Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Ujjwal Drishti Yojana

Haryana Ujjwal Drishti Yojana : आंखों की जाँच के बाद निःशुल्क चश्मे प्रदान करेगी सरकार, Registration प्रक्रिया

Posted on February 4, 2026

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों की आँखों का ध्यान रखने के लिए “Ujjwal Drishti Scheme” को शुरू किया है। इस योजना के जरिए कमजोर आँखों वाले नागरिकों को फ्री में चश्में का वितरण किया जाएगा। इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि किन लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी?

Haryana Ujjwal Drishti

Ujjwal Drishti Yojana

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से “उज्जवल दृष्टि योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के स्कूली बच्चों को नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराने और 40 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को निकट दृष्टि सुधार प्रदान करने में मदद मिलेगी। Ujjwal Drishti Scheme नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट के अंतर्गत संचालित की गई है। 

उज्जवल दृष्टि योजना विवरण  

योजना का नाम 

उज्जवल दृष्टि योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसने शुरू की

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

लाभ लेने वाले लाभार्थी 

स्कूली बच्चे और 40 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक

मिलने वाला फायदा 

नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध करवाना

आवेदन प्रक्रिया 

ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.haryana.gov.in

1.4 लाख लोगों को मिलेंगे निशुल्क चश्में

उज्जवल दृष्टि के अंतर्गत प्रदेश के पात्र नागरिकों को 1.4 लाख से अधिक चश्मों का एक साथ वितरण किया जाएगा। ये चश्में लाभार्थियों को राज्य के 22 जिला अस्पतालों, 50 उपमंडलीय अस्पतालों और 122 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। 

Ujjwal Drishti Yojana

योजना का फोकस 

उज्ज्वल दृष्टि स्कीम मुख्य तौर पर स्कूली बच्चों और 40 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत 14 हजार 267 राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 21 लाख छात्रों की आंखों की जांच की जाएगी, जिनमें से 40 हजार जरूरतमंद छात्रों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद की जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सरकारी या एनजीओ अस्पतालों में नि:शुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

मुख्य उद्देश्य (Objective)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आंखों की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति की पूरी तरह से जांच कर उन्हें चश्मा उपलब्ध करवाना है ताकि उनकी दृष्टि में सुधार हो सके।

पात्रता – मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • राज्य के स्कूली बच्चे और 40 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 
  • जिन नागरिकों की आंखे कमजोर हैं या जिन्हें धुंधला दिखाई देता है उन सभी को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा। 

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. पहचान प्रमाण पत्र 
  2. निवास प्रमाण पत्र 
  3. मोबाइल नंबर 

कैसे करें Haryana Ujjwal Drishti Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले आप नजदीकी जिला अस्पताल, उप अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जाएं। 
  • अब आप रिसेप्शन में अपनी स्लिप बनाएं। 
  • उसके बाद आपको टोकन नंबर दिया जाएगा। 
  • इस नंबर की मदद से आपको डॉक्टर के केविन में बुलाया जाएगा। 
  • अब आपकी आखों की जाँच की जाएगी। 
  • अगर आपकी आँखें कमजोर हैं तो आपको चश्मा देन से पहले आखों का नंबर चेक किया जाएगा। 
  • उसके बाद आपको निशुल्क चश्मा प्रदान कर दिया जाएगा। 

हेल्पलाइन नंबर 

Ujjwal Drishti Yojana के बारे में अधिक जानकारी आप नजदीकी जिला अस्पताल, उप अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थय केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। 

लेटेस्ट स्कीम के लिए आप इस पेज पर जा सकते हैं 


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 Ujjwal Drishti Yojana कौन से राज्य के लिए शुरू की गई है?

हरियाणा राज्य के लिए। 

🧐 उज्जवल दृष्टि स्कीम के तहत क्या मदद मिलती है?

इस योजना के जरिए स्कूली बच्चों को मुफ्त चश्मे प्रदान करना और 40 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को निकट दृष्टि सुधार उपलब्ध करवाया जाता है। 

🧐 इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

आवेदनकर्ता को उज्जवल दृष्टि योजना का लाभ नजदीकी जिला अस्पताल, उप अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के जरिए प्रदान किया जाएगा। 

🧐 Ujjwal Drishti का लक्ष्य क्या है?

पात्र नागरिकों की दृष्टि सुधार कर उन्हें अंधेपन से बचाना है ताकि उन्हें आँखों का कोई रोग न हो। 


” इस लेख के माध्यम से आपको ये पता चल गया होगा कि उज्जवल दृष्टि योजना क्या है और इसका लाभ किन लोगों को मिलेगा? अगर आपको भी इस योजना के अंतर्गत सहायता चाहिए तो आप ऊपर बताए गए स्टेप को जरूर फॉलो करें।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Corporate Mitra Yojana : कैसे करें ऑनलाइन Registration
  • Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 : पात्रता, लाभ, Registration ऑनलाइन करें
  • Vishwakarma Yuva Udyami Protsahan Yojana : ऋण राशि 2 करोड़, Registration Online
  • Roshan Punjab Yojana 2026 : घर बैठे करें ऑनलाइन Registration
  • Haryana Ujjwal Drishti Yojana : आंखों की जाँच के बाद निःशुल्क चश्मे प्रदान करेगी सरकार, Registration प्रक्रिया

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme