दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सरकारी कर्मचारियों के लिए “Karmayogi Awas Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए सरकारी क्षेत्र में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिल्ली जैसे शहरो में किफायती और सुरक्षित आवास की सुविधा दी जाती है। कैसे मिलेगा इस स्कीम का लाभ और बुकिंग कैसे होगी उसके लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा।

कर्मयोगी आवास योजना
सरकारी कर्मचारियों और आम जनता को कम कीमत पर आवास प्रदान करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मयोगी आवास योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत नरेला (सेक्टर A1 से A4, पॉकेट-9) में स्थित फ्लैटों पर लाभार्थियों को 25% की विशेष छूट दी जाएगी। फ्लैटों का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come, First Serve) के आधार पर किया जाएगा। यह योजना 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट प्रदान करती है, जिससे निम्न आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग (MIG), और उच्च आय वर्ग (HIG) के कर्मचारी अपनी जरूरत या अपने बजट के आधार पर फ्लैट का चुनाव कर सकते हैं। इससे दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर घर खरीदने का अवसर मिलेगा।
स्कीम परिचय
योजना का नाम किसके द्वारा शुरू की गई दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा लाभार्थी सरकारी कर्मचारी स्कीम के जरिए मिलने वाली सहायता किफायती दरों पर आवास की सुविधा देना आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://eservices.dda.org.in/DDAKaramYogiAwaasYojna2025
फ्लैट के प्रकार और संख्या
इस योजना के तहत कुल 1,168 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनका विवरण इस तरह से है –
- 3 BHK (HIG): 272 फ्लैट
- 2 BHK (MIG): 576 फ्लैट
- 1 BHK (LIG/EWS): 320 फ्लैट
कीमत और बुकिंग अमाउंट (25% छूट के बाद)
फ्लैट अनुमानित कीमत बुकिंग अमाउंट 1 BHK (LIG) ₹34.03 लाख - ₹34.28 लाख 50,000/- रुपए 2 BHK (MIG) ₹79.81 लाख - ₹88.16 लाख 4,00,000/- रुपए 3 BHK (HIG) ₹1.14 करोड़ - ₹1.27 करोड़ 10,00,000 रुपए
Important Dates
पंजीकरण (Registration) करने की तिथि 19 दिसंबर 2025 फ्लैट बुकिंग शुरू होने की तिथि 14 जनवरी 2026 (बुकिंग दोपहर 12:00 बजे से 'पहले आओ, पहले पाओ' आधार पर शुरू होगी)। योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
फ्लैटों के तहत मिलने वाली सुविधाएं
नरेला में मिलने वाले फ्लैट अत्याधुनिक सुविधाओं और सुनियोजित बुनियादी ढांचे से लैस होंगे –
- मिलेगा तैयार आवास (Ready-to-move-in): ये सभी फ्लैट पूरी तरह से तैयार होंगे, जहाँ पर आवेदनकर्ता इन फ्लैटों में बिना किसी तंगी के रह सकते हैं।
- पार्किंग सुविधा होगी : प्रत्येक फ्लैट श्रेणी के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध होंगी।
- लिफ्ट के साथ साथ आधुनिक बनावट: बहुमंजिला इमारतों में जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इन फ्लैटों में विशाल हॉल, डाइनिंग एरिया, किचन, बेडरूम और बाल्कनी भी शामिल होगी।
- आने जाने में आसानी: यह सभी फ्लैट अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER II) और GT करनाल रोड के पास स्थित हैं, जहाँ हवाई अड्डे और मध्य दिल्ली तक आने जाने में लोगों को आसानी होगी।
- साफ और सुरक्षित वातावरण: फ्लैट के मेन गेट पर सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों (Ex-servicemen) की तैनाती की गई है और ये फ्लैट विशाल शहरी जंगल (Urban Forest) के निकट स्थित हैं, जहाँ पर शुद्ध वातावरण मिलता है।
- प्रस्तावित मेट्रो: यह क्षेत्र स्वीकृत रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के साथ स्थित हैं, जिससे भविष्य के लिए परिवहन को बेहद सुगम बनाया गया है।
योजना के लिए पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- सरकारी कर्मचारी : आवेदक को केंद्र सरकार, राज्य सरकार, दिल्ली सरकार, या किसी भी राज्य के सरकारी विभाग का वर्तमान या सेवानिवृत्त कर्मचारी होना चाहिए।
- सार्वजनिक क्षेत्र और स्वायत्त संस्थान: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs), स्थानीय निकाय (जैसे MCD), स्वायत्त संस्थान और सरकारी विश्वविद्यालयों के कर्मचारी भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- सुरक्षा बल: दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों (जैसे CISF, CRPF) के कर्मी भी इस योजना का फायदा ले सकेंगे।
- आयु सीमा: आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए और आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- संपत्ति स्वामित्व पर कोई रोक नहीं होगी : इस योजना के जरिए दिल्ली या अन्य जगहों पर पहले से घर या जमीन होने पर आवेदन करने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एक व्यक्ति एक से अधिक फ्लैट बुक कर सकता है।
- आवेदन शुल्क: आवेदक को पंजीकरण करने के लिए 2,500 रुपए का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
जरूरी कागजात (Important Documents)
- पहचान का प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस।
- पता प्रमाण: वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, बिजली/पानी/टेलीफोन बिल।
- आय प्रमाण पत्र : पैन कार्ड और आय से संबंधित अन्य दस्तावेज़।
- बैंक खाता विवरण: आवेदक के नाम पर बचत खाते की जानकारी।
- संपत्ति का विवरण (यदि लागू हो): आवंटन पत्र, संपत्ति समझौता, पज़ेशन लेटर।
- दिव्यांगजन होने का प्रमाण: अगर आवेदक दिव्यांग श्रेणी में है, तो संबंधित प्रमाण पत्र।
स्कीम के जरिए मिलने वाले फायदे (Benefits)
- किफायती आवास सुलभ की सुविधा देना : इस योजना के जरिए सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों (केंद्र, राज्य, PSU, बैंक आदि) को 25% तक की भारी छूट पर घर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (FCFS) के आधार पर मिलेगा लाभ : योजना में पारदर्शिता लाने के लिए पहले आयो पहले पाओ के आधार पर लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। जिसके जरिए फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
- पूरी तरह से तैयार मिलेंगे फ्लैट : कर्मचारियों को पूरी तरह से निर्मित और कब्जे के लिए तैयार फ्लैट प्रदान किए जाएंगे ताकि उन्हें फ्लैट के निर्माण के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
- नरेला क्षेत्र का होगा विकास: इस योजना के जरिए नरेला (सेक्टर A1 से A4) जैसे क्षेत्रों में आबादी बसेगी और वहाँ के शहरी बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूती मिलेगी।
- सामाजिक वातावरण वाला पड़ोस: एक ही पेशेवर पृष्ठभूमि (सरकारी सेवा) वाले व्यक्तियों के लिए एक सुरक्षित और बेहतर सामाजिक वातावरण वाला पड़ोस विकसित किया जाएगा।
- सुरक्षित समुदाय का माहौल: इस योजना से सामाजिक और पेशेवर पृष्ठभूमि वाले लोगों को एक सुरक्षित समुदाय का माहौल मिलेगा।
- फ्लैट के लिए विभिन्न विकल्प: कर्मचारियों के पास अपनी जरूरत और बजट के आधार पर 1 BHK (LIG), 2 BHK (MIG), और 3 BHK (HIG) फ्लैट चुनने का विकल्प रहेगा।
- अधिक फ्लैट बुक करने की सुविधा : सरकारी कर्मचारी इस योजना के जरिए फ्लैट खरीद सकते हैं। यहाँ तक की एक पात्र व्यक्ति एक से अधिक फ्लैट भी बुक कर सकता है।
Delhi Karmayogi Awas Yojana के लिए बुकिंग कैसे करें?
- सबसे पहले आपको DDA के आधिकारिक आवास पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाना है।

