Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Bagwani Bima Scheme

Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form

Posted on February 14, 2026

हरियाणा सरकार ने किसानों की आमदनी में सुधार लाने के लिए Bagwani Bima Scheme की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए किसानों की प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों की भरपाई के लिए सरकार मुआवजा प्रदान कि जाएगा। कैसे उठाएं इस स्कीम का फायदा और रजिस्ट्रेशन कैसे करें उसके बारे में सारी जानकारी आपको इस लेख के जरिए मिलेगी। 

Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana

हरियाणा बागवानी बीमा योजना 2026

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने बागवानी बीमा योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य मे जिन किसानों की फसले प्राकृतिक आपदा या खराब मौसम के चलते खराब हो गई हैं, उनकी भरपाई के लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों को मुआवजे के तौर पर आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए फलों और सब्जियों की फसल के लिए प्रति एकड़ बीमा राशि निर्धारित की गई है। जिसमें से प्रति एकड़ आश्वस्त राशि का 05 प्रतिशत प्रीमियम जमा कराना पड़ता है। जिसका 2.5 प्रतिशत ही किसानों को भुगतान करना होगा। 

स्कीम परिचय 

योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana

किसने शुरू की

हरियाणा सरकार द्वारा

लाभार्थी

किसान

स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा

प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों की भरपाई के लिए सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://fasal.haryana.gov.in/

योजना के अंतर्गत कवर की जाने वाली आपदाएं

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में जिन प्राकृतिक आपदाओं को कवर करेगी वे आपदाएं हैं – खराब मौसम, ओलावृष्टि, तापमान, पाला, बाढ़, बादल फटना, नहर व ड्रेन का टूटना, जलभराव, आंधी, तूफान व आग।

बागवानी बीमा योजना में शामिल फसलें 

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (MBBY) में कुल 46 बागवानी फसलें शामिल हैं –

सब्जियाँ (23)

  1. आलू
  2. टमाटर
  3. प्याज
  4. फूलगोभी
  5. गाजर
  6. मटर
  7. भिंडी
  8. बैंगन
  9. लौकी
  10. खीरा
  11. कद्दू
  12. करेला
  13. शिमला मिर्च
  14. बंद गोभी
  15. मूली
  16. अरवी
  17. मेथी
  18. पालक
  19. लहसुन
  20. अदरक
  21. शलजम
  22. गाजर
  23. मिर्च

फल (21)

  1. आम
  2. अमरूद
  3. किन्नू
  4. केला
  5. लीची
  6. आंवला
  7. नाशपाती
  8. आड़ू
  9. प्लम
  10. बेर
  11. अंगूर
  12. कटहल
  13. पपीता
  14. खरबूजा
  15. तरबूज
  16. नींबू
  17. स्ट्रॉबेरी
  18. अनार
  19. जैतून
  20. शहतूत
  21. चीकू

मसाले और औषधीय फसलें (2)

  1. हल्दी
  2. धनिया

हरियाणा बागवानी बीमा योजना प्रीमियम विवरण 

योजना के जरिए बीमा राशि सब्जियों व मसालों के लिए 30,000 प्रति एकड़ और फलों के लिए 40,000 रुपये प्रति एकड़ होगी। जिसमे से किसान का हिस्सा बीमा राशि के लिए 2.5 प्रतिशत होगा। सब्जियों में ये राशि 750 रुपये और फलों के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ होगी। इसी प्रकार, मुआवजा राशि को चार श्रेणियों में में बांटा गया है – 25, 50, 75 और 100 । 

मुआवजा राशि के लिए सर्वेक्षण प्रक्रिया

इस योजना के लिए मुआवजा राशि सर्वेक्षण पर आधारित होगी। जिसमे से योजना की निगरानी, समीक्षा एवं विवादों का समाधान PMFBY के तहत गठित राज्य स्तर व जिला स्तर की समितियों के जरिए किया जाएगा। 

योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • राज्य के किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। 

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जमीन से जुड़े दस्तावेज
  4. बैंक खाता विवरण 
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर 

फायदे (Benefits)

  1. कम प्रीमियम राशि : किसानों को इस योजना के लिए कुल बीमित राशि का सिर्फ 2.5% भुगतान करना होगा, जो कि सब्जियों के लिए ₹750 प्रति एकड़ और फलों के लिए ₹1,000 प्रति एकड़ होगा। 
  2. बीमा राशि विवरण : यह योजना किसानों को उनकी फसलों के नुकसान पर उच्च बीमा राशि प्रदान करती है। जिसमें से सब्जियों और मसालों के लिए ₹30,000 प्रति एकड़ और फलों के लिए ₹40,000 प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है।
  3. नुकसान की भरपाई: इस योजना से प्राकृतिक आपदाओं जैसे- ओलावृष्टि, पाला, अधिक तापमान, तूफान, बाढ़, आग, और बीमारी के कारण होने वाले नुकसान को कवर किया जाएगा। 
  4. आय में सुधार : फसल खराब होने की स्थिति में सरकार द्वारा वित्तीय सहायता मिलने से किसानों की आय बेहतर बनेगी, जिससे वे अपने खेतों में दोबारा से खेती कर सकेंगे। 
  5. वैज्ञानिक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन: इस योजना से किसान आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।  

उद्देश्य (Objective)

उन किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदा या खराब मौसम के चलते खराब हो गई हैं। 

How to Apply Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2026

  • सबसे पहले आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जाएं। 

Bagwani Bima

  • इसके बाद होम पेज में आपको ई क्षतिपूर्ति पंजीकरण का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आपको परिवार पहचान संख्या या आधार कार्ड में से किसी एक का चुनाव करना है। 
  • फिर आपको Send OTP बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको Verify करना है। 
  • इसके बाद नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 

Bagwani Bima Yojana

  • अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और मांगे जाने वाले दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • फिर आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। 

Quick Links 

ऑफिशयल वेबसाइट

Click Here

ऑनलाइन अप्लाई

Click Here

लेटेस्ट योजनाएँ

Click Here

Haryana Tractor Subsidy Yojana के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष 

हरियाणा के किसानों को आर्थिक मदद पहुचाने के लिए राज सरकार ने लॉन्च की है बागवानी बीमा योजना। इस योजना के द्वारा किसानों की प्राकृतिक आपदा या खराब मौसम के चलते खराब फसलों की भरपाई के लिए आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi Mukhyamantri Kaushal Vikas Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Offline
  • Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन, Registration Form
  • मोदी सरकार ने शुरू की ELI Yojana : युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें आवेदन प्रक्रिया
  • Mukhyamantri Rajshri Yojana 2026 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form
  • Bihar Anjeer Vikas Yojana 2026 : अनुदान राशि 50000 रुपए, Apply Online

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme