दिल्ली सरकार ने पानी के बकाया बिलों पर राहत देने के लिए “Pani Bill Late Fees Mafi Scheme” की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए लोगों के पानी के बकाया बिल माफ किए जाएंगे। कैसे उठाएं इस स्कीम का फायदा और पंजीकरण कैसे करें उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

पानी बिल लेट फीस माफी योजना 2026
पानी के लंबित बिलों पर लगने वाली लेट फीस में छूट देने के लिए दिल्ली सरकार ने पानी बिल लेट फीस माफी योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत 31 जनवरी 2026 तक बकाया बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को लेट फीस में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, 1 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक बिल जमा करने पर लाभार्थी को 70 फीसदी की छूट मिलेगी। इस योजना से उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जो लंबित बिलों पर लगाए गए चक्रवृद्धि ब्याज के कारण बढ़े हुए बिलों के बोझ से दबे हुए हैं। पानी के बिल में छूट देकर सरकार अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
स्कीम परिचय
योजना का नाम किसने लॉन्च की दिल्ली सरकार ने लाभार्थी लंबित बिलों का भुगतान करने वाले उपभोक्ता फायदा पानी के बिल माफ करना आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://delhijalboard.delhi.gov.in/
योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को दिल्ली का नागरिक होना चाहिए।
- पानी के बकाया बिलों का भुगतान करने वाले उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- ये योजना दिल्ली जल बोर्ड के सभी घरेलू और सरकारी उपभोक्ताओं पर लागू होती है।
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- पहचान प्रमाण पत्र
- पानी का बिल
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
स्कीम के फायदे (Benefits)
- राहत प्रदान करना : इस योजना के जरिए उपभोक्ताओं को लेट फीस का भुगतान करने पर 100% की छूट दी जाएगी। जिससे उन पर से बकाया बिलों का बोझ कम होगा।
- भुगतान प्रक्रिया होगी सरल : इस योजना से उपभोक्ताओं के लिए अपने लंबित बिलों का भुगतान करना आसान होगा। लोग जुर्माने की चिंता किए बिना अपना बकाया बिल आसानी से चुका सकेंगे।
- पानी के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे : इस योजना के लागू होने से किसी भी पात्र उपभोक्ता के पानी का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
- पारदर्शिता बढ़ेगी: इस योजना से पानी के बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी। जिससे पात्र उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के अपने बकाया बिलों का भुगतान कर सकेंगे।
- बकाया वसूली में बढ़ोतरी : छूट की पेशकश मिलने से, दिल्ली जल बोर्ड लंबित बिलों की तेजी से वसूली करेगी। जिससे बोर्ड के राजस्व में वृद्धि होगी।
- वित्तीय स्थिति में होगा सुधार: बकाया बिलों की वसूली से दिल्ली जल बोर्ड की वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा।
- बिलिंग प्रणाली में होगा सुधार: इस योजना से जल बोर्ड बिलिंग प्रणाली में सुधार आएगा। जिसके लिए उपभोक्ता दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
उद्देश्य (Objective)
उपभोक्ताओं को लेट फीस (विलंबित भुगतान अधिभार) में 100% की छूट प्रदान करना है ताकि बकाया वसूली को आसान बनाया जाए और उपभोक्ताओं को वित्तीय बोझ से राहत प्रदान की जा सके।
Delhi Pani Bill Late Fees Mafi Yojana 2026 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पानी के बिलों का भुगतान करने के लिए 3 माध्यम उपलब्ध करवाए है –
जागरूकता कैंप के जरिए
- लोगों को कॉलोनियों में लगाए जाने वाले जागरूकता कैंप में जाना है।
- वहाँ पर आपकोसंबंधित अधिकारी से मिलना है जो बकाया बिलों का भुगतान कर सके।
- उसके बाद आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज अधिकारी को जमा करवाने हैं।
- इस प्रोसेस के बाद आपका बकाया बिल जमा कर दिया जाएगा।
जल बोर्ड ऑफिस के माध्यम से
- आपको दिल्ली जल बोर्ड के नजदीकी ऑफिस में जाना है।
- अब आपको वहाँ के अधिकारी को बकाया बिल देना है।
- इसके बाद अधिकारी द्वारा आपके बकाया बिल के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।
- उसके बाद आपका बिल जमा कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन द्वारा
- आपको जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपको “Pani Bill Late Fees Mafi Yojana” का लिंक दिखाई देगा।
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- फिर आपको बिल का भुगतान ऑनलाइन करने के लिए Pay Now बटन पर क्लिक कर देना है।
- सफलतापूवक भुगतान होने के बाद आपको पेमेंट रसीद Download कर लेनी है और इसका प्रिन्ट आउट आपको निकाल लेना है।
Quick Links
ऑफिशयल वेबसाइट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लेटेस्ट योजनाएँ
Delhi Mahila Samriddhi Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
दिल्ली सरकार ने पानी के उपभोक्ताओं के लिए लॉन्च की है पानी बिल लेट फीस माफी योजना। इस योजना के द्वारा उपभोक्ताओं के 100% लेट फीस को माफ किया जाएगा जिससे उन्हें राहत मिलेगी, और परिवारों को अपने वित्तीय बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।
