हरियाणा सरकार ने राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए “Mewat Chhatar Pratibha Samman Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस स्कीम का फायदा कैसे प्राप्त किया जाएगा और पंजीकरण कैसे होगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना
शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी लाने के लिए हरियाणा सरकार ने शुरू की है मेवात छात्र प्रतिभा सममान योजना। इस योजना के अंतर्गत मेवात क्षेत्र के 10 वीं या 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को 90% से अधिक अंक लाने पर सरकार की तरफ से उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति दी जाती है। ताकि छात्र बिना किसी आर्थिक परेशानी के आगे की पढ़ाई की अच्छे से कर सकें। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र इस स्कीम का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे जिससे प्रदेश में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Scheme Information
योजना का नाम किसके द्वारा शुरू की गई हरियाणा सरकार द्वारा लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं फायदा मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://harchhatravratti.highereduhry.ac.in/
स्कॉलरशिप राशि विवरण
इस योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप राशि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रदान की जाएगी –
- सामान्य और अन्य वर्ग – कक्षा 10 और कक्षा 12 वीं कक्षा में 90% से अधिक स्कोर लाने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से 51,000 रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
- अनुसूचित जाति (SC) वर्ग – कक्षा 10 और कक्षा 12 में 90% से अधिक स्कोर करने वाले छात्रों को 1,11,000 रुपये की छात्रवृति दी जाएगी।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- छात्र को हरियाणा में NUH जिले (पूर्व में मेवाट) से होना चाहिए।
- विद्यार्थी सरकारी स्कूल या मॉडल संस्कृति स्कूल से होना चाहिए।
- 10 वीं या 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक लाने वाले समान्य, अन्य और अनुसूचित जाति के छात्र योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- स्थायी पता
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
फायदे (Benefits)
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है।
- पात्र छात्रों को 51000 से लेकर 1,11,000/- रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
- स्कॉलरशिप राशि छात्र के बैंक खाते में DBT मोड के जरिए भेजी जाती है।
- इस योजना से शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी आएगी।
- शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
- लाभार्थी आगे की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक तंगी के कर सकेंगे।
- नूंह जिले की स्थिति को आकांक्षी जिलों (Aspirational Districts) की सूची में बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
- अब माता-पिता अपने बच्चों को 12 वीं के बाद आगे की पढ़ाई करवाने में सक्षम बनेगें।
उद्देश्य (Objective)
हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले और पलवल के हथीन खंड में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है। यह योजना मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।
ऐसे करें Mewat Chhatar Pratibha Samman Yojana 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आप “Mewat Chhatar Pratibha Samman Yojana” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज में पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
- उसके बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके द्वारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा।
Important Links
Official Website Apply Online Latest Schemes
Haryana Avivahit Pension Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
“छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने मेवात छात्र प्रतिभा सममान योजना को लॉन्च किया है। इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधाव छात्र-छात्राओ को पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करना है।”
