आज हर कोई फेसबुक पर स्टेटस डालता है, फोटो या वीडियो अपलोड करके शेयर करता है। पर क्या आप जानते हैं ? कि Facebook में अपना नाम भी चेंज किया जा सकता है। आज इस पूरे लेख में हम जानेगें कि फेसबुक में नाम कैसे Change किया जाता है?
फेसबुक में अपना नाम चेंज करें
Facebook एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए लोगों को जोड़ना, संवाद करना और जानकारी साझा की जाती है। यहाँ पर लोग दोस्त, परिवार व अन्य लोगों के साथ जुड़ते हैं, चैट कर सकते हैं और अपनी गतिविधियों को अपडेट रख सकते हैं। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर आप नाम भी चेंज कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि मैं अपना नाम बदलना चाहता हूँ तो ये सुविधा भी आपके लिए रखी गई है।
क्यों जरूरी है Facebook पर नाम में बदलाव करना?
फेसबुक पर नाम बदलने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि नाम में बदलाव करना, निकनेम जोड़ना या अपनी पहचान को सटीक रूप से दर्शाना। नाम बदलने से आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है जिससे लोग आपको गलत नाम से नहीं ढूंढ सकते हैं।
स्टेप बाय स्टेप गाइड – Facebook me Name Kaise Change Kare?
अगर आप फेसबुक में नाम को बदलना चाहते हैं या चेंज करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके अपनाने हैं जो इस तरह से हैं –
👉 Facebook App ओपन करें
- आप अपने स्मार्टफोन में फेसबुक एप्लीकेशन को ओपन करें।
- अब आप लॉगिन करें।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
👉 Menu (3 line) पर क्लिक करें
- अब आपको Right साइड में 3 line का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको इस पर क्लिक करना है।
👉 सेटिंग में जाएं
- इसके बाद आप Setting & Privacy के ऑपशन पर क्लिक करें।
- अब आपको Settings का ऑपशन दिखाई देगा।
- आपको इस पर क्लिक करना है।
👉 Account पर जाएं
- अब आप Personal and Account Information के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने कई ऑपशन नजर आएंगे
- यहाँ पर आपको Name वाले बटन पर क्लिक करना है।
👉 नाम दर्ज करें
- इसके लिए आप अपना first Name, Middle Name and last Name चेंज करें।
- अब आप Review Change बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अगले पेज में आ जाएंगे।
👉 Name Change करें
- आपको किस तरह का नाम चाहिए मान लो आपको Bikky Kumar चाहिए या Kumar Bikky चाहिए।
- यहाँ पर आप इनमें से किसी एक को सलेक्ट करें।
- इसके बाद फेसबुक पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर आप Save Change पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के बाद आपका फेसबुक नाम चेंज हो जाएगा।
फेसबुक में नाम बदलने के लिए जरूरी जानकारी
- Facebook पर नाम 60 दिनों में एक बार ही बदला जा सकता है।
- आप अपने Facebook अकाउंट पर पहले और आखिरी नाम का उपयोग करें जिससे आपको ज़्यादातर लोग जानते हों।
- फेसबुक में नाम चेंज करते समय आप कोई भी असामान्य बड़ा-छोटा अक्षर, विराम चिह्न, वर्ण या गैर-ज़रूरी शब्दों का इस्तेमाल न करें।
- नाम बदलने के बाद 60 दिनों तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
Facebook में नाम बदलने का मकसद
Facebook पर नाम बदलने का मेन मकसद है अपनी पहचान को सटीक और प्रामाणिक बनाना। मतलब आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले नाम आपके असली नाम या उपनाम से मेल खाने चाहिए। जिनके द्वारा लोग आपकी पहचान कर सकें।
अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न
इस विषय में आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
🧐कौन बदल सकता है फेसबुक में अपना नाम?
कोई भी उपभोक्ता जिसका Facebook पर अकाउंट बना हुआ है और जो इस अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहता है।
🧐क्या Facebook पर Name चेंज करना आसान है ?
हाँ, ये प्रोसेस काफी सिम्पल है। इसे कोई भी कर सकता है।
🧐फेसबुक पर नाम चेंज करने पर कितना शुल्क लगता है?
ये प्रक्रिया निशुल्क है।
🧐Facebook पर नाम कैसा रखना चाहिए?
आपको फेसबुक पर अपना वो नाम ही रखना चाहिए जिसे लोग आपको जानते हैं।
” इस आर्टिकल के जरिए हमने जाना कि किस तरह से फेसबुक पर नाम में बदलाव किया जाता है। अगर आप भी अपना Facebook Name को चेंज करना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है।”