Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Sanskrit Protsahan Scheme

Gujarat Sanskrit Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन अप्लाई, Registration Form

Posted on February 13, 2026

गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड द्वारा माध्यमिक स्तर पर संस्कृत भाषा को प्रोत्साहित करने हेतु ‘Sanskrit Protsahan Scheme’ की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के जरिए जो छात्र संस्कृत विषय चुनेगें उस संस्था को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा और आवेदन कैसे किया जाएगा उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा। 

Gujarat Sanskrit Protsahan Yojana

संस्कृत प्रोत्साहन योजना

संस्कृत भाषा को संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड ने “संस्कृत प्रोत्साहन योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को माध्यमिक स्तर पर संस्कृत विषय चुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिस विद्यालय में कम से कम 100 छात्र SSC परीक्षा में पंजीकृत होंगे और सभी छात्र संस्कृत विषय का चुनाव करेंगे तो उस संस्था को अधिकतम 1,00,000/- रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना से युवाओं को संस्कृत शिक्षक बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे संस्कृत में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। 

Scheme Information 

योजना का नाम

Gujarat Sanskrit Protsahan Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसके द्वारा शुरू की गई

गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड द्वारा

लाभार्थी

संस्कृत विषय का चुनाव करने वाले छात्र-छात्राएं

फायदा

प्रोत्साहन राशि प्रदान करना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://grsb.gujarat.gov.in/Index

स्कीम के जरिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 

जिस विद्यालय में 100 से अधिक छात्र SSC परीक्षा में पंजीकृत होंगे और वे संस्कृत विषय का चुनाव करते हैं, तो उस संस्था को अनुदान दिया जाएगा। ये अनुदान इस तरह से मिलेगा –

  1. 100 से 199 छात्रों के लिए 25,000 रुपए 
  2. 200 से 299 छात्रों के लिए 50,000 रुपए 
  3. 300 से 399 के लिए – 75,000 रुपए 
  4. और 400 या इससे अधिक छात्र अगर संस्कृत को चुनते हैं तो ये प्रोत्साहन राशि 1,00,000 दी जाएगी। 

पात्रता-मानदंड (Eligibility)

  1. 10 वीं कक्षा के छात्र जो संस्कृत विषय का चुनाव करते हैं वे सभी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  2. यह योजना विशेष रूप से उन माध्यमिक विद्यालयों के लिए है जो गुजरात में स्थित हैं और जो संस्कृत को बढ़ावा देना चाहते हैं।
  3. स्कूल तभी अनुदान के लिए पात्र होगा, जब कक्षा 10 के छात्र संस्कृत विषय को चुनेंगे। 

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  • प्रोत्साहन के लिए आवेदन पत्र
  • प्रमाण पत्र
  • विद्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • छात्रों की सूची
  • पिछले वर्ष का परिणाम (यदि आवश्यक हो)
  • बैंक खाता विवरण 

फायदे (Benefits)

  1. प्रोत्साहन देना: माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को संस्कृत विषय में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 
  2. संस्कृत का चयन करने के लिए छात्रों को प्रेरित करना : इस योजना से माध्यमिक स्तर पर अधिक से अधिक छात्रों को वैकल्पिक विषय के रूप में संस्कृत का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
  3. आर्थिक मदद प्रदान करना: उन विद्यालयों को अनुदान प्रदान किया जाएगा, जहाँ पर कक्षा 10 में 100% छात्र संस्कृत विषय का चयन करेंगे। 
  4. प्राचीन भाषा का संरक्षण देना : इस योजना के जरिए भारत की प्राचीन और समृद्ध भाषा संस्कृत को संरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  5. शिक्षकों को योजना का अलाभ लेने के लिए प्रेरित करना: युवाओं इस योजना के जरिए संस्कृत शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे संस्कृत में उच्च शिक्षा को प्राथमिकता मिलेगी। 
  6. सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ना: भावी पीढ़ियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें संस्कृत भाषा के बारे में अवगत करवाया जाएगा। 

उद्देश्य (Objective)

छात्रों को माध्यमिक स्तर पर संस्कृत विषय चुनने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्कूलों को वित्तीय सहायता और सम्मान देकर संस्कृत को बढ़ावा देना है ताकि भारत की प्राचीन और समृद्ध भाषा संस्कृत को संरक्षित करने में मदद मिल सके।  

How to Apply Gujarat Sanskrit Protsahan Yojana 2026

  • सबसे पहले आप गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद आपको आपको होम पेज में “Sanskrit Protsahan Yojana” का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद नए पेज में आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से भरनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। 
  • फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 

Important Links 

Official Website

Click Here

Apply Online

Click Here

Latest Schemes

Click Here

Captcha Typing Job se Paise कमाने के लिए ये लेख पढ़ें


निष्कर्ष 

“संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार ने लॉन्च की संस्कृत प्रोत्साहन योजना। इस योजना के माध्यम से संस्कृत भाषा को नई पहचान देने के लिए संस्कृत के शिक्षकों के लिए शैक्षिक और व्यावसायिक अवसर प्रदान करना है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Rani Laxmi Bai Scooty Yojana : फ्री में स्कूटी पाने के लिए कैसे करें Registration
  • Haryana Chara Bijai Yojana 2026 : चारा उगाने के लिए मिलेगी 10000 रुपए की सहायता, ऑनलाइन Registration
  • CG Gaudham Yojana : जानें पात्रता, लाभ, Registration Process
  • Gujarat Sanskrit Protsahan Yojana 2026 : ऑनलाइन अप्लाई, Registration Form
  • Delhi Pani Bill Late Fees Mafi Yojana 2026 : कैसे करें Registration

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme