर्च करन के बाद आपको Instagram के आगे वाले बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तो इंस्टाग्राम एप्लीकेशन हाइड हो जाएगी।
👉 iPhone द्वारा
- आप अपने ई फोन में Instagram ऐप ओपन करें।
- इसके बाद आप Profile बटन पर क्लिक करें।
- अब आप ऊपरी दाएं कोने में तीन लाइन (☰) पर टैप करें।
- फिर आप Menu में जाएं और Settings and privacy का विकल्प चुनें।
- उसके बाद आप Privacy पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Account Privacy के सेक्शन में जाना है।
- यहाँ पर आपको Private account के सामने वाले बटन को On कर देना है।
- अब आप पुष्टि के लिए “Switch to Private” पर टैप कर दें।
Instagram Account Disable कैसे करें
आइए अब जानते हैं कि अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट को डिसैबल करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप का पालन करना होगा –
👉 Contact Syncing के जरिए
- सबसे पहले आप Instagram App ओपन करें।
- उसके बाद आप Profile में जाएं।
- अब आप 3 lines वाले बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप Account Centre वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज में आपको Your Information and Permissions के बटन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको Upload Contact पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Connect contacts के आगे वाले बटन को Off कर देना है।
👉 अस्थायी रूप से
- आप Instagram ओपन करें।
- इसके बाद आप लॉगिन करें।
- अब आप Edit Profile पर क्लिक करें।
- फिर आप Temporarily disable my account पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको अकाउंट को disable करने का कारण चुनना है फिर आपको पासवर्ड दर्ज करना है।
- इस प्रोसेस के बाद आप Temporarily Disable Account पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आपका Instagram Account अस्थाई रूप से disable हो जाएगा।
इंस्टाग्राम Unhide कैसे करें ?
- इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है।
- उसके बाद आपको Privacy के ऑपशन पर क्लिक करना है।
- यहाँ पर आपको Hide Apps का ऑपशन मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना पासवर्ड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको Instagram Application के आगे वाले बटन को Off कर देना है।
- ऐसा करने से Instagram Unhide हो जाएगी।
- App Unhide होने के बाद इंस्टाग्राम आपके मोबाइल फोन में Show हो जाएगी।
” ये थी सारी जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट को हाइड और unhide करने के बारे में। अगर आपको भी अपना Instagram Hide करना है तो आपको ऊपर बताए गए स्टेप जरूर पढ़ने चाहिए।”