दिल्ली सरकार ने बेटियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए “Lakhpati Bitiya Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए बेटियों की पढ़ाई पूरी करने पर उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। कैसे मिलेगा इस योजना का फायदा और पंजीकरण कैसे होगा उसके लिए आप ये लेख पूरा पढ़ें।

मुख्यमंत्री लखपति बिटिया योजना
लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लखपति बिटिया योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत पैदा होने वाली लड़कियों का सर्वांगीण विकास और उन्हें स्नातक (Graduation) तक की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके लिए बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक के विभिन्न शैक्षणिक पड़ावों के लिए चरणबद्ध तरीके से कुल ₹56,000 की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि समय के साथ ब्याज जोड़कर मैच्योरिटी पर ₹1 लाख से अधिक हो जाएगी। इस राशि की मदद से कन्याएँ उच्च शिक्षा प्राप्त करने, स्वरोजगार शुरू करने या विवाह में आर्थिक सहायता पा सकेंगी।
SCHEME INFORMATION
योजना का नाम किसने लॉन्च की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने किसे मिलेगा फायदा बेटियों को स्कीम के जरिए मिलने वाली सहायता आर्थिक मदद प्रदान करना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/
योजना के जरिए मिलने वाली सहायता राशि
बालिका के जन्म पर 11000/- कक्षा 1 में प्रवेश पर 5000/- कक्षा 6 में प्रवेश पर 5000/- कक्षा 9 में प्रवेश पर 5000/- कक्षा 10 उत्तीर्ण करने पर 5000/- कक्षा 12 में प्रवेश पर 5000/- उच्च शिक्षा के लिए 20,000/- कुल राशि 56,000/-
मैच्योरिटी लाभ (Maturity Benefit)
इस योजना के लिए जब बेटी अपनी ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर लेगी और उसकी आयु 21 वर्ष हो जाएगी, तब उसे ब्याज सहित ₹1,00,000 से अधिक की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
योजना के उद्देश्य (Objective)
- बेटियों को आर्थिक सुरक्षा देना
- शिक्षा को बढ़ावा देना
- बाल विवाह को रोकना
- बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करना
- आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना
फायदे (Benefits)
- आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना : इस योजना के जरिए बेटी के जन्म से लेकर स्नातक (ग्रेजुएशन) तक उन्हें कुल ₹56,000 की सहायता राशि दी जाएगी, जो मैच्योरिटी पर ब्याज सहित ₹1,00,000 से अधिक हो जाएगी।
- उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना : लाडली योजना केवल 12वीं कक्षा तक सीमित थी, लेकिन अब इस नई योजना में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के लिए ₹20,000 की अतिरिक्त सहायता को शामिल किया गया है।
- आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए मिलेगा प्रोत्साहन : इस योजना के लिए राशि को विभिन्न शैक्षणिक चरणों (कक्षा 1, 6, 9, 10, 12 और ग्रेजुएशन) से जोड़ा गया है, ताकि माता-पिता अपनी बेटियों को बिना किसी आर्थिक तंगी के स्कूल भेज सकेंगे।
- समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना : योजना का लाभ लेने के लिए बेटी का 18 वर्ष की आयु तक अविवाहित रहना जरूरी होगा, जिससे समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियों को कम करने में मदद मिलेगी।
- आसान आवेदन प्रक्रिया: इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखी गई है, ताकि लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने न पड़ें और पैसा सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते (DBT) में ट्रांसफर किया जा सके।
- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना : योजना का लाभ पाने के लिए कन्याओं का समय-समय पर टीकाकरण (Vaccination) और नियमित स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य होगा, जिससे बेटियों का स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।
- पुरानी योजना में आने वाली समस्याओं का समाधान करना : लाडली योजना के 1.86 लाख पैसे जो तकनीकी कारणों से अटके हुए थे, उन्हें भी इस योजना के जरिए सुधारा जाएगा, ताकि पात्र बच्चियों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी कन्या होनी चाहिए।
- बालिका का परिवार कम से कम पिछले 3 वर्षों से दिल्ली में रह रहा होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख (कुछ स्रोतों के अनुसार ₹1 लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- एक परिवार की अधिकतम 2 जीवित बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- बालिका का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन (स्नातक) की पढ़ाई पूरी करने पर ही ₹1 लाख की मैच्योरिटी राशि दी जाएगी।
Important Dates
योजना की घोषणा 10 फरवरी 2026 पुरानी लाडली योजना की समाप्ति 31 मार्च 2026 आधिकारिक लॉन्च/प्रभावी तिथि 1 अप्रैल 2026 आवेदन की शुरुआत ये योजना 1 अप्रैल 2026 से मिशन मोड में शुरू होगी, जिसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी
जरूरी दिशा-निर्देश (Instructions)
- बालिका का टीकाकरण (Vaccination) समय पर होना चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए बेटी की शादी 18 वर्ष से पहले नहीं होनी चाहिए। अगर 18 साल से पहले बेटी का विवाह होता है, तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- पंजीकरण जन्म के एक वर्ष के भीतर या बाद में स्कूल (कक्षा 1, 6, 9, 10, 12) और कॉलेज में प्रवेश के समय कराया जा सकता है।
- इस योजना के लिए भुगतान सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते (DBT) में किया जाएगा।
Read Also – Delhi Ayushman Yojana : बीमा राशि 10 लाख रुपए, आयुष्मान कार्ड Download & Registration
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- संयुक्त फोटो
- दिल्ली निवास प्रमाण (3 वर्ष का)
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- टीकाकरण कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- मोबाइल नंबर और ईमेल
How to Apply Lakhpati Bitiya Yojana?
- सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- उसके बाद आपको होम पेज में “Lakhpati Bitiya Yojana” का लिंक दिखाई देगा।
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
- फिर आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
QUICK LINKS
Online Apply Website Telegram Page Instagram Channel
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के जरिए आपको लखपति बिटिया योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। इसके साथ ही मैनें आपको ये भी बता दिया है कि Lakhpati Bitiya Yojana के लिए Registration कैसे की जाती है।
“अगर आपको ये लेख अच्छा लगता है तो आप इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट जरूर करें ताकि आपको इस तरह के लेटेस्ट आर्टिकल्स के बारे में जानकारी मिलती रहे।”
