Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Him Bus Plus

Him Bus Plus Yojana : किराए में छूट, कैशबैक, Card Download

Posted on February 19, 2026

हिमाचल सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए Him Bus Plus Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए यात्रियों को लग्जरी बसों में यात्रा करने पर लाभ प्रदान किया जाएगा। आज इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि क्या है ये स्कीम और कैसे इसका फायदा उठाया जाएगा?

Him Bus Plus Yojana

हिम बस प्लस योजना

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस यात्रियों के लिए ‘हिम बस प्लस योजना’ को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक कार्ड दिया जाएगा। जिससे यात्रियों की पहचान करना आसान होगा और यात्रियों को बस किराया देने की जरूरत नही पड़ेगी। मतलब किराया ऑटोमैटिक कटेगा। इससे बस यात्रियों को नकद भुगतान करने से राहत मिलेगी और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। 

Scheme Information

योजना का नाम

हिम बस प्लस योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लॉन्च की गई

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा

किसके लिए

यात्रियों के लिए

फायदा

बस किराए में छूट और कैशबैक की सुविधा देना

आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन

वेबसाइट

https://www.hrtchp.com/hrtc_info/

Him Bus Plus Yojana

लग्जरी बसो में मिलेगी किराए में छूट 

इस योजना के तहत यात्रियों को हिमाचल बस में सफर करने पर किराए में छूट मिलेगी। इसके अलावा सुपर लग्जरी बसों के लिए ये छूट 15% तक की होगी और हिम बस प्लस कार्ड से सफर करने पर यात्रियों को लॉयल्टी बोनस समेत कुल 20% तक का फायदा मिलेगा। 

बस किराए में मिलेगी अतिरिक्त छूट 

अगर किसी यात्री के पास ग्रीन, स्मार्ट व सम्मान कार्ड है और वह हिम बस प्लस कार्ड के जरिए किराया देता है तो उसे अतिरिक्त छूट का लाभ दिया जाएगा। अभी तक ग्रीन कार्ड पर 25, सम्मान कार्ड पर 30 व स्मार्ट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलती थी। लेकिन इस योजना के अंतर्गत अब यात्रियों क लिए 5 प्रतिशत की छूट और बढ़ा दी गई है। 

लॉयल्टी प्रोग्राम की हुई शुरुआत

इस योजना को गति प्रदान करने के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम को शुरू किया गया है। जिसके जरिए महीने भर की यात्रा पर यात्रियों को कैशबैक मिलेगा। जो यात्री ज्यादा सफर करेंगे उन्हें अधिक फायदा पहुंचेगा। इस योजना से नकद रहित लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही एचआरटीसी की आय बढ़ेगी और यात्री बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकेंगे। 

सभी रूटों पर लागू होगी योजना

इस योजना को राज्य के सभी बस सेवाओं जैसे की वॉल्वो और सुपर लग्जरी बसों में लागू किया जाएगा। ताकि यात्रियों को इस स्कीम का फायदा ज्यादा से ज्यादा मिल सके। 

डिजिटल पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा

हिम बस प्लस योजना के तहत कार्ड से डिजिटल पेमेंट करना आसान होगा। बसों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट कटवाने के लिए कैश नहीं देना होगा। अब हिम बस प्लस कार्ड की मदद से यात्री डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

योजना के लिए पात्रता-मानदंड 

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • राज्य के सभी यात्री जिनके पास हिम बस प्लस कार्ड है वे योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।

कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. निवास प्रमाण पत्र 
  3. हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (HRTC) की वेबसाइट या उनके कार्यालय से प्राप्त आवेदन पत्र
  4. पासपोर्ट साइज फोटो 

उद्देश्य (Objective)

हिम बस प्लस योजना का मुख्य उद्देश्य बस यात्रियों को बस किराए में छूट प्रदान करना है ताकि वे डिजिटल रूप से कराए का भुगतान कर सकें। 

Apply Online Him Bus Plus Yojana

  • सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (HRTC) की वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहाँ पर आपको Him Bus Plus Yojana का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद नए पेज में Registration form ओपन हो जाएगा। 
  • आपको ये फॉर्म भरना है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • उसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। 
  • फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको Reference Number मिलेगा। 
  • आपको इस नंबर की मदद से Him bus Plus Card को Download कर लेना है। 

Important Links

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Indira Gandhi Sukh Suraksha Yojana के लिए ये लेख पढ़ें 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 हिम बस प्लस योजना का क्या है?

इस योजना के जरिए यात्रियों को बस पास मिलता है जिसकी मदद से उन्हें किराए में छूट मिलती है और वे किराए के लिए डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। 

🧐 कौन सी बसों में यात्रा करने पर मिलेगा योजना का लाभ?

यात्रियों को वॉल्वो और सुपर लग्जरी बसों में यात्रा करने पर स्कीम का लाभ मिलेगा। 

🧐 Him Bus Plus Card कैसे बनाएं?

आवेदक को इस कार्ड को HRTC की वेबसाइट पर जाकर बनवा सकते हैं।  


निष्कर्ष  

“हिमाचल प्रदेश के यात्रियों का ध्यान रखने के लिए हिम बस प्लस स्कीम को शुरू किया गया है। इस स्कीम का मकसद किराए का भुगतान डिजिटल रूप से करना है और बस किराए में यात्रियों को छूट के साथ-साथ कैशबैक की सुविधा देना है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • Uttarakhand Free Coaching Yojana 2026 : जानें Registration Process
  • Haryana Avivahit Pension Yojana 2026 : पेंशन राशि 2750 रूपए, Apply Online
  • Punjab Sehat Bima Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 : कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50% अनुदान, Apply Online

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme