दिल्ली सरकार ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए Collateral Free Loan Scheme की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए छोटे उद्यमियों और महिला कारोबारियों को व्यवसाय का विस्तार करने के लिए बिना जमानत के लोन दिया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कोलेटरल-फ्री लोन योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।

दिल्ली कोलेटरल-फ्री लोन योजना क्या है?
छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी लाने के लिए दिल्ली सरकार ने कोलेटरल-फ्री लोन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत विशेष रूप से छोटे उद्यमियों और महिला कारोबारियों को बिना जमानत के लोन प्राप्त करने के लिए सहायता प्रदान की जाती है। जिससे दिल्ली के स्टार्टअप और सूक्ष्म व्यवसायों को सशक्त बनाकर राजधानी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। ऋण राशि मिलने से छोटे व्यवसायों के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करके उनके विकास को बढ़ावा मिलेगा।
स्कीम परिचय
योजना का नाम किसने शुरू की दिल्ली सरकार द्वारा लाभार्थी छोटे उद्यमी और महिला कारोबारी स्कीम के जरिए मिलने वाला फायदा व्यवसाय का विस्तार करने के लिए ऋण प्रदान करना आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://industries.delhi.gov.in/hi
योजना के जरिए मिलने वाली ऋण सहायता
- लघु उद्यम के लिए : 10 करोड़ रुपये तक के ऋण पर CGTMSE द्वारा 75% और दिल्ली सरकार द्वारा 20% गारंटी कवरेज।
- सूक्ष्म उद्यम (Micro Enterprises) के लिए : 5 लाख रुपये तक के लोन पर 85% CGTMSE और 10% दिल्ली सरकार द्वारा गारंटी।
- महिला उद्यमी और ‘अग्निवीर’ द्वारा प्रवर्तित MSMEs: 10 करोड़ रुपये तक के लोन पर 90% CGTMSE और 5% दिल्ली सरकार द्वारा कवरेज।
- 5 लाख से 10 करोड़ रुपये के ऋण के लिए: 75% कवरेज CGTMSE द्वारा और 20% दिल्ली सरकार द्वारा कबरेज।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- विनिर्माण, व्यापार, और सेवा क्षेत्र में लगे नए और मौजूदा दोनों तरह के उद्यम योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- कुछ मामलों में, एक स्थापित और स्थिर व्यवसाय इतिहास वाले उद्यमों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- महिला कारोबारियों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- आवेदक की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक का क्रेडिट इतिहास अच्छा होना चाहिए और किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान के साथ कोई बकाया ऋण नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास व्यवसाय चलाने का न्यूनतम अनुभव होना चाहिए।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Required Documents)
- पहचान का प्रमाण
- पता प्रमाण
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- व्यवसाय का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- व्यापार योजना/प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- वित्तीय विवरण
- व्यवसाय का पता प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
लाभ (Benefits)
- बिना गारंटी के ऋण: इस योजना के जरिए लाभार्थियों को अपनी संपत्ति को गिरवी रखे बिना ₹10 करोड़ तक का ऋण दिया जाता है।
- ऋण स्वीकृति में तेजी : योजना का लाभ लेने के लिए संपत्ति का मूल्यांकन और सत्यापन करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए ऋण की मंजूरी की प्रक्रिया तेज होती है।
- क्रेडिट उपलब्धता: यह योजना छोटे व्यवसायों, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों के लिए ऋण तक पहुँच को बेहतर बनाने म मदद करती है। जिससे लाभार्थियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने में मदद मिलती है।
- आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा: इस योजना से छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिससे दिल्ली की आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
- रोजगार सृजन: छोटे व्यवसायों को वित्तीय मदद पहुंचाकर दिल्ली में नए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकेंगे। जिससे रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी आएगी।
- जोखिम में कमी लाना : इस योजना के तहत अधिकतम 95% तक की गारंटी कवरेज मिलती है, जिससे ऋण देने वाली संस्थाओं का जोखिम कम होता है और वे ज्यादा ऋण देने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।
- नए उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन: यह योजना नए उद्यमों और उन लोगों को लाभ प्रदान करती है जिनके पास क्रेडिट इतिहास है।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा : इस योजना से महिला उद्यमियों को प्राथमिकता मिलती है और उन्हें कम गारंटी कवरेज या कम ब्याज दर पर ऋण मिलता है, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे बढ़ाने में मदद मिलती है।
- पूंजी की उपलब्धता में बढ़ोतरी: इस योजना से पात्र MSEs को ₹10 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है, जिसकी मदद से वे कार्यशील पूंजी या अन्य व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे।
उद्देश्य (Objective)
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिना किसी जमानत के छोटे व्यवसायों और महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे व्यवसाय का विस्तार कर सकें।
ऐसे करें Delhi Collateral Free Loan Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आपको होम पेज में “Delhi Collateral Free Loan Yojana” का ऑपशन दिखाई देगा।
- आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नए पेज में Registration Form ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- उसके बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
Quick Links
Website Registration Online Latest Article
Delhi Hauslon Ki Udaan Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs), स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय पहुँच को आसान बनाने के लिए कोलेटरल-फ्री लोन योजना लॉन्च की गई है। जिसका मकसद छोटे व्यवसायों को पूंजी जुटाने में आने वाली बाधाओं को दूर करना है और राजधानी में आर्थिक विकास को गति देना है। ताकि व्यवसाय का विस्तार करने में मदद मिल सके।

