छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने के लिए “Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Scheme” की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए पात्र नागरिकों की बीमारियों के इलाज के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। कैसे प्राप्त करें इस स्कीम का फायदा और आवेदन कैसे करें उसके लिए आप ये पूरा लेख पढ़ें।

विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना
नागरिकों को दुर्लभ और गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु छत्तीसगढ़ सरकार ने “विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार एवं असहाय लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सहायता पहुंचाई जाएगी। जिसमें से पात्र परिवारों को दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए ₹25 लाख तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी और राज्य में स्वस्थ वातावरण व उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जो अपने नागरिकों को इतनी बड़ी राशि स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रदान कर रहा है। इस योजना से पात्र नागरिक अपनी बीमारी का इलाज बिना किसी आर्थिक तंगी के आसानी से करवा सकेंगे।
Scheme Information
योजना का नाम किसने लॉन्च की छत्तीसगढ़ सरकार ने किसे मिलेगा फायदा राज्य के नागरिकों को मिलने वाला फायदा बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://dkbssy.cg.nic.in/mvssy/index.aspx
योजना के तहत कवर की जाने वाली बीमारियाँ
- लिवर प्रत्यारोपण
- किडनी प्रत्यारोपण
- फेफडों का प्रत्यारोपण
- हृदय व फेफडों प्रत्यारोपण
- हृदय रोग
- हीमोफीलिया
- कैंसर
- एप्लास्टिक अनीमिया
- काॅक्लीयर इम्प्लांट
- एसिड अटैक विक्टिम्स
- विभिन्न प्रकार के rare diseases (जिनका इलाज राज्य की अन्य योजनाओं में उपलब्ध ना हो)
उद्देश्य (Objective)
राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाया जाएगा ताकि पात्र नागरिक राज्य एवं राज्य के बाहर के पंजीकृत चिकित्सालयों में बीमारियों का उपचार अच्छे से करवा सकेंगे।
पात्रता-मानदंड (Eligibility)
- आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- योजना का लाभ किसी भी उम्र के व्यक्ति उठा सकते हैं।
- वे बीमारियां जो वर्तमान समय में स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत कवर किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- अंत्योदय या BPL राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
फायदे (Benefits)
- वित्तिय सहायता प्रदान करना – पात्र परिवारों को दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम ₹25 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल – इस योजना से राज्य के लोगों को असाधारण और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में मदद मिलती है जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
- आर्थिक बोझ को कम करना – राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी जिससे वे अपनी बीमारी का इलाज बिना किसी आर्थिक तंगी के करवा सकेंगे।
- राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना – इस योजना से प्रदेश के पात्र नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा।
- योजना का विस्तार – नागरिकों को निशुल्क स्वास्थय सेवा मिलने से राज्य के हर जिले में इस योजना का विस्तार होगा।
- कमजोर परिवारों पर फोकस – आर्थिक रुप से कमजोर परिवार गंभीर बीमारियों का इलाज पात्र अस्पतालों में करवा सकेंगे। जिससे इन परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना के तहत मदद पहुंचाई जाएगी।
How to Apply Mukhyamantri Vishesh Swasthya Sahayata Yojana 2026
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- उसके बाद अगले पेज में होम पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको Documents के सेक्शन में जाना होगा।
- उसके बाद आपको MVSSY New Application Form वाले लिंक पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आवेदन फॉर्म PDF में ओपन होगा।

- आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना है और इसका प्रिन्ट आउट लेना है।
- फिर आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
- फॉर्म भरने के बाद आपको इसे सबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है।
Important Links
ऑफिशियल वेबसाइट रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेटेस्ट योजनाएँ
CG Gaudham Yojana के लिए ये लेख पढ़ें
निष्कर्ष
राज्य एवं राज्य के बाहर पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्र नागरिकों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुई है विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना। इस योजना के जरिए नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है, ताकि वे आर्थिक खर्चे से बचे रहें।
