अगर आपने अपनी गाड़ी की विंडस्क्रीन में फास्टैग लगाया है, तो उसे अपडेट करना अनिवार्य है। बिना अपडेट के आप टोल टैक्स का भुगतान डिजिटल रूप से नहीं कर सकते हैं। आज इस लेख के जरिए मैं आपको बताऊँगा कि FASTag KYC Update कैसे की जाती है?
फास्टैग केवाईसी अपडेट
वाहन के लिए फास्टैग KYC अपडेट करना एक अनिवार्य प्रक्रिया है। जो यातायात के नियमों के अनुरूप है। इससे आपकी पहचान सत्यापित होती है और आपके FASTag अकाउंट का उपयोग सुरक्षित रूप से किया जाता है। फास्टैग केवाईसी अपडेट करने पर टोल प्लाजा पर डिजिटल रूप से भुगतान किया जा सकता है और आप धोखाधड़ी से भी बचते हैं। FASTag KYC Update आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है फास्टैग केवाइसी अपडेट करना?
भारत सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें कहा गया है कि देश में जो भी 4 व्हीलर वाहन हैं। उनमें फास्टैग लगा होना चाहिए और इसमें केवाईसी अपडेट की जानी चाहिए, ताकि आप टोल टैक्स पर भुगतान डिजिटल रूप से कर सकें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स FASTag केवाईसी अपडेट करने के लिए
- वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC)
- पहचान प्रमाण
- पते का प्रमाण
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
Kaise Kare Fastag KYC Update – आइए जानें
आवेदक फास्टैग KYC अपडेट ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड के जरिए कर सकते हैं, आइए जानते हैं ये प्रोसेस कैसे की जाती है –
👉 ऑनलाइन करें फास्टैग केवाईसी अपडेट
- आप Fastag वेबसाइट ओपन करें।
- अब आप Login के बटन पर क्लिक करें।
- अगले पेज में लॉगिन फॉर्म भरें।
- इस फॉर्म में आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड और केपचा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको Login पर क्लिक करना है।
- Next पेज में आप Menu में जाएं।
- उसके बाद आप ‘My Profile’ के सेक्शन में जाएँ।
- यहाँ पर आपको KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना है और Customer Type का चुनाव करना है।
- फिर आपको अपनी Identity and Address Proof Details दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं।
- सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे तो 7 दिनों के भीतर Fastag KYC अपडेट हो जाएगा।
👉 Offline Fastag KYC Update
- आप सबसे पहले FASTag प्रदाता की बैंक शाखा पर जाएं।
- इसके बाद आप बैंक प्रतिनिधि को सूचित करें कि मुझे अपना FASTag KYC अपडेट करना है।
- अब आपको Fastag KYC अपडेट फॉर्म भरने के लिए दिया जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको आवश्यक जानकारी भरनी है।
- फिर आप पहचान पत्र, पता प्रमाण और पासपोर्ट आकार की तस्वीर जैसे जरूरी दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
- उसके बाद आपको ये फॉर्म जमा कर देना है।
- फॉर्म जमा होने के बाद फास्टैग KYC अपडेट हो जाएगा।
👉 फास्टैग केवाईसी स्टेटस कैसे देखें?
- आपको Fastag वेबसाइट पर जाना है।
- अब आप Login बटन पर क्लिक करके Login Form भरें।
- इसके बाद अगले पेज में आप My Profile” सेक्शन में जाएं।
- यहाँ पर आपको FASTag KYC Status या Registration के दौरान सबमिट किए गए दस्तावेजों का विवरण मिलेगा।
- आप यहाँ से Fastag KYC Status देख सकेंगे।
👉 Fastag Helpline Number
फास्टैग के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए आप 1033 पर कॉल कर सकते हैं। ये नंबर Toll Free है।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
फास्टैग केवाईसी अपडेट होने में कितना समय लगता है?
फास्टैग केवाईसी अपडेट होने में 2-7 दिन का समय लगता है। अगर आप केवाईसी ऑनलाइन अपडेट करते हैं, तो यह प्रक्रिया आमतौर पर कुछ घंटों में या एक दिन के भीतर पूरी हो जाती है।
Fastag KYC अपडेट करने की फीस कितनी है ?
फास्टैग केवाईसी अपडेट करने के लिए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिकतम शुल्क 100 रुपये (कर सहित) निर्धारित किया है।
मुझे कैसे पता चलेगा कि फास्टैग केवाईसी अपडेट हो गई है ?
इसके लिए आप Fastag website पर जाकर KYC Status के बटन पर क्लिक करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।
” इस लेख के द्वारा आप ये अच्छे से जान गए होंगे कि फास्टैग केवाईसी अपडेट कैसे की जाती है। अगर आपको भी FASTag KYC Update करनी है तो आप ऊपर दिए गए तरीके जरूर फॉलो करें।”