हरियाणा सरकार ने राज्य के कारीगरों के लिए “Mukhyamantri Vishwakarma Samman Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए कारीगरों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना
कारीगरों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार ने “विश्वकर्मा सम्मान योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत जिन कारीगरों ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण पूरा किया है, उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा ₹5,000 की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। लाभार्थियों को मिलने वाली ये राशि उनके बैंक खाते में DBT मोड के जरिए भेजी जाएगी। यह योजना कारीगरों के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे उनके उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार आएगा।
Scheme Information
योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को हरियाणा राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- कारीगर योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- लाभार्थियों को पहले प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत होना होगा और उन्हें कौशल प्रशिक्षण को भी पूरा करना होगा।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- लाभार्थी द्वारा पिछले 5 वर्षों में समान ऋण-आधारित सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
- परिवार का केवल एक सदस्य ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
फायदे (Benefits)
- अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि: यह योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण पूरा करने वाले कारीगरों को ₹5,000 का अतिरिक्त “टॉप-अप” का प्रोत्साहन प्रदान करती है।
- योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले लाभार्थियों को विश्वकर्मा सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- उत्पादों को बेचने में मिलेगी मदद: इस योजना से लाभार्थियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसे पोर्टलों के माध्यम से अपने उत्पादों को बेचने में मदद मिलती है।
- कौशल को बेहतर बनाने में मदद : यह योजना कारीगरों के कौशल को बेहतर बनाने में मदद प्रदान करती है, जिससे उनके उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार आता है।
- आधुनिक तकनीक का उपयोग : इस योजना से पारंपरिक शिल्प के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलता है।
- पहचान को सुनिश्चित करना : योजना के माध्यम से पंजीकृत कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड मिलता है, जिससे उनकी पहचान करना आसान हो जाता है।
उद्देश्य (Objective)
पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि कारीगरों के कौशल को निखारने और उन्हें आधुनिक उपकरण, ब्रांडिंग, विपणन, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता कौशल प्रदान करके सशक्त बनना है जिससे उनकी उत्पादकता और आय में सुधार लाया जा सकेगा।
ऐसे करें Mukhyamantri Vishwakarma Samman Yojana 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहल आप अपने क्षेत्र के नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
- इसके बाद सीएससी अधिकारी पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर लॉग इन करेंगे।
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल सत्यापन और आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके आपकी पहचान की पुष्टि की जाएगी।
- इस प्रोसेस के बाद आपको सीएससी अधिकारी के पास कारीगर पंजीकरण फॉर्म भरना होगा।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद, आप पीएम विश्वकर्मा डिजिटल आईडी और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब पंजीकृत कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, आपको हरियाणा मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत ₹5,000 की अतिरिक्त राशि का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
Important Links
Official Website Apply Online Latest Schemes
Haryana Lado Lakshmi Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
कारीगरों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार ने लॉन्च की है विश्वकर्मा सम्मान योजना। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदान की जाती है ताकि उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके।”