- उसके बाद आपको ‘Create Login Credentials’ पर क्लिक करना है और अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल, पैन (PAN), लिंग और जन्म तिथि दर्ज करनी है।

- फिर आपको Register बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

- आपको इसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको ‘Karmayogi Awaas Yojana’ के लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको उपलब्ध फ्लैटों की सूची, उनकी लोकेशन (नरेला पॉकेट-9) और लेआउट प्लान दिखाई देंगे।
- अब आपको अपनी पसंद का फ्लैट चुनना है।
- एक बार फ्लैट चुनने के बाद, आपको बुक करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
- अब आपको निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन भुगतान (Net Banking/NEFT/RTGS) के जरिए बुकिंग राशि जमा करनी है –
1 BHK: ₹50,000
2 BHK: ₹4,00,000
3 BHK: ₹10,00,000 - भुगतान सफल होने के बाद आपको एक ‘Acknowledgement Slip’ मिलेगी। बुकिंग के 24 घंटों के भीतर आपको ऑनलाइन ‘Demand-cum-Allotment Letter’ भी जारी किया जाएगा, जिसकी सूचना आपको ईमेल और SMS के जरिए दी जाएगी।
QUICK LINKS
ऑफिशयल वेबसाइट ऑनलाइन बुकिंग लेटेस्ट स्कीम
Collateral Free Loan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
सस्ती दरों पर आवास की सुविधा देने के लिए दिल्ली में लॉन्च हुई है कर्मयोगी आवास योजना। इस योजना के जरिए पात्र लाभार्थियों को किफायती दरों पर फ्लैट दिए जाते हैं ताकि उन्हें रहने का ठिकाना मिल सके।
