Skip to content

Abispeaks.in

Menu
  • Home
Menu
Solar Chulha Yojana Registration

कैसे करें Free Solar Chulha Yojana Registration : कंप्लीट प्रोसेस

Posted on February 2, 2026

भारत सरकार ने देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को निशुल्क सोलर चूल्हा प्रदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू किया है। आज इस लेख के जरिए हम बात करेंगे कि किस तरह से Free Solar Chulha प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जाता है?

Free Solar Chulha Yojana Registration

क्या है फ्री सोलर चूल्हा योजना?

देश की महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए भारत सरकार ने निशुल्क सोलर चूल्हा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को मुफ़्त में सोलर चूल्हा उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। ताकि पात्र परिवारों की महिलाएँ बिना किसी मेहनत के आसानी से खाना बना सकें। इस योजना का लाभ मुख्य रूप से ऐसे परिवारों को मिलेगा जिनके पास गैस कनेक्शन और बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

कैसे काम करता है सोलर चूल्हा 

महिला के घर की छत के ऊपर एक सोलर प्लेट लगाई जाती है, जो सूर्य के प्रकाश की किरणों को अपनी ओर खींचती है और इससे उत्पन्न होने वाली ऊर्जा से नीचे रसोई घर में रखा हुआ चूल्हा जलता है। जिससे बिना किसी सिलेंडर टंकी के डर के महिलाएं आसानी से खाना बना सकती हैं। इसके अलावा आवेदक को एक बैटरी भी दी गई है जिसे आप दिन में चार्ज कर सकते हैं और रात को बिना सूर्य के प्रकाश के खाना बना सकते हैं।

सोलर चूल्हा के प्रकार 

इंडियन ऑयल कंपनी ने 3 अलग-अलग मॉडल के सोलर चूल्हे तैयार किए हैं जिनका विवरण इस तरह से है –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1) सिंगल बर्नर सोलर कूकटॉप

इस चूल्हे में एक बर्नर लगा होता है। जो सौर ऊर्जा की मदद से संचालित होता है। इसका इस्तेमाल एक समय में एक ही डिश पकाने के लिए किया जाता है। ये चूल्हा ग्रिड बिजली और सोलर ऊर्जा दोनों पर काम करता है।

2) डबल बर्नर सोलर कूकटॉप

इस चूल्हे में 2 बर्नर लगे होते हैं। यह सिंगल बर्नर की तुलना में अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें एक साथ दो चूल्हे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सोलर और बिजली दोनों पर काम करता है और एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलता है। 

3) डबल बर्नर हाइब्रिड कूकटॉप

यह चूल्हा 2 बर्नर के साथ आता है। जो एक बर्नर सोलर और ग्रिड बिजली दोनों पर काम करता है। जिस दिन सूरज की रोशनी कम होती है तो आप बिजली की मदद से संचालित कर इसका उपयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप दिन और रात दोनों समय में कर सकते हैं। 

निशुल्क सोलर चूल्हे के फायदे 

  • सोलर चूल्हा सिंगल और डबल बर्नर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
  • ये चूल्हा, सोलर ऊर्जा से संचालित होते है। 
  • सोलर चूल्हे का इस्तेमाल 24 घंटे (सोलर + बिजली) किया जा सकता है।
  • रात के समय में या आसमान में बादल आने पर बिजली से चूल्हे को संचालित कर आसानी से खाना बनाया जा सकता है।
  • ये चूल्हा, ग्रिड बिजली और सौर ऊर्जा दोनों पर एक साथ काम करते हैं। 
  • सोलर चूल्हे का रखरखाव और इसका उपयोग करना काफी आसान है।
  • ये पर्यावरण के अनुकूल है। जिससे पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचती है। 
  • इस चूल्हे का इस्तेमाल करने से महिलाओं का समय बचेगा और वे घर के अन्य काम भी कर सकेंगी।
  • जरूरतमंद परिवारों को बिजली बिल या गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से राहत मिलगी।

पात्रता- मानदंड 

  1. आवेदक महिला होनी चाहिए और उसे भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  3. एक परिवार से केवल एक महिला ही सोलर चूल्हे का फायदा ले सकती हैं।
  4. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाएँ इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी। 
  5. ऐसी महिलाएँ जो ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं और जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है उन सभी महिलाओं को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता डिटेल्स
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन ऐसे करें Free Solar Chulha Yojana Registration

जो आवेदक सोलर चूल्हा योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं –

सोलर चूल्हा पंजीकरण 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Free Solar Chulha Yojana Apply

  • इसके बाद आपको Indian Oil for You के सेक्शन में जाना है और Indian Oil For Business के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • फिर आपको Indoor Solar Cooking System के लिंक पर क्लिक कर देना है। 

Solar Chulha Yojana registration

  • अब नए पेज में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। 
  • फिर आपको अंत में Submit के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह से आप ऑनलाइन फ्री सोलर चूल्हा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। 

चयन प्रक्रिया 

सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी महिलाओं के आवेदन फॉर्म की पुष्टि की जाएगी। जिसमे उनकी पात्रता, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा। जिन महिलाओं के आवेदन फॉर्म और दस्तावेज सही सत्यापित होंगे उन महिलाओं का ही चयन किया जाएगा। इसके बाद एक लिस्ट जारी की जायेगी। इस लिस्ट में जिन महिलाओं के नाम आएंगे उन्हें ही फ्री सोलर चूल्हा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

Toll Free Number 

सोलर चूल्हा योजना के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए आवेदक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं – 1800-2333-555


अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न  

इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

🧐 फ्री सोलर चूल्हा योजना के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

ऐसी सभी पात्र महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं और जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम है। वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

🧐 कैसे करें सोलर चूल्हा योजना के लिए पंजीकरण?

इसके लिए आप IOCL की वेबसाइट (https://iocl.com/) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें। 

🧐 क्या Free Solar Chulha Yojana सभी राज्यों में शुरू की गई है?

हाँ इस योजना को देश के सभी राज्यों में शुरू किया गया है। 

🧐 आवेदक योजना के अंतर्गत कितने बर्नर के लिए आवेदन कर सकता है?

लाभार्थी 2 तरह के बर्नर के लिए आवेदन कर सकता है – सिंगल बर्नर और डबल बर्नर। 


“आपको इस लेख के माध्यम से ये जानकारी मिल गई होगी कि सोलर चूल्हा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आपको भी इस योजना के लिए पंजीकरण करना है तो आप ऊपर बताए गए तरीके जरूर अपनाएं।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana : ऑनलाइन आवेदन, Application Form
  • Uttarakhand Free Coaching Yojana 2026 : जानें Registration Process
  • Haryana Avivahit Pension Yojana 2026 : पेंशन राशि 2750 रूपए, Apply Online
  • Punjab Sehat Bima Yojana : ऑनलाइन पंजीकरण, Registration Form
  • Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 : कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50% अनुदान, Apply Online

Categories

  • Citizen Services
  • Uncategorized
  • Yojana
©2026 Abispeaks.in | Design: Newspaperly WordPress Theme